होम / रियल एस्टेट / जब बात प्रॉपर्टी खरीदने की हो, तो ये 3 शहर हैं NRIs की पहली पसंद 

जब बात प्रॉपर्टी खरीदने की हो, तो ये 3 शहर हैं NRIs की पहली पसंद 

एक सर्वेक्षण में यह भी सामने आया है कि NRI बड़े घर खरीदने को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं. प्रीमियम प्रॉपर्टी उनकी विश लिस्ट में टॉप पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब बात भारत में प्रॉपर्टी खरीदने की आती है, तो NRIs की लिस्ट में तीन शहरों का नाम सबसे पहले आता है. CII-Anarock के सर्वे में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर नॉन रेजिडेंशियल इंडियन यानी NRIs अभी हैदराबाद, NCR और बेंगलुरु में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं. पिछले साल, उनकी विश लिस्ट में बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई टॉप पर थे.

MMR चौथे स्थान पर
रिपोर्ट बताती है कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) एनआरआई की विश लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है. सर्वे में शामिल कम से कम 60% NRIs ने बताया कि वो हैदराबाद, NCR या बेंगलुरु में से किसी एक शहर में घर खरीदना चाहते हैं. इनमें से 22 प्रतिशत ने हैदराबाद, 20 फीसदी ने एनसीआर और 18 प्रतिशत ने बेंगलुरु को चुना. 

रियल एस्टेट पर भरोसा
सर्वे में भाग लेने वाले 5,500 NRIs में से 7 प्रतिशत अमेरिका, कनाडा, खाड़ी देशों, यूरोप और विभिन्न एशियाई देशों में रह रहे हैं. कोरोना महामारी से पहले बेंगलुरु, हैदराबाद और NCR, जबकि कोरोना के दौरान बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई NRIs की विश लिस्ट में सबसे ऊपर थे. Anarock Group के वरिष्ठ निदेशक प्रशांत ठाकुर का कहना है कि एनआरआई भारतीय रियल एस्टेट में ज्यादा निवेश कर रहे हैं. बीते कुछ समय से वो स्टॉक मार्केट, म्यूच्यूअल फंड्स, गोल्ड और FD से ज्यादा रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट को तवज्जो दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि हमारे H1 2022 सर्वेक्षण में, 71 प्रतिशत एनआरआई ने भारत में घर खरीदने को बेस्ट इन्वेस्टमेंट करार दिया. जबकि कोरोना महामारी से पहले यह आंकड़ा 55% था.

मांग में 15% इजाफा
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 की तुलना में 2022 के पहले नौ महीनों में NRIs की घरों की मांग में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. जनवरी से सितंबर तक टॉप 7 शहरों में करीब 2.73 लाख मकानों की बिक्री हुई, इसमें NRIs की हिस्सेदारी भी शामिल है. सर्वे में यह भी सामने आया है कि एनआरआई बड़े घरों को तवज्जो देते हैं. 77 प्रतिशत से अधिक एनआरआई ने सर्वे में बताया कि उनकी इच्छा बड़ा घर खरीदने की है. जबकि 54 प्रतिशत 3BHK और 23 प्रतिशत 4BHK खरीदने के पक्ष में दिखे. केवल 22% ने कहा कि वे 2BHK फ्लैट खरीदेंगे. कोरोना से पहले ऐसा 40% NRI करना चाहते थे.

अब लौटना चाहते हैं घर
करीब 63 प्रतिशत NRI 90 लाख रुपए से लेकर 1.5 करोड़ रुपए की प्रीमियम प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं. पिछले साल के सर्वेक्षण में 59 प्रतिशत अनिवासी भारतीयों ने 1.5 करोड़ से 2.5 करोड़ रुपए के बीच की लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदने को प्राथमिकता दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, कई एनआरआई अब भारत वापस आना चाहते हैं और अपनी खरीदी हुई प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करना चाहते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago