होम / रियल एस्टेट / गुरुग्राम के माइक्रो-बाजारों में सोहना सबसे आगे, 2030 तक 1.6 गुना वृद्धि का अनुमान

गुरुग्राम के माइक्रो-बाजारों में सोहना सबसे आगे, 2030 तक 1.6 गुना वृद्धि का अनुमान

तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और स्थिर मांग ने सोहना को एनसीआर की नई निवेश राजधानी बना दिया है. यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में गुरुग्राम की ग्रोथ स्टोरी को और आगे ले जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रियल एस्टेट की दिशा बदल रही है. कॉलियर्स की नई रिपोर्ट ‘Emerging Micro-Markets Driving Growth in NCR’s Investment Landscape: Gurugram’s Sohna Micro-Market Rising as a Preferred Destination’ के अनुसार, गुरुग्राम के पाँच प्रमुख माइक्रो-बाजार सोहना, द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) निवेश के लिहाज से सबसे आगे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सोहना सबसे तेजी से उभरता माइक्रो-बाजार है, जहाँ 2030 तक संपत्ति मूल्यों में 1.6 गुना तक वृद्धि की संभावना जताई गई है.

गुरुग्राम बना निवेशकों का केंद्र

एनसीआर के चार प्रमुख सैटेलाइट शहरों गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में से गुरुग्राम सबसे आगे है. तेजी से बढ़ते शहरीकरण, कारोबारी माहौल और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण गुरुग्राम अब पेशेवरों की पहली पसंद बन चुका है. एनसीआर में कुल 85,921 ग्रेडेड आवासीय इकाइयों में से 73% हिस्सेदारी गुरुग्राम की है.

शहर के केंद्रीय हिस्सों में सीमित भूमि उपलब्धता के कारण अब विकास गुरुग्राम के दक्षिणी इलाकों की ओर बढ़ा है. यहाँ सोहना, एसपीआर, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड जैसे नए गलियारे तेजी से विकसित हो रहे हैं.

सोहना: दक्षिणी गुरुग्राम का नया विकास गलियारा

गुरुग्राम के दक्षिण में स्थित सोहना, अब शहर के विकास का नया चेहरा बन गया है. IMT सोहना, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे, डबल एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, और 10,000 एकड़ की अरावली जंगल सफारी जैसी परियोजनाएँ इसे सबसे निवेश-अनुकूल इलाकों में बदल रही हैं. यह क्षेत्र सोहना मास्टर प्लान 2031 के तहत एकीकृत आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है.

बीपीटीपी के सीईओ मानिक मलिक का कहना है “गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (GCER) गुरुग्राम का सबसे लोकप्रिय आवासीय इलाका बनता जा रहा है. यहाँ अच्छी नागरिक सुविधाएँ, शॉपिंग व होटल हब, स्कूल और हरियाली की वजह से यह घर खरीदारों की पहली पसंद बन गया है. बेहतर सड़कों और योजनाबद्ध शहरी विस्तार से इस इलाके की लोकप्रियता और बढ़ रही है. सेक्टर 61, 65 और 66 में बढ़ती रुचि दिखाती है कि GCER अब आधुनिक जीवनशैली और रियल एस्टेट के लिहाज से गुरुग्राम का मानक बन चुका है.”

व्हाइटलैंड कॉरपोरेशन के निदेशक (स्ट्रैटेजी) सुदीप भट्ट का कहना है “गुरुग्राम ने अपनी बेहतरीन अवसंरचना, निर्बाध कनेक्टिविटी और विकसित व्यवसायिक माहौल की वजह से दिल्ली एनसीआर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बनकर खुद को स्थापित किया है. उन्होंने कहा कि कभी दिल्ली का एक गौण शहर माना जाने वाला गुरुग्राम अब क्षेत्र का अग्रणी व्यावसायिक हब बन गया है.कॉर्पोरेट विस्तार और बढ़ते उद्यमियों के चलते गुरुग्राम के रिटेल सेक्टर में नई गति आई है. सोहना रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे और एसपीआर जैसे माइक्रो मार्केट जल्दी ही अगली पीढ़ी के व्यावसायिक जिले बन रहे हैं. व्हाइटलैंड कॉरपोरेशन का हाई-स्ट्रीट प्रोजेक्ट अर्बन क्यूब्स 71, जो एसपीआर पर स्थित है, इस विकास का उदाहरण है. यह एक प्रीमियम रिटेल प्रोजेक्ट है, जिसमें भविष्य की जरूरतों के अनुरूप टिकाऊ और अनुभवपरक स्पेस तैयार किए जा रहे हैं.”

अनंत राज लिमिटेड के डायरेक्टर और सीईओ, अमन सरीन कहते हैं, "गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (GCER), गुरुग्राम, जो कभी विकास का एक उभरता क्षेत्र था, आज दिल्ली-एनसीआर में लक्जरी जीवन का प्रमुख गंतव्य बन गया है. यहाँ की बेहतरीन कनेक्टिविटी, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के पास होना और सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड व अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आसान पहुँच इसे घर खरीदने वालों और निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह बनाती है. इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में, सेक्टर 63A, GCER पर अनंत राज एस्टेट अनंत राज लिमिटेड की प्रमुख लक्जरी टाउनशिप है. लगभग 220 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में चल रहे और आने वाले विकास की लगभग 12.50 मिलियन वर्ग फुट क्षमता है. इसमें लक्जरी विला, हाई-राइज़ अपार्टमेंट, इंडिपेंडेंट फ्लोर और व्यावसायिक स्थान शामिल हैं. अब तक 6.95 मिलियन वर्ग फुट की डिलीवरी हो चुकी है और पोर्टफोलियो का विस्तार जारी है, जिससे अनंत राज एस्टेट इस क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण लक्जरी टाउनशिप के रूप में स्थापित हो चुकी है."

कॉलियर्स इंडिया के एमडी (सलाहकार सेवाएँ) स्वप्निल अनिल का कहना है “गुरुग्राम के दक्षिण में उभरते माइक्रो-बाजारों में से एक सोहना में, 2030 तक 1.6 गुना तक मूल्यवृद्धि की उम्मीद है. यह प्रवृत्ति न केवल घर खरीदारों बल्कि निवेशकों के लिए भी लाभदायक साबित होगी. एनसीआर का शहरी विस्तार, मज़बूत कनेक्टिविटी और बुनियादी ढाँचे में निवेश इन माइक्रो-बाजारों को नई दिशा दे रहे हैं.”

विकास के प्रमुख कारक

1. सोहना, साइबर हब और गोल्फ कोर्स रोड से सिर्फ 40 मिनट की दूरी पर है और IGI एयरपोर्ट एक घंटे से कम दूरी पर स्थित है.

2. यहाँ लगभग 8,200 ग्रेडेड आवासीय इकाइयाँ हैं, जिनमें से सिर्फ 45% प्राथमिक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, यह स्थिर मांग को दर्शाता है.

3. आवासीय कीमतें ₹10,000–₹12,000 प्रति वर्ग फुट हैं, जो गुरुग्राम के अन्य क्षेत्रों की तुलना में 2.3 गुना अधिक किफायती हैं.

4. 1,500 एकड़ के IMT सोहना, ₹10,000 करोड़ से अधिक के PPP निवेश और बढ़ते औद्योगिक प्रोजेक्ट्स से रोजगार और बुनियादी ढाँचे दोनों में तेजी आ रही है.

5. आने वाला अरावली जंगल सफारी प्रोजेक्ट इस क्षेत्र को पर्यटन और जीवनशैली के लिहाज से और आकर्षक बनाएगा.

गुरुग्राम की रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर 

दिल्ली-एनसीआर का रियल एस्टेट परिदृश्य अब नीति समर्थन, बुनियादी ढांचे के उन्नयन और नई परियोजनाओं की वजह से रफ्तार पकड़ चुका है. सोहना, द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन जैसे गलियारे अब सिर्फ आवासीय नहीं बल्कि निवेश के नए केंद्र बन रहे हैं.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago