होम / ताकत खेल की / चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्राइज मनी में हुआ इजाफा, विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बारिश

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्राइज मनी में हुआ इजाफा, विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बारिश

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है. विजेता टीम को करोड़ों रुपये मिलेंगे. वहीं हारने वाली टीमें भी मालामाल होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

2017 के बाद पहली बार हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता को 19.45 करोड़ रुपये की पुरस्‍कार राशि दी जाएगी. आईसीसी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. वहीं उप विजेता को 9.72 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी. वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 4.86 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी. 2017 के संस्करण की तुलना में इस बार पुरस्‍कार राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी इस साल पाकिस्तान में आयोजित हो रही है. भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा.  

आठ टीमों को मिलेंगे अतिरिक्त 1.08 करोड़ रुपए

चैंपियंस ट्रॉफ़ी में हर मैच मैच पुरस्‍कार राशि के तौर पर अहम होगा, जहां ग्रुप स्‍तर पर प्रति मैच जीतने वाली टीम को 29.54 लाख का पुरस्‍कार दिया जाएगा. पांचवें या छठे स्‍थान पर रहने वाली टीम को 3.03 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. वहीं सातवें और आठवें स्‍थान पर रहने वाली टीमों को 1.21 करोड़ मिलेंगे. इसके अतिरिक्त, सभी आठ टीमों को आयोजन में भाग लेने के लिए प्रत्येक को 1.08 करोड़ अतिरिक्‍त मिलेंगे.

दो ग्रुप में बंटी आठ टीमें

1996 के बाद पाकिस्‍तान पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेज़बानी कर रहा है. 2025 एडिशन में कुल आठ टीमों को चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है, जहां से शीर्ष पर रहने वाली प्रत्‍येक ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड हैं. आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी शीर्ष आठ टीमों के बीच हर चार साल में खेली जाती है. वहीं महिला चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार 2027 में टी20 प्रारूप में खेली जाएगी.

जय शाह ने कहा- 'बेहद खास है मेन्स चैंपियंस ट्रॉफी'

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, "2025 में होने वाली आईसीसी मेन्स चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के लिए बहुत खास है. यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जो फिर से शुरू हो रहा है और इसमें वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हैं, जहां हर मैच जरूरी होता है. इनाम में मिलने वाली बड़ी रकम से पता चलता है कि आईसीसी खेल में पैसा लगाने और हमारे टूर्नामेंट्स की दुनिया भर में इज्जत बनाए रखने के लिए तैयार है. सिर्फ पैसों की बात नहीं है, यह टूर्नामेंट जबरदस्त प्रतिस्पर्धा पैदा करता है, दुनिया भर के फैन्स को बांधे रखता है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए क्रिकेट को बढ़ाने और इसे बनाए रखने में बहुत जरूरी भूमिका निभाता है."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 hour ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

49 minutes ago

ब्रिक्स में AI से डिजिटल इकोनॉमी तक सहयोग बढ़ाएगा चीन, शी जिनपिंग ने पेश कीं 5 पहल

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, व्यापार, डिजिटल इकोनॉमी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी प्रतिभाओं के विकास पर सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव दिया.

1 hour ago

ग्लोबल साउथ को मिले वैश्विक फैसलों में बड़ी भूमिका, PM मोदी ने UNSC में प्रतिनिधित्व बढ़ाने की वकालत की

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत वैश्विक संस्थानों में विकासशील देशों के अधिक प्रतिनिधित्व की मांग की और ग्लोबल साउथ को ‘रूल-टेकर’ से ‘रूल-शेपर’ बनाने पर जोर दिया.

1 hour ago

‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, PM मोदी बोले- अब नियम मानने वाला नहीं, नियम बनाने वाला बने ग्लोबल साउथ

18वें BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यवस्था में ग्लोबल साउथ की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया, कहा- BRICS का मकसद किसी के खिलाफ खड़ा होना नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलना है.

1 day ago