होम / रियल एस्टेट / मकान खरीदने पर महिलाओं को मिलेगी 2 लाख रुपये तक की छूट, जानिए कब और कहां?

मकान खरीदने पर महिलाओं को मिलेगी 2 लाख रुपये तक की छूट, जानिए कब और कहां?

मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 17 जनवरी, 2025 से प्रॉपर्टी एक्‍सपो का आयोजन होने जा रहा है, इसमें मकान खरीदने वाली महिलाओं को क्रेडाई-एमसीएचआई दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त छूट प्रदान करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रियल एस्टेट कंपनियों के निकाय क्रेडाई-एमसीएचआई (CREDAI-MCHI) महिलाओं को मकान खरीदने पर दो लाख रुपये तक की छूट मिलेगी. यह छूट 17 से 19 जनवरी तक मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में लगने वाली प्रॉपर्टी प्रदर्शनी (प्रॉपर्टी एक्‍सपो) में मिलेगी। बिल्डरों की ओर से दी जाने वाली अन्य छूटों के अलावा यह एक्‍स्‍ट्रा डिस्‍काउंट म‍िलेगा। क्रेडाई-एमसीएचआई मुंबई में 2,100 से ज्‍यादा रियल एस्टेट कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है. बता दें, क्रेडाई-एमसीएचआई भारतीय रियल एस्टेट उद्योग का महत्वपूर्ण संगठन है. इसका पूरा नाम कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया-महाराष्ट्र चैंबर ऑफ हाउसिंग इंडस्ट्री है. यह संगठन महाराष्ट्र में रियल एस्टेट डेवलपर्स का प्रतिनिधित्व करता है और उनके हितों की रक्षा करता है.

500 से अधिक प्रोजेक्‍ट्स का होगा प्रदर्शन 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  क्रेडाई-एमसीएचआई मकान खरीदने वाली महिलाओं को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त छूट देगा. यह छूट मुंबई में 17 से 19 जनवरी को होने वाले संपत्तियों की प्रदर्शनी में बिल्डरों की तरफ से दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के अलावा होगी. क्रेडाई-एमसीएचआई मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 32वीं संपत्ति और आवास वित्त प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है. संगठन मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 2,100 से ज्‍यादा रियल एस्टेट कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है. प्रदर्शनी में 100 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी. ये कंपनियां 5,000 से अधिक स्थानों पर 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन करेंगी. ये कंपनियां हर जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर आवास विकल्पों की एक रेंज पेश करेंगी. इसके अलावा, घरेलू फंडिंग सॉल्‍यूशन की सुविधा के लिए 25 से अधिक वित्तीय संस्थान मौजूद रहेंगे.

घर खरीदने वालों को मिलेंगे विशेष लाभ

क्रेडाई-एमसीएचआई के अध्यक्ष डोमिनिक रोमेल ने कहा है कि इस साल की प्रदर्शनी घर खरीद को आसान बनाने में एक मील का पत्थर है. क्विक रियल एस्टेट मॉल में ‘10 मिनट में अपना मकान बुक करें’ पहल प्रक्रिया को सरल बनाती है.  यह प्रदर्शनी उद्योग की नवीन और समावेशी भावना का उदाहरण है. पहली बार, 19 जनवरी को प्रदर्शनी में ‘पिंक संडे’ का आयोजन किया जाएगा. यह महिलाओं को अपने नाम पर घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने की एक पहल है. क्रेडाई-एमसीएचआई महिला आवास योजना के तहत महिला घर खरीदारों को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त छूट देगा. यह छूट संबंधित कंपनियों की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के अलावा है. इसमें केवल ‘पिंक संडे’ पर की बुक किए गए घर के लिए मान्य है. प्रदर्शनी में घर खरीदने वालों को विशेष लाभ भी मिलेंगे, जिसमें स्टाम्प ड्यूटी और जीएसटी समेत कुल 18 लाख रुपये तक की छूट शामिल है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago