होम / रियल एस्टेट / ब्याज सब्सिडी स्कीम की वापसी: क्या अब मिडिल क्लास का घर का सपना सच होगा?

ब्याज सब्सिडी स्कीम की वापसी: क्या अब मिडिल क्लास का घर का सपना सच होगा?

ब्याज सब्सिडी स्कीम की वापसी केवल एक वित्तीय राहत नहीं, बल्कि लाखों मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए उम्मीद का पुनर्जागरण है. इससे EMI कम होगी, लोन लेना आसान होगा और रियल एस्टेट क्षेत्र में नई जान आएगी. घर खरीदना अब सिर्फ सपना नहीं, बल्कि एक व्यवहारिक और हासिल किया जा सकने वाला लक्ष्य बनता जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

सरकार द्वारा ब्याज सब्सिडी स्कीम को दोबारा शुरू करने के बाद मिडिल-क्लास घर खरीदारों में नई उम्मीद जागी है. किफायती EMI, आसान लोन और सुलभ हाउसिंग विकल्पों के चलते यह योजना मध्यम आय वर्ग के लंबे समय से अधूरे सपने अपने खुद के घर को हकीकत में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. रियल एस्टेट सेक्टर भी इस फैसले से नई ऊर्जा महसूस कर रहा है.

सब्सिडी से EMI में राहत मिलेगी

युगेन इन्फ्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर शीशराम यादव ने कहा “ब्याज सब्सिडी स्कीम की वापसी मिडिल-क्लास घर खरीदारों के लिए बेहद फायदेमंद है. PMAY/CLSS के तहत मिलने वाली ब्याज राहत लोन की वास्तविक लागत कम करती है, जिससे EMI घट जाती है. पहले EWS/LIG को 6.5% और MIG-I को 4% तक सब्सिडी दी जाती थी, जिससे लोन का बोझ काफी कम होता था. इस कदम से मिडिल-इनकम परिवारों को किफायती EMI पर लोन लेने और किराये से आगे बढ़कर अपने घर का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी. इससे हाउसिंग सेक्टर में मांग और सप्लाई दोनों बढ़ेंगी.”

रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा नया प्रोत्साहन

भूटानी ग्रुप के सीईओ आशीष भूटानी ने बताया “ब्याज सब्सिडी स्कीम की पुनः शुरुआत रियल एस्टेट सेक्टर के लिए बेहद सकारात्मक है. महंगाई और बढ़ती ब्याज दरों की वजह से मध्यम वर्ग के लिए घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा था, लेकिन इस योजना से उनकी खरीद क्षमता बढ़ेगी. आवासीय मांग बढ़ेगी और डेवलपर्स नए प्रोजेक्ट लाने के लिए प्रेरित होंगे. यह कदम ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के विजन को मजबूत करेगा और देश को ‘होम-ओनिंग नेशन’ बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा.”

मध्यम वर्ग को मिला आत्मविश्वास

CCS INFRATECH के डायरेक्टर जीशान असलम ने बताया “PMAY (U 2.0) के अंतर्गत ब्याज सब्सिडी स्कीम मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण है. अब आसान लोन उपलब्धता और ब्याज में छूट से घर खरीदना पहले से ज्यादा संभव हो गया है. यह योजना EMI कम करने के साथ-साथ लोगों में आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है. किफायती और मध्यम आय वर्ग की हाउसिंग में नई ऊर्जा आई है. घर सिर्फ एक संपत्ति नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्थिरता और अपनेपन का प्रतीक बन रहा है.”

पहली बार घर खरीदने वालों के लिए बड़ा अवसर

आकृति प्रॉपर्टीज की मैनेजिंग पार्टनर मंजुनाथ वी ने बताया “ब्याज-सब्सिडी योजना के पुनरुद्धार से मध्यम वर्ग का लंबे समय से अधूरा घर का सपना और करीब आ गया है. नीतिगत समर्थन की वजह से उधार लेने की लागत कम हुई है, जिससे पहले बार घर खरीदने वालों के लिए अवसर बढ़ गए हैं. खरीदार यदि पारदर्शी डेवलपर और स्पष्ट टाइटल वाली परियोजना चुनें, तो एक सुरक्षित और स्थिर भविष्य की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा.”

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सरकार, बैंकों और डेवलपर्स के बीच तालमेल इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में भारत वास्तव में एक ‘होम-ओनिंग नेशन’ बन सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago