होम / रियल एस्टेट / सिंगापुर के बिल्‍डर ने एनसीआर के इस शहर में खरीदी जमीन, 400 करोड़ में हुआ सौदा

सिंगापुर के बिल्‍डर ने एनसीआर के इस शहर में खरीदी जमीन, 400 करोड़ में हुआ सौदा

कंपनी अब दिल्‍ली एनसीआर में पांच प्रॉपर्टी खरीद चुकी है. लगभग सभी जगह कंपनी आवासीय प्रॉपर्टी का निर्माण कर रही है. कंपनी ने ज्‍यादा जमीन गुरुग्राम में खरीदी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रॉपर्टी के लिहाज से दिल्‍ली एनसीआर बीते दो दशक में वो हॉट सेंटर बनकर उभरी है जिसमें कई डील ऐसी हुई हैं जिन्‍होंने रिकॉर्ड बना दिया है. अब इसी कड़ी में सिंगापुर की एक रियल स्‍टेट कंपनी एनसीआर के नए क्षेत्र द्वारका एक्‍सप्रेस वे पर लग्‍जरी घर बनाने जा रही है. कंपनी ने वहां 7 एकड़ से ज्‍यादा जमीन खरीदी है जिसके लिए उसने 400 करोड़ रुपये चुकाए हैं. द्वारका एक्‍सप्रेस के आसपास अर्बन एक्‍सप्रेस बनने के बाद तेजी से निर्माण हो रहा है. 

आखिर कौन है ये रियल स्‍टेट कंपनी? 
सिंगापुर की रियल स्‍टेट कंपनी का नाम एक्‍सपर्सन होल्डिंग्‍स प्राइवेट लिमिटेड है. कंपनी द्वारका एक्‍सप्रेस वे पर लग्‍जरी मकानों का निर्माण करने जा रही है. कंपनी ने यहां 7.81 एकड़ जमीन खरीदी है. इस जमीन के लिए कंपनी ने 400 करोड़ रुपये चुकाए हैं. द्वारका एक्‍सप्रेस वे पर जहां ये जमीन है वहां से दिल्‍ली और गुरुग्राम की कनेक्टिविटी बेहतर है. कंपनी 7.81 एकड़ में से 30 लाख स्‍क्‍वैयर फीट जमीन पर आवासीय मकानों का निर्माण करेगी. 

ये भी पढ़ें: इन दो सरकारी कंपनियों के मर्जर की खबर से झूम उठे कंपनी के शेयर, निवेशकों को हुआ मुनाफा

कंपनी अब तक कर चुकी है 5 प्‍लॉट का अधिग्रहण 
सिंगापुर स्थित कंपनी अभी तक 5 प्‍लॉट का अधिग्रहण कर चुकी है. कंपनी इससे पहले सेक्‍टर 88ए में जमीन खरीद चुकी है. कंपनी इस पर 2000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है. कंपनी ने द्वारका एक्‍सप्रेस वे पर जो जमीन खरीदी है उसमें वो 4 बीएचके फ्लैट का निर्माण कर रही है. कंपनी नोएडा में भी प्रॉपर्टी खरीद चुकी है और यहां भी आवासीय मकानों का निर्माण कर रही है. कंपनी ने गुरुग्राम के गोल्‍फ कोर्स रोड पर 400 करोड़ रुपये का 4 एकड़ प्‍लॉट खरीदा है. इसी तरह कंपनी ने नोएडा सेक्‍टर 45 में भी एक 250 करोड़ रुपये में 5 एकड़ प्‍लॉट खरीदा है. इसी तरह गुरुग्राम के सेक्‍टर 48 में 550 करोड़ रुपये में 5.5 एकड़ प्‍लॉट खरीदा है. गुरुग्राम सेक्‍टर 53 में 450 करोड़ में 6 एकड़ प्‍लॉट खरीदा है. इसी तरह ग्रुरुग्राम में गोल्‍फ कोर्स एक्‍सटेंशन रोड पर 450 करोड़ में कमर्शियल पलॉट खरीदा है. 

कंपनी को इतने हजार करोड़ का होगा मुनाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सीओओ बीके मलागी का कहना है कि द्ारका एक्‍सप्रेस वे वाले प्रोजेक्‍ट को कंपनी इस साल के अंत तक शुरू कर देगी. कंपनी इस प्रोजेक्‍ट को टाइमलाइन के भीतर खत्‍म करने की भी तैयारी कर रही है. कंपनी को इस प्रोजेक्‍ट को बनाने में 2400 करोड़ रुपये की लागत आएगी जबकि उसका लक्ष्‍य है कि वो इससे 3700 करोड़ रुपये में बेचेगी. ऐसे में उसे इस अकेले प्रोजेक्‍ट से 1300 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago