होम / रियल एस्टेट / NCR में घर खरीदने वालों के लिए टॉप रियल्टी हॉट-स्पॉट बन गया है यह इलाका, जानिए क्यों?

NCR में घर खरीदने वालों के लिए टॉप रियल्टी हॉट-स्पॉट बन गया है यह इलाका, जानिए क्यों?

गुरुग्राम का द्वारका एक्सप्रेसवे और सोहना रोड एनसीआर में घर खरीदारों के लिए टॉप रियल्टी हॉट-स्पॉट, जहां घर खरीदारों की रुचि सबसे अधिक दिखाई दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईटी हब और मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम रियल एस्टेट (Real Estate) क्षेत्र में निवेश के लिए एक बेहतरीन जगह है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम और नोएडा तेजी के साथ उभरे और रियल एस्टेट मार्केट को दिशा दी है. इन क्षेत्रों में लग्जरी प्रॉपर्टी की मांग में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखी गई है. तो आइए इसका कारण जानते हैं? 

इस साल पहली छमाही में करीब 32,200 हाउसिंग यूनिट्स की बिक्री 

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनारॉक (ANAROCK) की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 की पहली छमाही में, दिल्ली-एनसीआर में करीब 32,200 हाउसिंग यूनिट्स की बिक्री हुई. इनमें 45 प्रतिशत से ज्यादा यूनिट्स लग्जरी सेगमेंट के थे, जबकि 24 प्रतिशत यूनिट्स अफॉर्डेबल सेगमेंट के थे. जबकि 2019 में लग्जरी यूनिट्स की बिक्री सिर्फ 3 प्रतिशत और अफॉर्डेबल यूनिट्स की बिक्री 49 प्रतिशत थी.  

ये इलाके बने रियल्टी हॉटस्पॉट
बता दें, गुरुग्राम का द्वारका एक्सप्रेस-वे और सोहना रोड क्षेत्र बड़े रियल एस्टेट के रूप में स्थापित हो गया है और यहाँ रियल एस्टेट मार्केट में लोगों का रुझान सबसे अधिक है. पिछले 5 साल में दिल्ली एनसीआर के रियल एस्टेट मार्केट में बहुत बदलाव आया है, खासकर कोविड के बाद लोगों ने घर और लाइफस्टाइल के बारे में सोचना शुरू किया है. अब लोग ऐसे घरों की तलाश में हैं, जहां सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ ही हरे भरे क्षेत्र हों और जीवन सुकून से गुजरे.

द्वारका एक्सप्रेस इसलिए बना हॉटस्पॉट
द्वारका एक्सप्रेसवे, जिसे नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड के रूप में भी जाना जाता है. लगभग 29 किलोमीटर तक फैला है, जो दिल्ली में द्वारका को हरियाणा के गुड़गांव से जोड़ता है. एक्सप्रेसवे की रणनीतिक स्थिति इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुँच के साथ मिलकर, इसे रियल एस्टेट डेवलपमेंट के लिए एक आकर्षण बना दिया है. कॉरिडोर के साथ-साथ कमर्शियल, रेसिडेंशियल और रिटेल परियोजनाओं की बढ़ती संख्या के साथ यह एंड यूजर्स और निवेशकों दोनों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन रहा है. इसके विकास से एक्सप्रेस-वे के आस-पास तो विकास हो ही रहा है साथ ही लोगों के आवागमन में बहुत अधिक सुविधा भी हुई है. वहीं, हीरो रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मधुर गुप्ता के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे ने पिछले पांच वर्षों में 79 प्रतिशत की कीमत में उछाल देखा है, जो इसकी असाधारण निवेश क्षमता को उजागर करता है. एनसीआर में उच्च श्रेणी के रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्थानों की बढ़ती मांग ने प्रोपर्ती के मूल्यों को बढ़ा दिया है, जिससे द्वारका एक्सप्रेसवे निवेशकों और एंड यूजर्स दोनों के लिए एक आकर्षक निवेश अवसर बन गया है.

इसे भी पढ़ें-भारत में आने वाली है नौकरी की बहार! जानिए मेटा इंडिया ने क्यों कही ये बात?

सोहना रोड इसलिए बना रियल्टी हॉटस्पॉट
गुरुग्राम का सोहना रोड इन दिनों रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए सबसे खास पसंद में से एक बना हुआ है. दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सोहना-दौसा स्ट्रेच, सोहना रोड के पास ही है. यही वजह है कि डेवलपर्स इसके आसपास की जगहों को जल्द से जल्द डेवलप करना चाहते हैं. यह ऐसा क्षेत्र हैं जहां लोग निवेश करेंगे और डेवलपर्स को हाई रिटर्न मिलने की उम्मीद है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ अपने मजबूत कनेक्शन के अलावा, सोहना रोड को छह-लेन एलिवेटेड गुरुग्राम-सोहना कॉरिडोर (NH-248A) तक निर्बाध पहुंच का लाभ मिलता है. यहां से गुरुग्राम के प्रमुख कमर्शियल, रिटेल और एंटरटेनमेंट हब तक 15 मिनट में आसानी से पहुंचा जा सकता है, साथ ही अच्छे स्कूल, हॉस्पिटल, मॉल और ग्रोसरी शॉप बहुत ही नजदीक हैं. सबसे अच्छी बात यह है की गुरुग्राम में काम करने वाले लोगों के ऑफिस बहुत पास हैं, जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के फाउंडर एंड चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड से निर्बाध कनेक्टिविटी इसे पेशेवरों के लिए एक आकर्षक स्थान बनाती है, जैसे द्वारका एक्सप्रेसवे और साउथ ऑफ गुरुग्राम तेजी से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संपन्न उपनगरों में से एक में बदल रहा है, जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और साइबर सिटी और गोल्फ कोर्स रोड जैसे कमर्शियल सेंटर से नजदीक है और लोगों को इससे फायदा भी है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago