होम / रियल एस्टेट / 44 घर वाला गांव खरीदना चाहते हैं? इसकी कीमत है बिल्कुल बजट के अंदर

44 घर वाला गांव खरीदना चाहते हैं? इसकी कीमत है बिल्कुल बजट के अंदर

खूबसूरत जगह पर बसे इस गांव में 44 घर, एक होटल, एक चर्च, एक स्कूल, एक कॉमन स्विमिंग पूल और एक बैरक भी है, जिसमें सिविल गार्ड रह सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: हर भारतीय का एक सपना जरूर होता है कि उसका खुद का एक घर हो. उसके लिए वह अपनी जीवन की पूरी पूंजी भी लगाने को तैयार रहता है. यदि आप भारत के बड़े शहरों में एक लग्जरी फ्लैट खरीदने जाएंगे, तो आपको कम से कम 1.5 से 2 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. गुड़गांव जैसे शहर में तो ऐसे प्लैट के लिए आपको कम से कम 3 करोड़ और मुंबई में 5 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे, लेकिन जरा सोचिए यदि आपको पूरा गांव खरीदने का मौका मिले, वो भी सिर्फ 2 करोड़ रुपये में तो? इसे मजाक में लेने की जरूरत नहीं है, यह सच है.

कहां है यह गांव?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेन में एक पूरा गांव बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस गांव में पिछले 30 साल से कोई नहीं रहता और इसका सेल प्राइस 2,27,000 euros (2,16,87,831 रुपये) है. इस गांव का नाम Salto de Castro है और यह जमोरा क्षेत्र में पुर्तगाल के बॉर्डर से लगा हुआ है. स्पेन की राजधानी मैड्रिड से आप 3 घंटे का सफर तय करके इस गांव में जा सकते हैं.

इस गांव में क्या-क्या चीजें हैं?
खूबसूरत जगह पर बसे इस गांव में 44 घर, एक होटल, एक चर्च, एक स्कूल, एक कॉमन स्विमिंग पूल और एक बैरक भी है, जिसमें सिविल गार्ड रह सकते हैं. साल 2000 में जिस शख्स ने इस पूरे गांव को खरीदा था, उसकी प्लानिंग इसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस बनाने की थी, पर कुछ परेशानियों की वजह से वह इस प्लान को पूरा नहीं कर सके.

पहले होटल बनाने का था प्लान
रिपोर्ट में रॉयल इन्वेस्ट के लिए काम कर रहे Ronnie Rodriguez के हवाले से कहा गया है कि इस गांव के मालिक यहां होटल्स बनाना चाहते थे, पर वह प्लान होल्ड पर चला गया. वो अभी भी अपने सपने को हकीकत में बदलते हुए देखना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि वे भले ही ऐसा नहीं कर सके, लेकिन कोई और ऐसा जरूर करे.

इस गांव के वर्तमान मालिक ने क्या कहा?
यह प्रोपर्टी स्पैनिश प्रोपर्टी रिटेल वेबसाइट Idealista पर लिस्टेड है. वेबसाइट पर इस प्रोपर्टी के मालिक के हवाले से लिखा गया है, "मैं इसे बेच रहा हूं क्योंकि मैं एक शहर में रहता हूं और इस विरासत की देखभाल नहीं कर सकता." डिस्क्रिप्शन में आगे लिखा गया है कि इस गांव को 100% काम करने योग्य और लाभदायक बनाने के लिए 2 मिलियन यूरो से अधिक निवेश की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

300 से अधिक लोगों ने दिखाया इंटरेस्ट
इस प्रोपर्टी को वेबसाइट पर 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस से 300 से अधिक पार्टी ने इस गांव को खरीदने के लिए इंटरेस्ट दिखा चुके हैं. इसके अलावा एक खरीददार ने तो इस गांव को खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए डील को रिजर्व करने के लिए टोकन मनी भी दे दी है.

VIDEO : कारों पर जनवरी से मार्च तक क्यों मिलता है सबसे ज्यादा डिस्काउंट?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 week ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

1 week ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

27-July-2026

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

27-July-2026

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

5 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

6 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

5 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

9 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

7 hours ago