✕

होम / टेक / Google Maps पर आया एक नया फीचर! बिजनेस प्रोफाइल पर फेक रिव्यू को लेकर मिलेगी वार्निंग

Google Maps पर आया एक नया फीचर! बिजनेस प्रोफाइल पर फेक रिव्यू को लेकर मिलेगी वार्निंग

आज कल Google Maps पर  बिजनेस को लेकर फेक रिव्यू ऐड किए जाने लगे हैं. यूजर्स को इन फेक रिव्यू की जानकारी देने के लिए गूगल मैप पर एक नया फीचर रोलआउट किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनजान रास्तों को खोजने के लिए  आज कल हर कोई गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल करता है. कई बार तो गूगल मैप्स पर किसी बिजनेस या कंपनी की लोकेशन के साथ उस बिजनेस को लेकर रिव्यू भी ऐड किए जाते हैं, जो यूजर्स के काम को आसान बना देते हैं, लेकिन ये रिव्यू कई बार यूजर्स की परेशानी भी बढ़ा देते हैं, क्योंकि गूगल मैप्स पर किसी बिजनेस को लेकर फेक रिव्यू (Fake Review) भी ऐड कर दिए जाते हैं. इन रिव्यू को देखकर कई बार यूजर्स  ऐसे बिजनेस पर विश्वास कर लेते हैं. ऐसे में यूजर्स की इस बड़ी परेशानी को दूर करने के लिए गूगल मैप एक नया फीचर लेकर आया है.  इस नए फीचर के साथ गूगल मैप्स पर यूजर्स को फेक रिव्यू को लेकर वॉर्निंग मिलेगी. तो चलिए जानते हैं ये फीचर कैसे आपकी मदद करेगा?

ऐसे काम करेगा मैप्स का वॉर्निंग सिस्टम

1. गूगल मैप्स पर नया वॉर्निंग सिस्टम किसी स्पेसिफिक बिजनेस प्रोफाइल पर एक नोटिफिकेशन को डिस्प्ले करेगा.
2. यह नोटिफिकेशन तभी नजर आएगा, जब किसी बिजनेस को बेहतर दिखाने के लिए हाई प्रपोशन में इनऑथेंटिक रिव्यू किए गए हों. 
3. गूगल मैप्स की ओर से किसी स्पेसिफिक बिजनेस को लेकर जब भी फेक रिव्यू को हटाया जाएगा तो बिजनेस प्रोफाइल को चेक करने वाले यूजर को इस बारे में पता लग जाएगा. 

फेक रिव्यू के बाद नए रिव्यू ऐड करना होगा मुश्किल

गूगल मैप्स पर बिजनेस को मिली रेटिंग्स के साथ ही एक यूजर लोकल बिजनेस और सर्विस को चुनने का फैसला लेता है. ऐसे में इस तरह का फीचर एक गूगल मैप्स यूजर के लिए कई मौकों पर काम का साबित होगा. माना जा रहा है कि इस तरह के फीचर के साथ लोकल बिजनेस और सर्विस को भी फेक रिव्यू जोड़ने के बाद कुछ समय के लिए नए रिव्यू ऐड करने को लेकर पाबंदी लगा दी जाएगी. वहीं, जांच प्रक्रिया के दौरान पुराने रिव्यू और रेटिंग को भी अनपब्लिश कर दिया जाएगा.

यहां काम करने लगा फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल मैप के इस नए फीचर को पहले यूनाइटेड किंगडम में देखा गया था, लेकिन अब अमेरिका के लिए भी शुरू कर दिया गया है. जल्द ही इसे ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-WhatsApp पर दिल वाला Emoji भेजने को लेकर सख्त हुआ इस देश का कानून, हो सकती है जेल


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago