होम / रियल एस्टेट / ट्रंप की गुरुग्राम में वापसी, ₹1200 करोड़ के निवेश के साथ लॉन्च हुआ नया लग्जरी प्रोजेक्ट

ट्रंप की गुरुग्राम में वापसी, ₹1200 करोड़ के निवेश के साथ लॉन्च हुआ नया लग्जरी प्रोजेक्ट

भारत में फिलहाल चार शहरों में ट्रंप के छह प्रोजेक्ट्स का निर्माण चल रहा है. ट्रंप रेजिडेंसेज गुरुग्राम इस पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण और अत्याधुनिक नया अध्याय जोड़ता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ट्रंप ब्रांड ने गुरुग्राम में एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है. स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स ने संयुक्त रूप से सेक्टर 69 में नया लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट "ट्रंप रेजिडेंसेज गुरुग्राम" लॉन्च किया है. यह ट्रंप ब्रांड का दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दूसरा प्रोजेक्ट है और इसका कुल निवेश 1,200 करोड़ रुपये है, जबकि बिक्री लक्ष्य 3,500 करोड़ तय किया गया है.

2018 के ट्रंप टावर्स के बाद अगला बड़ा कदम
2018 में ट्रंप टावर्स दिल्ली-एनसीआर की शुरुआत के साथ ट्रंप ब्रांड ने भारत के रियल एस्टेट बाजार में कदम रखा था. उस प्रोजेक्ट को शानदार प्रतिक्रिया मिली और आज भी उसकी प्रीमियम वैल्यू बरकरार है. अब ट्रंप रेजिडेंसेज गुरुग्राम उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर 69 के साउथर्न पेरीफेरल रोड पर स्थित है, जो प्रमुख बिजनेस हब्स, मेट्रो कनेक्टिविटी, स्कूल और अस्पतालों के निकट है.

51 मंजिला ट्विन टावर्स, 298 लग्जरी रेजिडेंसेज
नए प्रोजेक्ट में दो 51-मंजिला टावर्स होंगे जिनमें कुल 298 लग्जरी फ्लैट होंगे. इन फ्लैट्स की खासियतें हैं:
•    पूरी तरह कांच का बाहरी हिस्सा
•    डबल-हाइट लिविंग रूम
•    फ्लोर-टू-सीलिंग विंडोज
•    निजी लिफ्ट्स
•    अरावली हिल्स के सुंदर दृश्य दिखाने वाले रूफटॉप

बेमिसाल सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव
ट्रंप रेजिडेंसेज की पेशकश सिर्फ एक अपार्टमेंट नहीं, बल्कि एक लग्जरी लाइफस्टाइल का वादा करती है. इनमें इनडोर स्विमिंग पूल, वेलनेस सेंटर, प्राइवेट डाइनिंग एरिया, रेजिडेंट्स के लिए एक्सक्लूसिव लाउंज, बच्चों के खेलने का क्षेत्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इस प्रोजेक्ट के निर्माण, विकास और कस्टमर सर्विस की जिम्मेदारी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स की होगी. वहीं, डिजाइन, मार्केटिंग, बिक्री और क्वालिटी कंट्रोल का कार्य भारत में ट्रंप ब्रांड के आधिकारिक प्रतिनिधि ट्रिबेका डेवलपर्स द्वारा संभाला जाएगा.

लग्जरी का नया स्तर 
ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट एरिक ट्रंप ने कहा “हम गुरुग्राम में दूसरा प्रोजेक्ट लॉन्च करके बेहद उत्साहित हैं. यह भारत में ट्रंप ब्रांड की ताकत और हमारे साझेदारों के साथ बनी असाधारण साझेदारी का प्रमाण है. हमें गर्व है कि हम इस शहर के भविष्य में योगदान दे रहे हैं.” स्मार्टवर्ल्ड के को-फाउंडर पंकज बंसल ने कहा “यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि जब बड़ी सोच और असीमित महत्वाकांक्षा मिलती है, तो क्या हासिल किया जा सकता है.” ट्रिबेका डेवलपर्स के फाउंडर कल्पेश मेहता ने जोड़ा “ट्रंप टावर्स के बाद यह दूसरा प्रोजेक्ट इस शहर में कुछ ऐसा लेकर आया है जो पहले कभी नहीं देखा गया.”

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago