होम / रियल एस्टेट / NCR में रियल एस्टेट का नया हॉटस्पॉट, 14 साल में प्रॉपर्टी के दाम 5 गुना बढ़े: रिपोर्ट

NCR में रियल एस्टेट का नया हॉटस्पॉट, 14 साल में प्रॉपर्टी के दाम 5 गुना बढ़े: रिपोर्ट

द्वारका एक्सप्रेसवे के पास पिछले 14 वर्षों में प्रॉपर्टी की कीमतों में हुई पांच गुना वृद्धि यह दर्शाती है कि NCR का भविष्य रियल एस्टेट के लिहाज से बेहद उज्ज्वल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कभी दिल्ली-एनसीआर का बाहरी इलाका माने जाने वाला द्वारका एक्सप्रेसवे अब भारत के सबसे तेजी से उभरते रियल एस्टेट बाजारों में शामिल हो गया है. प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट के अनुसार इस इलाके में आवासीय संपत्तियों की कीमतें पिछले 14 वर्षों में करीब 5 गुना बढ़ चुकी हैं. आइए जानते हैं रिपोर्ट में और क्या खुलासा हुआ है?

18,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुँची कीमतें

रिपोर्ट के अनुसार 29 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के किनारे प्रॉपर्टी की कीमतें 2010 के मुकाबले 2024 में 18,000 रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुँच गई हैं. 2010 से 2024 के बीच यहां 42,816 अपार्टमेंट्स लॉन्च हुए जिनमें से 41,899 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. यह आंकड़े इस क्षेत्र में बढ़ती मांग और प्रॉपर्टी बाजार की मजबूती को दर्शाते हैं. 

2024 में 30 प्रतिशत की तेजी

सिर्फ 2024 में ही मकानों की कीमतों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 2021 में औसत कीमत 8,630 रुपये प्रति वर्गफुट थी जो 2024 में बढ़कर 17,357 रुपये हो गई.  इससे स्पष्ट है कि क्षेत्र में मांग काफी अधिक है जबकि सप्लाई सीमित है.

बेहतर कनेक्टिविटी ने दी प्रॉपर्टी को उड़ान

द्वारका एक्सप्रेसवे की सफलता का मुख्य कारण इसका उत्कृष्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी है. मार्च 2024 में इसके उद्घाटन के बाद दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा बेहद आसान हो गई है. यह एक्सप्रेसवे IGI एयरपोर्ट से केवल 12 किलोमीटर दूर है और एरोसिटी व इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर जैसे प्रमुख स्थलों से भी नजदीक है.

हीरो रियल्टी के सीईओ रोहित किशोर ने कहा, “द्वारका एक्सप्रेसवे ने खुद को एनसीआर में सबसे गतिशील और आशाजनक माइक्रो-मार्केट में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है. दिल्ली और गुरुग्राम के बीच रणनीतिक रूप से स्थित, यह बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत बुनियादी ढाँचा और अच्छी तरह से नियोजित शहरी विकास प्रदान करता है, जो इसे एंड यूजर्स और निवेशकों दोनों के लिए एक परिवर्तनकारी अवसर बनाता है.

लक्जरी हाउसिंग की मांग में उछाल

इस क्षेत्र में लग्जरी और प्रीमियम प्रॉपर्टीज की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी है. सेक्टर 99 से 114 तक 2018 के बाद से अब तक यहां 1,000 से अधिक नए घर लॉन्च हो चुके हैं, जोकि गुरुग्राम में बनने वाले कुल नए घरों का लगभग 25 प्रतिशत हैं. इनमें से कई प्रोजेक्ट्स अंडर-कंस्ट्रक्शन हैं जिनकी बिक्री भी तेजी से हो रही है. 

बीपीटीपी के नेशनल सेल्हस हेड हरिंदर ढिल्लोन के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे आने वाले महीनों में पूरे एनसीआर के रियल एस्टेट विकास को गति देगा. यह इलाका लगातार प्राथमिकता में बना रहेगा क्योंकि जैसे-जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं बढ़ेंगी कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है.

डिवेलपर्स और इनवेस्टर्स का भरोसा

व्हाइटलैंड कॉरपोरेशन के डॉयरेक्टर स्ट्रैटजी सुदीप भट्ट के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे एक गतिशील पारिस्थितिकी तंत्र में बदल चुका है जो निवेश और जीवनशैली दोनों के लिए आदर्श है. वहीं, हीरो रियल्टी के सीईओ रोहित किशोर ने कहा कि 16-लेन एक्सप्रेसवे के चालू होने से खरीदारों की मानसिकता में बड़ा बदलाव आया है और यह इलाका अब निवेश कॉरिडोर बन चुका है.

गुरुग्राम बना नया लक्जरी रियल एस्टेट हब

ट्रिनिटी के एमडी आदिल अल्ताफ के अनुसार गुरुग्राम धीरे-धीरे प्रीमियम रियल एस्टेट बाजार में मुंबई जैसी मेट्रो सिटीज को टक्कर दे रहा है. द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स ने इस क्षेत्र की रणनीतिक अहमियत बढ़ा दी है. यह हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स और एनआरआई इनवेस्टर्स के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है.

₹4,100 करोड़ की लागत से बना हरियाणा सेक्शन

द्वारका एक्सप्रेसवे का हरियाणा वाला हिस्सा करीब 4,100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इससे बड़ी मात्रा में जमीन आवासीय और व्यावसायिक विकास के लिए उपलब्ध हो गई है. 2025 की पहली तिमाही तक देश के टॉप 8 शहरों में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी मूल्य वृद्धि इसी क्षेत्र में दर्ज की गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago