होम / टेक / बंद हो सकता है Vodafone Idea का नेटवर्क! 255 करोड़ ग्राहकों को होगा ये बड़ा नुकसान

बंद हो सकता है Vodafone Idea का नेटवर्क! 255 करोड़ ग्राहकों को होगा ये बड़ा नुकसान

कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea के 255 करोड़ ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. नवंबर से कंपनी का नेटवर्क बंद हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea के 255 करोड़ ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. नवंबर से कंपनी का नेटवर्क बंद हो सकता है. वोडाफोन आइडिया पर इंडस टावर्स का करीब 7,000 करोड़ रुपये बकाया है. इंडस टावर्स ने धमकी दी है कि अगर कंपनी ने जल्द से जल्द अपना बकाया नहीं चुकाया तो उसे नवंबर से टावरों तक पहुंच नहीं दी जाएगी, यानी Vodafone Idea ग्राहकों के लिए नेटवर्क बंद रहेगा.

पत्र लिखकर कंपनी ने दी चेतावनी

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. टावर कंपनी इंडस टावर्स ने सोमवार को वोडाफोन आइडिया को पत्र लिखकर यह चेतावनी दी है. इंडस टावर्स की बोर्ड मीटिंग सोमवार को ही हुई थी. इसमें कंपनी की वित्तीय स्थिति पर चर्चा की गई.

देश की तीसरी बड़ी कंपनी है वोडा आइडिया

इंडस टावर्स पर वोडाफोन आइडिया का करीब 7,000 करोड़ रुपये बकाया है. Vodafone Idea Reliance Jio और Airtel के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. लेकिन कंपनी की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है और वह भारी कर्ज का सामना कर रही है.

5जी सर्विस में भी पिछड़ी

एयरटेल और रिलायंस जियो दिवाली पर 5जी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन वोडाफोन आइडिया ने अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. इसका कारण यह है कि कंपनी को 5G उपकरण और टावर कंपनियों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ सौदों को अंतिम रूप देने में मुश्किल हो रही है.

कंपनियों पर है 13 हजार करोड़ का बकाया

सूत्रों के मुताबिक, ये कंपनियां वोडाफोन आइडिया से पिछले बकाया चुकाने और नए अनुबंधों के लिए अग्रिम भुगतान करने की मांग कर रही हैं. Vodafone Idea पर इन कंपनियों का 13,000 करोड़ रुपये बकाया है. फिनिश कंपनी नोकिया पर 3,000 करोड़ रुपये और स्वीडिश कंपनी एरिक्सन पर 1,000 करोड़ रुपये बकाया है.

कर्ज के बोझ के चलते नई डील में परेशानी

वोडाफोन आइडिया ब्रिटेन की कंपनी वोडाफोन ग्रुप पीएलसी (Vodafone Group Plc.) और आदित्य बिड़ला ग्रुप (ABG) की जॉइंट वेंचर है. कंपनी पर टावर कंपनी इंडस टावर्स का 7,000 करोड़ रुपये और अमेरिकन टावर कंपनी (ATC) का 2,000 करोड़ रुपये का बकाया है. वोडाफोन आइडिया को कई तिमाहियों से घाटा हो रहा है. यही कारण है कि कंपनी की 5जी सर्विस लॉन्च करने में देरी हो रही है. कंपनी कर्ज और इक्विटी के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है लेकिन वह अब तक कोई डील नहीं कर पाई है.

जून के अंत तक कंपनी पर 1.98 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज था. इसमें से 1.16 लाख करोड़ रुपये डेफर्ड पेमेंट बकाया (deffered payments dues) है जबकि बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस का 15,200 करोड़ रुपये का कर्ज है. कंपनी के पास कैश और कैश इक्विटेबल्स (cash equitables) के रूप में केवल 860 करोड़ रुपये थे.

VIDEO: क्‍या आपके मौजूदा 4G फोन में चलेगा 5G या बदलना होगा हैंडसेट? जानिए क्या कहते हैं टेक एक्‍सपर्ट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago