✕

होम / ताकत खेल की / GroupM ESP ने भारतीय खेल प्रायोजन पर 'Sporting Nation' रिपोर्ट का 12वां एडिशन किया लॉन्च

GroupM ESP ने भारतीय खेल प्रायोजन पर 'Sporting Nation' रिपोर्ट का 12वां एडिशन किया लॉन्च

जैसे-जैसे खेलों से जुड़ाव बढ़ रहा है और दर्शकों की पसंद बदल रही है, भारत की खेल अर्थव्यवस्था तेजी से विकसित होती रहेगी और इसे एक तेजी से बढ़ते बाजार के रूप में मजबूत बनाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

GroupM India की एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स डिवीजन GroupM ESP ने आज Sporting Nation रिपोर्ट का 12वां एडिशन लॉन्च किया. यह एक अनोखी रिपोर्ट है, जो भारत में बदलते स्पोर्ट्स स्पॉन्सरशिप (खेल प्रायोजन) पर गहराई से विश्लेषण करती है.

भारतीय खेल प्रायोजन उद्योग की ग्रोथ

भारत के स्पोर्ट्स स्पॉन्सरशिप सेक्टर में 6% की सालाना वृद्धि हुई और 2023 में यह ₹16,633 करोड़ को पार कर गया. भारत का कुल स्पोर्ट्स मार्केट अब $2 बिलियन के करीब पहुंच रहा है और 2008 से इसमें 7 गुना बढ़ोतरी हुई है. पिछले 10 सालों में भारत का खेल उद्योग 3.6 गुना बढ़ा है, जिससे यह एक मजबूत बिजनेस सेक्टर बन गया है. पिछले 17 सालों में 13% CAGR के साथ यह इंडस्ट्री लगातार बढ़ रही है.

2024 में खेल प्रायोजन की स्थिति

2024 में स्पॉन्सरशिप ग्रोथ केवल 1% रही क्योंकि IPL और ICC ने अपने राइट्स साइकिल को रीसेट किया और टीम इंडिया ने 2023 की तुलना में 20 मैच कम खेले. हालांकि, कम मैचों के बावजूद भारतीय खेल बाजार मजबूत और स्थिर बना रहा.

एथलीट एंडोर्समेंट में रिकॉर्ड वृद्धि

2024 में एथलीट एंडोर्समेंट ₹1,224 करोड़ तक पहुंच गया, जो 2023 के ₹927 करोड़ से 32% अधिक है. यह ग्रोथ सिर्फ क्रिकेट से नहीं, बल्कि नए उभरते खेलों की वजह से भी हुई. नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु और मनु भाकर जैसे खिलाड़ियों के कारण गैर-क्रिकेट एंडोर्समेंट में 46% की वृद्धि देखी गई. ओलंपिक प्रभाव की वजह से नए खेलों की स्पॉन्सरशिप 19% बढ़कर ₹2,461 करोड़ हो गई. खासतौर पर डिस्टेंस रनिंग (लंबी दौड़) का योगदान इस बाजार का 25% रहा, जो भारत में फिटनेस और एंड्योरेंस स्पोर्ट्स की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है.

लीडर्स की राय

GroupM South Asia के COO अश्विनी पद्मनाभन ने कहा कि "भारतीय खेल उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है. क्रिकेट अब भी मुख्य खेल है, लेकिन गैर-क्रिकेट खिलाड़ी, ओलंपिक का प्रभाव और डिजिटल क्रांति इसे बदल रहे हैं. ब्रांड अब स्पोर्ट्स को ग्राहकों से जुड़ने के एक बेहतरीन मंच के रूप में देख रहे हैंय. यह सिर्फ संख्या की ग्रोथ नहीं, बल्कि एक पूरी इंडस्ट्री का बदलाव है, जो अब ज्यादा डिजिटल, इनोवेटिव और विविध हो चुकी है."

GroupM India के एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कंटेट के एमडी विनित कारनिक ने कहा कि "2008 से भारतीय खेल अर्थव्यवस्था 7 गुना बढ़कर $2 बिलियन के करीब पहुंच गई है. पारंपरिक खेल अभी भी मजबूत हैं, लेकिन असली बदलाव नए खेलों, खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू और डिजिटल स्पेंडिंग में दिख रहा है. मीडिया स्पेंडिंग में 25% की बढ़त हुई है और खिलाड़ियों की एंडोर्समेंट वैल्यू ₹1,224 करोड़ तक पहुंच गई है. यह दिखाता है कि ब्रांड अब खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा रहे हैं. आगे इनोवेशन और डिजिटल एंगेजमेंट से भारतीय खेलों की व्यावसायिक सफलता और बढ़ेगी."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

12 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago