होम / ताकत खेल की / Zee-Soni के मर्जर पर BCCI की नजर, Media Rights बेचने के लिए कर सकता है इंतजार

Zee-Soni के मर्जर पर BCCI की नजर, Media Rights बेचने के लिए कर सकता है इंतजार

BCCI को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के बाद होने वालीं सीरीज के मीडिया राइट्स बेचने के लिए टेंडर निकालना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Zee और Soni के मर्जर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की भी नजर है. बोर्ड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ठीक बाद होने वाली सीरीज के मीडिया राइट्स बेचने से पहले इस मर्जर के पूरा होने का इंतजार कर सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI टीम इंडिया के अगले टूर्नामेंट्स के मीडिया राइट्स का टेंडर जारी करने से पहले Zee-Soni के मर्जर पर करीब से निगाह रखे हुए है. 

4 साल की डील शायद न हो
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि BCCI फिलहाल चार साल (2023-2027) के लिए मीडिया राइट्स बेचने का इच्छुक नहीं है. इसके बजाये वह चुनिंदा क्रिकेट सीरीज के मीडिया राइट्स को लेकर डील कर सकता है. बता दें कि 2017 तक, सोनी इंडियन प्रीमियर लीग को अपने चैनल पर प्रसारित करता था. फिर स्टार इंडिया और इस बार डिज्नी स्टार को ये अधिकार मिला. 2018 में, स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने सोनी और रिलायंस को पछाड़कर 6,138.1 करोड़ रुपए में बीसीसीआई के मीडिया राइट्स खरीद लिए थे. ये राइट्स टेलीविजन और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म के लिए 2018 से 2023 की अवधि के लिए थे.

ये भी पढ़ें: इन्वेस्टमेंट की पिच पर जमकर बैटिंग कर रहे Tendulkar, इस कंपनी में लगाया पैसा

विलय को मिल चुकी है मंजूरी
अभी Disney Star के पास सभी ICC इवेंट्स के लिए टीवी और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों के प्रसारण और स्ट्रीमिंग के अधिकार हैं. इस साल तक एशिया कप के अधिकार भी उसके पास हैं. दूसरी ओर, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले गेम्स के प्रसारण  अधिकार हैं. गौरतलब है कि सोनी की भारतीय शाखा, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ पुनीत गोयनका के नेतृत्व वाले जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के विलय की घोषणा 2021 में की गई थी. तमाम तरह की बाधाओं के बाद आखिरकार इस विलय को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से 2022 हरी में झंडी मिल गई थी. स्टॉक एक्सचेंजों से भी इसकी मंजूरी दे दी है.

कानूनी पेचीदगियों में उलझी डील  
Zee के फाउंडर Essel Group के प्रमोटर्स को Soni द्वारा 1,100 करोड़ रुपए का गैर-प्रतिस्पर्धी शुल्क भी दिया जाएगा. मर्जर की शर्तों के तहत, विलय की गई इकाई में सोनी की 50.86 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. संयुक्त कंपनी में Zee के प्रमोटर्स की 3.99 प्रतिशत और Zee के अन्य शेयरधारकों की 45.15 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. सोनी कॉर्प के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिचिरो योशिदा ने कुछ वक्त पहले कहा था कि सोनी और Zee के बीच विलय 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही तक पूरा होने की संभावना है. लेकिन ये सौदा कई कानूनी पेचीदगियों में उलझा हुआ है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

3 days ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

4 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

1 hour ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

2 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

4 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

4 hours ago