होम / रियल एस्टेट / मुंबई की 100 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए दी गई 100 रुपये की स्‍टांप ड्यूटी?  क्‍या है वजह? 

मुंबई की 100 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए दी गई 100 रुपये की स्‍टांप ड्यूटी?  क्‍या है वजह? 

स्‍टांप ड्यूटी से कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल 13 प्रतिशत ज्‍यादा कलेक्‍शन हुआ है. ये कलेक्‍शन हर बीतते साल के साथ बढ़ रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जब कभी भी प्रॉपर्टी को लेकर कोई रिपोर्ट आती है तो सबसे पहले मुंबई का नाम सामने आता है. मुंबई देश में सबसे महंगी प्रॉपर्टी के लिए जाना जाता है. इसी कड़ी में अब मुंबई से खबर निकलकर सामने आई है कि यहां एक 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए सिर्फ 100 रुपये की स्‍टांप ड्यूटी चुकाई गई है. मुंबई जैसे शहर में जहां सालाना स्‍टांप ड्यूटी से 50  हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा की रकम इकट्ठा होती है वहां किसी प्रॉपर्टी के लिए कोई कैसे 100 रुपये ले सकता है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा माजरा? 
जिस 100 करोड़ की प्रॉपर्टी की बात हो रही है वो मुंबई के एक पॉश इलाके में है. ये जमीन मुंबई के मशहूर बिजनेस डिस्ट्रिक लोअर परेल में स्थित है. यहां बने ऑफिस स्‍पेस को ब्रिटेन के काउंसलेट ने खरीदा है. अगर कोई लोअर परेल रोड में 100 करोड़ रुपये की जमीन खरीदता है तो उसे स्‍टांप ड्यूटी की रकम 6 प्रतिशत चुकानी पड़ती है. इस हिसाब से अगर देखें तो उसे 6 करोड़ रुपये की स्‍टांप ड्यूटी चुकानी होती है. लेकिन इस डील के लिए सिर्फ 100 रुपये की स्‍टांप ड्यूटी चुकाई गई है. 

ये भी पढ़ें: भारत की स्थिर ग्रोथ पर अब वर्ल्‍ड बैंक ने लगाई मुहर, ग्रोथ को लेकर कही ये अहम बात

जानिए 100 रुपये की स्‍टांप ड्यूटी की वजह? 
मुंबई के लोअर परेल में स्थित इस 100 करोड़ रुपये की जमीन के लिए सिर्फ 100 रुपये की स्‍टांप ड्यूटी इसलिए चुकाई गई है क्‍योंकि ये एक काउंसलेट से जुड़ा मामला है. काउंसलेट की जमीन की हमेशा ही नॉमिनल फीस के साथ रजिस्‍ट्री की जाती है. ये दरअसल विएना संध‍ि के मुताबिक है कि अगर कोई देश अपनी काउंसलेट सेवाओं का ऑफिस किसी देश में खोलता है तो उसके लिए उसे जमीन और स्‍टांप ड्यूटी नॉमिनल चार्जेज पर मुहैया कराई जाती है. 

साल में स्‍टांप ड्यूटी से इतने करोड़ कमाती है मुंबई 
मुंबई हर साल स्‍टांप ड्यूटी से एक बड़ा रेवेन्‍यू कमाती है. क्‍योंकि मुंबई में जमीन काफी महंगी है तो ऐसे में वहां की सरकार को इससे बड़ी कमाई होती है. अगर पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2023-24 में मुंबई ने स्‍टांड ड्यूटी से 50400 करोड़ रुपये कमाए हैं. इससे पहले 2022-23 में स्‍टांप ड्यूटी से हुई कमाई पर नजर डालें तो वो 50400 करोड़ रुपये से 13 फीसदी कम थी. ये कमाई हर बीतते साल के साथ बढ़ रही है. सरकार को जीएसटी और सेल्‍स टैक्‍स के बाद सबसे ज्‍यादा कमाई स्‍टांप ड्यूटी से ही होती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago