होम / रियल एस्टेट / Delhi-NCR के इस बड़े मॉल को जल्द मिलेगा नया मालिक, सामने आया ये नाम!

Delhi-NCR के इस बड़े मॉल को जल्द मिलेगा नया मालिक, सामने आया ये नाम!

डीएस ग्रुप प्रीमियम और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में विस्तार योजना पर तेजी काम कर रहा है. माना जा रहा है कि GIP को खरीदने की दौड़ में समूह सबसे आगे है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली-NCR के सबसे बड़े मॉल्स में शुमार 'द ग्रेट इंडिया पैलेस' (GIP) को जल्द ही नया मालिक मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीएस ग्रुप GIP मॉल को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे है. बताया जा रहा है कि सौदा करीब 2000 करोड़ रुपए में होने का अनुमान है. अगर डील फाइनल होती है, तो यह नोएडा के रियल स्टेट सेक्टर की सबसे बड़ी डील होगी. बता दें कि डीएस ग्रुप के पोर्टफोलियो में रजनीगंधा पान मसाला, पल्स कैंडी और कैच मसाले जैसे सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रैंड हैं.  

खाली पड़ी है काफी जगह
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि डीएस ग्रुप रिटेल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी मौजूदगी को विस्तार देना चाहता है, इसलिए उसने GIP पर दांव लगाया है. 'द ग्रेट इंडिया पैलेस' का पूरा कॉम्पलेक्स 147 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें काफी जगह खाली पड़ी है. इस खाली जगह पर कुछ और व्यावसायिक या आवासीय इमारतें बनाईं जा सकती हैं. नए प्रोजेक्ट्स के लिए यहां करीब 17 लाख स्क्वॉयर फीट जमीन उपलब्ध है. हालांकि, DS ग्रुप या GIP की तरफ से इस खबर पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

GIP पर भारी-भरकम कर्जा
'द ग्रेट इंडिया पैलेस' (GIP) को अप्पू घर ग्रुप और यूनिटेक ग्रुप (Unitech Group) ने मिलकर तैयार किया था. मौजूदा वक्त में यूनिटेक की मॉल में 42% हिस्सेदारी है, जबकि शेष हिस्सेदारी दूसरे निवेशकों के पास है. GIP की बिक्री 1000 करोड़ के कर्ज की वजह से होने जा रही है. यूनिटेक ग्रुप सहित इसके मौजूदा प्रमोटर्स की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि इतना भारी-भरकम कर्जा चुका सकें, इसलिए GIP को बेचा जा रहा है. जीआईपी में अब पहले वाली रौनक भी नहीं है. किसी जमाने में यहां हर समय भीड़ लगी रहा करती थी, लेकिन कोरोना और आसपास खुले दूसरे मॉल्स के चलते हालात खराब होते चले गए.

ये है DS Group की योजना
नोएडा का डीएस ग्रुप प्रीमियम और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में विस्तार योजना पर तेजी काम कर रहा है. समूह ने जुलाई में बेंगलुरु स्थित वायसराय होटल्स (Viceroy Hotels) का अधिग्रहण किया था. वित्त वर्ष 2013 में 5,500 करोड़ रुपए के राजस्व वाले डीएस ग्रुप के पोर्टफोलियो में इस समय छह होटल हैं. हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के अलावा, समूह ने ले मार्चे (Le Marche) रिटेल स्टोर और एल ओपेरा कॉफी चेन (L’Opera Coffee Chain) जैसे वेंचर्स के साथ प्रीमियम रिटेल में उपस्थिति दर्ज कराई है. बता दें कि जीआईपी को खरीदने में कुछ और कंपनियों ने भी दिलचस्पी ली थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago