होम / शुभ लाभ / धनतेरस पर खरीद लाएं ये खास चीजें, घर में होगी धन की बरकत!

धनतेरस पर खरीद लाएं ये खास चीजें, घर में होगी धन की बरकत!

धनतेरस पर झाड़ू से लेकर सोना व चांदी खरीदने की मान्यता है. ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को खरीदने से सालभर घर और परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवाली के त्यौहार में धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी (Ma Lakshmi) और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन के समय अमृत कलश के साथ मां लक्ष्मी का अवतरण हुआ था. हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है. इस दिन खरीदी गई वस्तुएं शुभ फल देती हैं. तो चलिए जानते हैं धनतेरस पर किन चीजों को खरीदना शुभ होता है और उसका क्या फल मिलता है?

1. झाड़ू- झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. धनतेरस के दिन झाड़ू (Broom) खरीदना काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि झाड़ू को घर लाकर आप मां लक्ष्मी को आमंत्रित कर रहे हैं.

2. सोने चांदी का सामान- धनतेरस पर धातु की वस्तुएं खरीदना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन आप खासतौर पर चांदी के बर्तन, चांदी के आभूषण और चांदी के सिक्के (Silver Coins) खरीद सकते हैं. इस दिन आप सोने का सामान भी खरीद सकते हैं. इस दिन खरीदी गई वस्तुओं को दिवाली की पूजा के दौरान साथ में रखना चाहिए.

3. गणेश लक्ष्मी की मूर्ति- धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना काफी शुभ माना जाता है. इन मूर्तियों की दिवाली के दिन पूजा (Diwali Puja) करनी चाहिए. आप छोटी बड़ी किसी भी तरह की मूर्तियां ला सकते हैं.

4. कुबेर यंत्र- धनतेरस पर कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है. कुबेर यंत्र खरीदने के बाद घर पर उसकी पूजा करने से परिवार पर धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है. वहीं, महालक्ष्मी यंत्र को पूजा के बाद दुकान या घर की तिजोरी में रख देना चाहिए.

5. धनिए के बीज- धनिए के बीज मां लक्ष्मी के प्रतीक माने गए हैं. मान्यता है कि धनिए के बीज धन को अपनी ओर खींचते हैं. धनतेरस के दिन धनिए के बीज खरीद कर घर लाने चाहिए. इन बीजों को दिवाली की पूजा के दौरान लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के पास रखना चाहिए. पूजा के बाद आप धनिए के बीजों को तिजोरी में भी रख सकते हैं.

6 धनतेसर पर पान का पत्ता खरीदने का महत्व-धनतेरस के दिन आप पान के पत्ते खरीदकर उनसे माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी का पूजन करें. पान के पत्ते पर भोग रखकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें. दरअसल, माता लक्ष्मी को पात का पत्ता काफी प्रिय है. पान के पत्ते का इस्तेमाल धनतेरस की पूजा में करने से आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा. साथ ही पान के पत्ते का इस्तेमाल करने से माता लक्ष्मी की व्यक्ति की विशेष कृपा भी होती है.

7. धनतेरस पर सुपारी खरीदने का महत्व-धनतेरस के दिन आप चाहें तो सुपारी भी खरीद सकते हैं दरअसल, मां लक्ष्मी को सुपारी का भोग अति प्रिय है इसलिए इस दिन सुपारी खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर इस सुपारी को उठकर लाल या पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें. ऐसे करने से आपके धन में 13 गुना बढ़ोतरी होगी. साथ ही मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहेंगी.

इसे भी पढ़ें-धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना, ऐसे चेक करें शुद्धता!

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

33 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago