होम / खेल / जानिए, किस एक बदलाव से भारत जीत गया था 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप?

जानिए, किस एक बदलाव से भारत जीत गया था 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप?

1983 में भारत की ये जीत इसलिए भी अहम थी, क्योंकि कपिल देव की टीम को महज घुमक्कड़ माना जा रहा था, यानी वो टीम जो महज इंग्लैंड घूमने आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

भारत के इतिहास में 25 तारीख बेहद अहम है, क्योंकि 39 साल पहले आज के दिन क्रिकेट की दुनिया में भारत ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया था, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के तेज-उछाल वाले मैदान पर दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को धूल चटाकर यह इतिहास रचा. भारत की ये जीत वैसी ही थी, जैसे 'लगान' के भुवन का गोरों की टीम को परास्त करना, यानी अप्रत्याशित, अकल्पनीय.  

जिद और जुनून 
25 जून, 1983 का वह दिन जब भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर पूरी दुनिया को यह बताया कि जिद और जुनून से ‘महामानव’ को भी हराया जा सकता है. वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों को अपनी कद-काठी के चलते महामानव कहा जाता है. जब हैंसी क्रोनियो जीवित थे, तब उन्होंने अतिआत्मविश्वास में एक महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले कहा था कि हमें केवल महामानव ही हरा सकते हैं और वेस्ट इंडीज ने अफ्रीका का विजयी रथ रोक दिया था. 1983 में भारत की ये जीत इसलिए भी अहम थी, क्योंकि कपिल देव की टीम को महज घुमक्कड़ माना जा रहा था, यानी वो टीम जो महज इंग्लैंड घूमने आई है.

विश्व कप से ठीक पहले हुआ एक बदलाव
विश्व कप से ठीक पहले पहले टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव किया गया. कप्तानी सुनील गावस्कर की जगह कपिल देव को सौंपी गई. गावस्कर का कद इतना बड़ा था कि कपिल देव बतौर कप्तान उन्हें कोई निर्देश देने में असहज महसूस करते थे. इसके बावजूद वो 11 खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में खेलने के लिए प्रेरित कर पाए. वैसे, यह कहना गलत नहीं होगा कि वर्ल्ड कप के दौरान कपिल देव ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जो खिताब जीतने का सपना आंखों में संजोए बैठे थे. 

175 रनों की ऐतिहासिक पारी
उन्होंने इस सपने को केवल सपना ही नहीं रहने दिया, बल्कि हकीकत बनाने के लिए जान लगा दी. कपिल ने टीम के खिलाड़ियों को उनकी ताकत का अहसास दिलाया, उन्हें भारतीयों की आंखों में दिखाई देने वाले एक अदद जीत के ख्वाब से रूबरू कराया. तब कहीं जाकर 11 खिलाड़ी ऐसे खेले कि इतिहास रच डाला. टीम इंडिया का 1983 वर्ल्ड कप में आगाज शानदार रहा. उसने पहले वेस्टइंडीज फिर जिम्बाब्वे को हराया. हालांकि, इसके बाद हमारे खिलाड़ी ओवर कॉन्फिडेंस का शिकार हो गए और प्रदर्शन का ग्राफ एकदम से नीचे लुढ़क गया. जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे अहम् मुकाबले में महज 9 रन पर टीम ने चार विकेट खो दिए थे. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान कपिल देव ने 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल मैच का रुख पलट दिया. भारत ने यह मैच 31 रनों से जीता, फिर ऑस्ट्रेलिया को 118 रनों से हराकर टीम सेमीफाइन में पहुंची.

और रच गया इतिहास
सेमीफाइनल में हमारा मुकाबला था इंग्लैंड से. अंग्रेजों को उसी की धरती पर टीम इंडिया ने मात दी और फाइनल में जगह बनाई. घायल वेस्टइंडीज बदला लेने को बेताब थी. 'घायल' इस लिहाज से कि भारत ने उसे शुरूआती मैच हराया था. कहा जाता है कि घायल शेर ज्यादा खतरनाक होता है, वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने यह बात साबित भी की. उन्होंने टीम इंडिया को 25 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में महज 183 रनों पर समेट दिया. वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाजी के सामने हमारे गेंदबाज भी पस्त नजर आ रहे थे, लेकिन कपिल देव ने खिलाड़ियों में जोश जगाया और फिर जो हुआ वो सबकी कल्पनाओं से परे था. भारत ने विंडीज को फाइनल में 140 रनों पर ढेर कर खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत को भले ही 39 साल गुजर चुके हैं, लेकिन वो पल आज भी क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भर देता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

6 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

21 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago