होम / रियल एस्टेट / इन दो नामी कंपनियों ने मिलाया हाथ, 5000 करोड़ में हुआ सौदा, रियल स्‍टेट में होगा बिजनेस 

इन दो नामी कंपनियों ने मिलाया हाथ, 5000 करोड़ में हुआ सौदा, रियल स्‍टेट में होगा बिजनेस 

रियल स्‍टेट फंड कंपनी ब्रुकफील्ड ने रियल स्‍टेट के सौदों को ध्‍यान में रखते हुए भारती एंटरप्राइजेस में हिस्‍सेदारी खरीद ली है। कंपनी ने 5,000 करोड़ रुपये उसकी 51% हिस्‍सेदारी का सौदा किया है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

आने वाले दिनों में रियल स्‍टेट बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है, ऐसा कई इस क्षेत्र के जानकारों का मानना है.  इसी कड़ी में अब एक बड़ा सौदा भी सामने आया है, जिसमें प्रॉपर्टी बाजार की निजी रियल स्‍टेट फंड कंपनी ब्रुकफील्‍ड ने भारतीय एंटरप्राइजेस के 51 प्रतिशत शेयर खरीद लिए हैं. इस सौदे के बाद भारतीय एंटरप्राइजेस के पास 49 प्रतिशत शेयर बने रहेगें. कंपनी आने वाले दिनों में दिल्‍ली के एयरासिटी से लेकर दूसरे शहरों में रियल स्‍टेट का विकास करेगी. ये सौदा भारतीय एंटरप्राइजेस की 4 संपत्तियों के लिए हुआ है. 

कौन-कौन सी हैं ये संपत्तियां 
ब्रुकफील्‍ड ने भारतीय एंटरप्राइजेस की जो संपत्तियां खरीदी हैं उनमें 3.3 मिलियन वर्ग फुट का एरिया शामिल है. इस सौदे के हिस्से के रूप में, एक ब्रुकफील्ड प्रबंधित निजी रियल एस्टेट फंड अब इस ज्‍वॉइंट वेंचर में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है, जबकि भारती एंटरप्राइजेज के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी ने बताया है कि इस डील का मूल्‍य 5,000 करोड़ रुपये है. जिन संपत्तियों का सौदा हुआ है उनमें वर्ल्‍डमार्क एयरोसिटी दिल्‍ली, वर्ल्‍ड मार्क 65, एयरटेल सेंटर गुड़गांव, और पवेलियन मॉल गुड़गांव शामिल है. हालांकि अभी इस सौदे पर रेग्‍यूलेटरी नियामक की मुहर लगनी बाकी है. 

क्‍या बोले भारती एंटरप्राइजेस के एमडी 
इस डील के बाद भारती एंटरप्राइजेज के संयुक्त प्रबंध और निदेशक हरजीत कोहली ने कहा, उत्तर भारत में हमारी प्रमुख संपत्तियों के लिए ब्रुकफील्ड के साथ यह सौदा हमारे लिए एक ग्‍लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर निवेशक के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. उन्‍होंने कहा कि कंपनी के पास गहरा और समृद्ध अनुभव है और रियल एस्टेट में उनका एक विजन है. उन्होंने ये भी कहा कि भारती एंटरप्राइजेस भारत में अच्छी तरह से प्रबंधित वाणिज्यिक रियल स्‍टेट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रियल स्‍टेट संपत्तियों को विकसित करने के लिए पर्याप्त निवेश करना जारी रखेगी. 
इस मौके पर ब्रुकफील्‍ड के मैनेजिंग पार्टनर और हेड ऑफ कंट्री एंड रियल एस्टेट अंकुर गुप्ता ने कहा, हम भारती के साथ अपनी साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें मजबूत टेनेंसी के साथ मार्की एसेट्स शामिल हैं. इनमें वैश्विक गेटवे बाजारों और में उच्च गुणवत्ता वाली रियल एस्टेट संपत्तियां शामिल हैं. विशेष रूप से, भारतीय  बाजार जहां मौजूदा समय में ऑफिस संपत्तियों की अच्‍छी मांग बनी हुई है. हम भारत में ऑफिस स्‍पेस वातावरण का भविष्य बनाने के लिए अपने ग्‍लोबल अनुभव के साथ काम करना चाहते हैं. 

ब्रुकफील्‍ड का बाजार में क्‍या है स्‍टेटस 
ब्रुकफील्‍ड एक रियल स्‍टेट फंड कंपनी है. मौजूदा समय में भारत में, ब्रुकफील्ड दिल्ली, एनसीआर,  मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता के सभी गेटवे बाजारों में काम करती है. कंपनी 50 मिलियन वर्ग फुट से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली वाणिज्यिक रियल स्‍टेट संपत्ति की मालिक है और इसका संचालन करता है. भारती रियल्टी अपनी बाकी कमर्शियल संपत्तियों का स्वामित्व और संचालन करना जारी रखेगी, जिसमें दिल्ली एयरोसिटी में लगभग 10 मिलियन वर्ग फुट का आगामी विकास शामिल है और प्रमुख स्थानों में प्रीमियम गुणवत्ता वाले कमर्शियल रियल एस्टेट विकास पर केंद्रित रहेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

4 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago