होम / शुभ लाभ / क्या वास्तव में केदारनाथ धाम में हुआ सोना घोटाला, आखिर क्यों मचा है बवाल?

क्या वास्तव में केदारनाथ धाम में हुआ सोना घोटाला, आखिर क्यों मचा है बवाल?

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केदारनाथ में सोना घोटाले का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 228 किलो सोना धाम से गायब हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आस्था के केंद्र केदारनाथ धाम को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आरोपों पर चर्चा शुरू हो गई है. लोग यह जानना चाह रहे हैं कि क्या वास्तव में केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना गायब हो गया है? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इसे 'सोना घोटाला' नाम दिया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने हाल ही में कहा था कि केदारनाथ में सोना घोटाला हुआ है. उन्होंने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बन रहे मंदिर पर भी सवाल उठाए.  शंकराचार्य ने कहा कि वहां घोटाला हो गया तो अब दिल्ली में केदारनाथ बना रहे हो. केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब कर दिया गया, लेकिन कोई जांच तक नहीं बैठाई गई.

मुख्य पुजारी का आरोप
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जिस सोना घोटाले का जिक्र कर रहे हैं, वो मामला पिछले साल जून में सामने आया था. उस समय केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी संतोष त्रिवेदी ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि मंदिर की दीवारों पर लगा 125 करोड़ का सोना पीतल में बदल दिया गया है. उन्होंने कहा था कि 2005 में किसी दानदाता ने  125 करोड़ रुपए का सोना दिया था, जिसे मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर मड़वाया गया था. लेकिन यह सोना अब पीतल में बदल गया है. संतोष त्रिवेदी ने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था. हालांकि, मंदिर समिति ने आरोप खारिज करते हुए इसे प्रबंधन को बदनाम करने की साजिश करार दिया था.

शिवपुराण का किया जिक्र
अब इसी मामले को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उठाया है. उनका कहना है कि सरकार ने इसकी कभी जांच नहीं की. इसके साथ ही शंकराचार्य ने दिल्ली में केदारनाथ की तर्ज पर बन रहे मंदिर पर ही सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि प्रतीकात्मक केदारनाथ मंदिर नहीं बनाया जा सकता. शिवपुराण में 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और पता भी बताया गया है. जैसे कि सौराष्ट्रे सोमनाथम. पहले सौराष्ट्र यानी पता और फिर सोमनाथ यानी ज्योतिर्लिंग. ठीक इसी तरह से केदारम हिमवत पृष्ठे, यानी जो केदार है वो हिमालय के पृष्ठ भाग में है. उनका कहना है कि हिमालय में केदार है तो आप दिल्ली में उसे कहां से लाकर रख देंगे? शंकराचार्य ने कहा कि जनता को भ्रम में डालने की कोशिश नहीं होनी चाहिए.

उत्तराखंड में हो रहा विरोध 
देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर बनाया जा रहा है. इस मंदिर को ठीक वैसा ही तैयार किया जा रहा है जैसा कि रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ मंदिर है. हाल ही में इसका भूमि पूजन भी हुआ है. दिल्ली में बन रहे इस मंदिर का उत्तराखंड में भी विरोध हो रहा है. संत-पुजारियों ने इसके खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर बनाना सीधे तौर पर हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ धाम का अपमान है. वहीं, इस पूरे विवाद के बीच श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के प्रमुख सुरेंद्र रौतेला का कहना है कि दिल्ली में मंदिर बनाया जा रहा है, धाम नहीं. रौतेला ने कहा कि कुछ लोगों को आपत्ति है कि ये केदारनाथ धाम नहीं, केदारनाथ मंदिर नहीं होना चाहिए. अगर किसी को इस नाम से आपत्ति है तो जरूर हम नाम बदलेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago