होम / रियल एस्टेट / कौन हैं योहान पूनावाला जिन्होंने मुंबई में खरीद डाला 500 करोड़ का आलीशान बंगला?

कौन हैं योहान पूनावाला जिन्होंने मुंबई में खरीद डाला 500 करोड़ का आलीशान बंगला?

हाल ही में मुंबई से एक बड़ी प्रॉपर्टी डील की खबर सामने आई थी. योहान पूनावाला और उनकी पत्नी मिशेल पूनावाला ने इस डील को पूरा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ी प्रॉपर्टी डील आम बात है. अरबपतियों की इस नगरी में कोई न कोई अरबपति कुछ न कुछ खरीदता ही रहता है. अब कारोबारी योहान पूनावाला और उनकी पत्नी मिशेल पूनावाला (Yohan Poonawalla and Michelle Poonawalla) ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है. दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित इस 30,000 वर्ग फीट के बंगले के लिए उन्होंने भारी-भरकम कीमत चुकाई है. 

पुणे में है मुख्य आवास 
इस आलीशन बंगले की सटीक कीमत की जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि योहान पूनावाला ने उसके लिए 500 करोड़ रुपए से अधिक चुकाए होंगे. कारोबारी योहान, पूनावाला इंजीनियरिंग ग्रुप के चेयरमैन हैं. योहान और मिशेल इस आलीशान प्रॉपर्टी को अपना दूसरा घर बनाएंगे. उनका मुख्य आवास अभी पुणे में है, जिसका नाम  - पूनावाला हाउस है. योहान पूनावाला सीरम इंस्‍टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला के बड़े चचेरे भाई हैं.

100 करोड़ की हैं कारें
बताया जा रहा है कि मिशेल पूनावाला के नेतृत्व वाला डिजाइन स्टूडियो ही इस बंगले के रेनोवेशन का काम संभालेगा. योहान पूनावाला के विश्व प्रसिद्ध और बेशकीमती ऑटोमोबाइल कलेक्शन का एक हिस्सा भी इस घर में रखा जाएगा. योहान पूनावाला के पास 100 करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा कीमत की कारें हैं. जिसमें बेंटले बेंटेगा, फेरारी 488 पिस्टा स्पाइडर और रोल्स रॉयस फैंटम जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं. 

रियल एस्टेट से भी हैं जुड़े
योहान पूनावाला इंजीनियरिंग ग्रुप और El-O-Matic India के चेयरमैन हैं. इसके अलावा, वह सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया में शेयरहोल्डर, पूनावाला फाइनेंसियल्स के चेयरमैन, Poonawalla Stud Farms और Poonawalla Racing & Breeding के निदेशक भी हैं. वह कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े हुए हैं. उनकी कंपनी पुणे के बंड गार्डन क्षेत्र में  1,750 करोड़ रुपए की लागत से एक कमर्शियल ग्लास टावर भी बना रही है, जो 2026 तक पूरा हो सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago