होम / टेक / आरोग्य सेतु अब नहीं करेगा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, डिलीट कर दिया गया पुराना डाटा

आरोग्य सेतु अब नहीं करेगा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, डिलीट कर दिया गया पुराना डाटा

इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में बताया कि आरोग्य सेतु के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग फीचर को हटा दिया गया है और पुराना डाटा भी डिलीट किया जा चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केंद्र सरकार ने कल बताया, कि आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग फीचर को हटा दिया गया है और कलेक्ट किये गए डाटा को भी डिलीट कर दिया गया है. कोविड संक्रमण बढ़ने के दौरान आरोग्य सेतु का इस्तेमाल, एक संक्रमित व्यक्ति के कॉन्टैक्ट में आये लोगों की पहचान करने के लिए किया जा रहा था.  

कॉन्टैक्ट को कोविड होने पर तुरंत किया जाएगा इन्फॉर्म

आरोग्य सेतु की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया – आने वाले समय में अगर आपके कॉन्टैक्ट में आये लोगों में से किसी को भी कोविड होता है तो आपको तुरंत इन्फॉर्म किया जाएगा और आपके लिए सक्रिय मेडिकल सुविधा का इंतजाम भी किया जाएगा. इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, राजीव चन्द्रशेखर ने बुद्धवार को लोकसभा में जवाब देते हुए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के बारे में यह अपडेट दिया था. उन्होंने कहा –आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन से कांटेक्ट ट्रेसिंग का फीचर हटा दिया गया है और इसके द्वारा इकठ्ठा किया गया सारा डाटा भी डिलीट किया जा चुका है.

कुछ चुने हुए अधिकारियों को ही मिला था एक्सेस

इस विषय के बारे में और जानकारी साझा करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राज्य स्वास्थ्य मंत्रालयों, राष्ट्रीय एवं राज्य डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटीज और डिस्ट्रिक्ट सिविल सर्जन्स के कुछ चुने गए अधिकारियों को आरोग्य सेतु द्वारा इकठ्ठा किये गए डाटा का सिक्योर एक्सेस दिया गया था. उन्होंने कहा कि डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के अंतर्गत बनायी गयी नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी ने मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी से जुड़ी जरुरी रणनीति को लागू करने के लिए एक मजबूत टेक्नोलॉजी और डाटा मैनेजमेंट ग्रुप को चुना था.

कोविड को रोकने के लिए इस्तेमाल हुआ डाटा

ग्रुप द्वारा लिए गए एक फैसले के अनुसार, इसके चेयरपर्सन ने 11.05.2020 को एक ऑर्डर जारी किया था. इस ऑर्डर के द्वारा आरोग्य सेतु डाटा एक्सेस और नॉलेज शेयरिंग प्रोटोकॉल 2020 के बारे में सूचित करके आरोग्य सेतु द्वारा सिक्योर डाटा कलेक्शन, व्यक्तियों के पर्सनल डाटा की रक्षा, और कोविड को रोकने और उसे खत्म करने के लिए पर्सनल या नॉन-पर्सनल डाटा को अच्छे तरीके से शेयर करने और इस्तेमाल करने की बात कही गयी है. कोरोना वायरस बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या फिलहाल 4,41,51,219 है जबकि इसका फैटेलिटी रेट, 1.19% है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से पता चला है कि देश में चल रही वैक्सीनेशन ड्राइव के अंतर्गत अबतक कोविड के 220.61 करोड़ डोज लगाये जा चुके हैं.  

यह भी पढ़ें: बंद हो रही है PMVVY स्कीम, सीनियर सिटीजन्स ऐसे उठा सकते हैं डबल फायदा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 week ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

24-July-2026

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

23-July-2026

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

10 hours ago

DRDO की परियोजनाओं में देरी पर सरकार से जवाब तलब, 33,000 करोड़ के R&D रोडमैप पर भी नजर

33,000 करोड़ रुपये के डिफेंस R&D रोडमैप की निगरानी बढ़ाने की सिफारिश, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल क्षमता पर भी हो आकलन

8 hours ago

अमेरिकी टैरिफ की धमकी से बढ़ सकता है भारत का क्रूड बिल, चालू खाता घाटा भी होगा दोगुना: CareEdge

रूसी तेल पर 100% टैरिफ लगा तो बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें, कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान

8 hours ago

बिहार के मखाना की विदेश में धूम! ऑस्ट्रेलिया पहुंची पहली खेप, किसानों को मिला 18% ज्यादा दाम

18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप ने खोला विदेशी बाजार का रास्ता, जीआई टैग वाले मिथिला मखाना को किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनाने पर जोर

9 hours ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

10 hours ago