होम / शुभ लाभ / ISKCON के संस्थापक आचार्य प्रभुपाद के बारे में जानिए सबकुछ, जीवनी का हुआ विमोचन

ISKCON के संस्थापक आचार्य प्रभुपाद के बारे में जानिए सबकुछ, जीवनी का हुआ विमोचन

70 वर्ष की आयु में उन्होंने ईश्वर के प्रति चेतना जागृत करते हुए खुशहाल जीवन, मन की शांति और सद्गुणों को विकसित करने का मानव समाज को अवसर प्रदान करने के लिये इस्कॉन की स्थापना की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति निवास में 24 जुलाई को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद की जीवनी ‘सिंग, डांस एंड प्रे’ का विमोचन किया जिसे जाने माने इतिहासकार हिंडोल सेनगुप्ता ने लिखा है.

प्राचीन भारतीय सभ्यता लोगों के जीवन संबंधी लक्ष्यों से जुड़ी उपलब्धियों से भरा हुआ है. माननीय उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने ‘सिंग, डांस एंड प्रे’ के रूप में इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद की प्रेरक जीवनी की सराहना की. समारोह में जीवनी के लेखक डा.हिडोल सेनगुप्ता और इस्कॉन बेंगलूरू के अध्यक्ष एवं अक्षय पात्रा फाउंडेशन के संस्थापक श्री मधु पंडिता दासा, इस्कॉन बेंगलूरू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अक्षय पात्रा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री चंचलापति दासा सहित अन्य गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक मौजूद थे.

स्वामी प्रभुपाद की जीवनगाथा
सिंग, डांस एंड प्रे- इंटरनेशनल सोसाइटी फार कृष्ण कंससनेस (इस्कॉन) के संस्थापक आचार्य आध्यात्मिक ए सी भक्तिवेदांता स्वामी प्रभुपाद की जीवनगाथा है जो पश्चिमी दुनिया में भारत की आध्यात्मिक संस्कृति एवं धरोहर के सबसे बड़े ध्वजवाहक रहे. उन्होंने पहली बार अपने एकल प्रयास से ईश्वर के प्रति प्रेम एवं निष्ठा के वैदिक दर्शन को पश्चिम तक पहुंचाने का काम किया तथा सफलतापूर्वक हजारों की संख्या में पश्चिम के युवाओं को भगवान कृष्ण की भक्ति से जोड़ा.

12 वर्ष की अल्प अवधि में दुनियाभर में 100 मंदिरों की स्थापना
1966 में 70 वर्ष की आयु में उन्होंने ईश्वर के प्रति चेतना जागृत करते हुए खुशहाल जीवन, मन की शांति और सद्गुणों को विकसित करने का मानव समाज को अवसर प्रदान करने के लिये इस्कॉन की स्थापना की. इसके बाद 12 वर्ष की अल्प अवधि में उन्होंने दुनियाभर में 100 मंदिरों की स्थापना की. भगवतगीता एवं श्रीमद् भगवतम पर आधारित 60 खंड भक्ति साहित की रचना की तथा वसुधैव कुटुम्बकम के आदर्शो पर उपदेश देने के लिये 10 बार विश्व भ्रमण किया.

भारत के उपराष्ट्रपति माननीय श्री एम वेंकैया नायडू के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस्कॉन बेंगलूरू के अध्यक्ष एवं अक्षय पात्रा फाउंडेशन के संस्थापक श्री मधु पंडिता दासा ने कहा, ‘मैं इस महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन करने के लिये श्री वेंकैया नायडू जी का आभारी हूं. उनके समर्थन से हमें श्रील प्रभुपाद की आध्यात्मिक दृष्टि एवं विचारों को भारत और विदेशों में प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी. हमारे समाज सेवा के कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिये उनके द्वारा कहे गए शब्दों को लेकर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं. हम अपने विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जीवन से जुड़े सभी वर्गो के लोगों में उम्मीद एवं खुशियों के रंग भरने का प्रयास जारी रखेंगे.’

श्रील प्रभुपाद वैश्विक हिन्दुत्व की एक महान हस्ती थे
समारोह को संबोधित करते हुए 'सिंग, डांस एंड प्रे' के लेखक डा. हिंडोल सेनगुप्ता ने कहा, "श्रील प्रभुपाद वैश्विक हिन्दुत्व की एक महान हस्ती थे. श्री कृष्ण के माध्यम से हिन्दुत्व का संदेश ले जाने और हिन्दु आत्ध्यात्मिकता को सही अर्थो में वैश्विक आंदोलन बनाने को लेकर उनकी उपलब्धियां अद्वितीय है. मैं श्रील प्रभुपाद की सुस्पष्ट जीवनी लिखकर काफी हर्षित महसूस कर रहा हूं. मुझे इस बात का भी हर्ष है कि माननीय उपराष्ट्रपति इस पुस्तक का विमोचन कर रहे हैं."

पाठकों को पुस्तक पढ़ने को मजबूर करती है जीवनी
डा. सेनगुप्ता ने बचपन से लेकर श्रील प्रभुपाद के जीवनवृत को पुस्तकाकार रूप से देने में महत्वपूर्ण प्रयास किये हैं जो पाठकों को पुस्तक पढ़ने को मजबूर करती है. इसमें भारती आजादी के आंदोलन से जुड़ी उनकी स्मृतियां भी है और इसमें पाठकों को अंग्रेजी हुकूमत के दौरान देश की विषम परिस्थितियों और फिर उनके स्वतंत्रता आंदोलन की ओर झुकाव को दर्शाया गया है.

कहां मिलेगी यह जीवनी
‘सिंग, डांस एंड प्रे’ भारत में सभी महत्वपूर्ण बुकस्टोर पर उपलब्ध है. यह एमेजन पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है और इसका किंडल प्रारूप भी उपलब्ध है. ‘सिंग, डांस एंड प्रे’ को पेंग्वीन रैडम हाउस ने प्रकाशित किया है और इसे डा.जॉन स्ट्रेटॉन हावले ( कोलंबिया विश्वविद्यालय में धर्म पर क्लेयर टॉव प्रोफेसर) और फ्रांसिस एक्स क्लूनी ( हार्वर्ड विश्वविद्यालय में डिविनिटी पर पार्कमैन प्रोफेसर)सहित शशि थरूर (सांसद एवं लेखक), स्वपन दासगुप्ता (पत्रकार एवं चिंतक), करण सिंह ( राजनेता एवं दार्शनिक) ने सराहना की है.

इस पुस्तक की प्रति भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जैसे गणमान्य हस्तियों को प्राप्त हुई है और उन्होंने स्वामी श्रील प्रभुपाद के प्रेरक जीवन का वृत तैयार करने के लिये पूरे टीम को बधाई दी.

कौन हैं लेखक
डा. हिंडोल सेनगुप्ता एक इतिहासकार, पत्रकार एवं नौ पुस्तकों के पुरस्कार प्राप्त लेखक हैं. वे अब फर्चून इंडिया के एडिटर-एट-लार्ज हैं और उन्होंने कई प्रकाशन एवं प्रसरकों के साथ काम किया है. डा.सेनगुप्ता ने आक्सफोर्ड के वोरसेस्टर कालेज में दक्षिण एशियााई इतिहास एवं राजनीति का अध्ययन चेवनिंग अध्येता के रूप में तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय में फिनांश की पढ़ाई नाइट-बेगेहॉट फेलो के रूप में की. उन्होंने जिनेवा स्कूल आफ डिप्लोमेसी एंड इंटरनेशनल रिलेशन से अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय पर डाक्ट्रेट हासिल की.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago