होम / रियल एस्टेट / Sumadhura Group का बेंगलुरु में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च, ₹500 करोड़ की कमाई का लक्ष्य

Sumadhura Group का बेंगलुरु में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च, ₹500 करोड़ की कमाई का लक्ष्य

कोडनेम उरु केनचनहल्ली में शहर की सबसे ऊँची बिल्डिंग होगी, जो कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक जीवनशैली के साथ जोड़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दक्षिण भारत के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर सुमधुरा ग्रुप ने अब दक्षिण बेंगलुरु में अपनी नई आवासीय परियोजना Codename Uru के साथ एंट्री की घोषणा की है. यह एक सांस्कृतिक रूप से प्रेरित प्रोजेक्ट है, जो इस क्षेत्र की सबसे ऊँची इमारत बनने जा रहा है. यह प्रोजेक्ट केनचनहल्ली में स्थित है और इसके जरिए लगभग ₹500 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है. यह दिसंबर 2029 तक तैयार हो जाएगा.

3.25 एकड़ में फैला हुआ है प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट 3.25 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें दो सुंदर टावर्स में कुल 297 प्रीमियम 2 और 3 बीएचके फ्लैट्स होंगे, जो 28 मंजिला ऊंचे होंगे. यहां 80% हिस्सा खुला रखा गया है ताकि लोगों को खुला और संतुलित जीवन मिल सके. यह प्रोजेक्ट कर्नाटक की ऐतिहासिक वास्तुकला — जैसे हम्पी और विजयनगर — से प्रेरित है और इसमें पारंपरिक खूबसूरती को आधुनिक डिजाइन के साथ मिलाया गया है. 

ग्रुप के चेयरमैन और एमडी ने क्या कहा?

सुमधुरा ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मधुसूदन जी ने कहा, “दक्षिण बेंगलुरु तेजी से विकसित हो रहा है. यह प्रोजेक्ट हमारे उस सफर का हिस्सा है जिसमें हम टिकाऊ और सामुदायिक जीवन शैली वाले शहर बनाना चाहते हैं.” Codename Uru मैसूर रोड के पास बना है और यह ज्ञानभारती मेट्रो स्टेशन, NICE रोड, मेट्रो कैश एंड कैरी और बेंगलुरु यूनिवर्सिटी के करीब है. इसमें 22 फीट लंबे बालकनी दी गई हैं, ताकि लोगों को निजी आउटडोर जगह मिले. इसके साथ ही, बायोफिलिक डिजाइन और 10+ थीम वाले गार्डन जीवन को और बेहतर बनाते हैं.

50 से ज़्यादा होंगी सुविधाएं

इस प्रोजेक्ट में Club Sumadhura नाम का क्लब भी है, जो बेंगलुरु का पहला कर्नाटिक विरासत से प्रेरित क्लबहाउस होगा. इसमें 50 से ज़्यादा सुविधाएं होंगी जो स्वास्थ्य, सामाजिक मेलजोल और आराम को बढ़ावा देंगी. इस लॉन्च के साथ सुमधुरा ग्रुप यह साबित करता है कि वह बेहतरीन लोकेशन, कनेक्टिविटी, सांस्कृतिक जुड़ाव और प्रीमियम जीवनशैली को एक साथ लाकर लोगों को बेहतर जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है. अब तक ग्रुप ने 54 प्रोजेक्ट पूरे किए हैं और 40 मिलियन स्क्वायर फीट निर्माण की योजना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago