✕

होम / रियल एस्टेट / तेजी से बढ़ रहा रियल एस्टेट सेक्टर, साल 2024 के बाद 2025 में भी नई ऊंचाइयां छूने का लक्ष्य

तेजी से बढ़ रहा रियल एस्टेट सेक्टर, साल 2024 के बाद 2025 में भी नई ऊंचाइयां छूने का लक्ष्य

साल 2024 में रियल एस्टेट ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की. बढ़ती डिमांड ने इस सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. अब 2025 में इस सफलता को और बड़े स्तर पर दोहराने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

छोटे और मझोले शहरों में रियल एस्टेट ने जबरदस्त विकास देखा. इंफ्रास्ट्रक्चर विकास ने इन क्षेत्रों को निवेश का हॉटस्पॉट बना दिया. नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरी तिमाही में रेजिडेंशियल प्राइस में 62% की वृद्धि और टियर-2 और टियर-3 शहरों में कमर्शियल प्रॉपर्टीज की डिमांड में 12% का इजाफा हुआ. वहीं, 2024 में ग्रीन बिल्डिंग्स और स्मार्ट होम्स का क्रेज बढ़ा. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स ने ग्राहकों को आकर्षित किया. टेक्नोलॉजी का बढ़ता उपयोग, जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और होम ऑटोमेशन ने रियल एस्टेट को एक नई दिशा दी. 2024 के केंद्रीय बजट में शहरी आवास के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का भारी आवंटन किया गया. यह कदम शहरी परिवारों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ. 

क्या कहती है नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट?

नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, 2024 की तीसरी तिमाही में रियल एस्टेट सेंटीमेंट इंडेक्स ने यह दर्शाया कि रियल एस्टेट सेक्टर पहले से कहीं अधिक मजबूत हो चुका है. रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक रुझान देखने को मिले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशक अब रियल एस्टेट को एक स्थिर और लाभकारी निवेश विकल्प मानने लगे हैं, जो इस क्षेत्र में सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है.

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट में तेजी

जुलाई से सितंबर 2024 तक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट बाजार में तेज़ी देखी गई. इस अवधि के दौरान रेज़िडेंशियल प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन में 6% की बढ़ोतरी और बिक्री मूल्य में 34% का शानदार इज़ाफा हुआ. यह वृद्धि स्थानीय और बाहरी निवेशकों का विश्वास बढ़ने का परिणाम है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी में सुधार, नई परियोजनाओं की शुरुआत और उच्च गुणवत्ता वाली आवासीय सुविधाओं ने इन क्षेत्रों को आकर्षक निवेश स्थल बना दिया है.

2025 रियल एस्टेट सेक्टर के लिए होगा अहम

2025 के लिए डेवलपर्स और विशेषज्ञ बहुत उत्साहित हैं. नाइट फ्रैंक और एनएआरईडीसीओ द्वारा जारी किए गए सर्वे के मुताबिक, 62 प्रतिशत उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि रेजिडेंशियल सेक्टर में एक करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत वाले घरों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा, 40 प्रतिशत का अनुमान है कि बिक्री में भी इजाफा हो सकता है. जबकि 38 प्रतिशत का मानना है कि बाजार स्थिर रह सकता है.

आइए जानते है क्या कहते हैं डेवलपर्स?

क्रेडाई नेशनल के चेयरमैन और गौड़ ग्रुप के सीएमडी, मनोज गौड़ का कहना है कि 2024 में लग्ज़री घरों की बढ़ती मांग ने रियल एस्टेट को नई ऊंचाई दी, जहां बड़े और शानदार स्पेस वाले घरों की मांग तेजी से बढ़ी. घर अब केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि लोगों की पहचान और महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक बन गए हैं. NH-24 पर गौड़ एनवाईसी रेसिडेंसेज़ प्रोजेक्ट ने लॉन्च के सिर्फ ढाई दिन में पूरी तरह बिकने का रिकॉर्ड बनाया. इसी तरह, ग्रेटर नोएडा के लेगेसी बाय गौड़ प्रोजेक्ट में भी 200 यूनिट्स तेजी से बिकीं. 2025 में, हम कई नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं, जो ग्राहकों की जरूरतों और उनकी महत्वाकांक्षाओं को और बेहतर तरीके से पूरा करेंगी.

काउंटी ग्रुप के डायरेक्टर अमित मोदी का कहना है कि 2024 में हम ग्रीन बिल्डिंग्स और स्मार्ट होम्स की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठा चुके हैं. यह न केवल पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है, बल्कि यह ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को भी पूरा करने का प्रयास है. 2025 में, हम इस दिशा में और अधिक ध्यान देंगे और इस क्षेत्र में नए, उच्चतम मानकों वाले प्रोजेक्ट्स पेश करने की योजना बना रहे हैं. एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों और सुधारों ने रियल एस्टेट बाजार में स्थिरता का माहौल तैयार किया है, जिससे ग्राहकों का विश्वास भी काफी मजबूत हुआ है. इन सुधारों के परिणामस्वरूप बाजार में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ी है, जिससे निवेशकों और खरीदारों का भरोसा दोगुना हुआ है. इस स्थिरता के साथ, हम पूरी उम्मीद रखते हैं कि 2025 में रियल एस्टेट क्षेत्र में और भी तेज़ी से वृद्धि होगी.

प्रतीक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रतीक तिवारी का कहना है कि 2024 में रियल एस्टेट सेक्टर ने प्रमुख मेट्रो शहरों में तेजी से विकास किया है. नोएडा सेक्टर-150 और गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार जैसे इलाके लग्ज़री लिविंग के लिए नए केंद्र बनकर उभरे हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और बढ़ती सुविधाओं ने इन इलाकों को खरीदारों और निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है. सीआरसी ग्रुप के डायरेक्टर, मार्केटिंग और बिज़नेस मैनेजमेंट, सलिल कुमार का कहना है कि 2024 में लग्ज़री रियल एस्टेट में स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी और वेलनेस-केंद्रित सुविधाओं की मांग तेजी से बढ़ी. खरीदार अब ऐसे घरों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो एकीकृत डिज़ाइन और प्रीमियम सुविधाओं के साथ सामाजिक स्तर को ऊंचा करें. डेवलपर्स ने भी इस ट्रेंड को अपनाते हुए ग्रीन बिल्डिंग और वेलनेस-केंद्रित प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दिया है.

क्रीवा और कनोडिया ग्रुप के फाउंडर, डॉ. गौतम कनोडिया के अनुसार 2024 रियल एस्टेट सेक्टर के लिए लग्ज़री हाउसिंग का साल रहा. दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख इलाकों, जैसे गोल्फ कोर्स रोड, एसपीआर, द्वारका एक्सप्रेसवे और सेक्टर-46 गुरुग्राम ने HNIs और NRIs से जबरदस्त प्रतिक्रिया पाई. बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार ने इन इलाकों को खरीदारों के लिए और आकर्षक बना दिया. तिरस्या एस्टेट्स के को फाउंडर वंश कटारिया का कहना है कि 2024 रियल एस्टेट के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाला साल रहा. खासकर टियर-2 शहरों में घर खरीदने और निवेश करने वालों की संख्या बढ़ी है. इसका कारण वहां का बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, अच्छी कनेक्टिविटी और मेट्रो सिटी से दूर लग्ज़री रहन-सहन का विकल्प है.

बीपीटीपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सेल्स, हरिंदर ढिल्लों ने कहा, "गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रीमियम हाउसिंग मार्केट में 2024 में निरंतर मांग देखी गई, जिसका मुख्य कारण युवा पेशेवर, मध्यम आय वाले खरीदार और पहली बार घर खरीदने वाले लोग थे. इस मांग को पूरा करने के लिए, डेवलपर्स ने पूरे साल कई बजट-अनुकूल आवास परियोजनाएं पेश कीं. एक्सप्रेसवे, राजमार्ग और मेट्रो कनेक्टिविटी के विकास ने गुरुग्राम को घर खरीदने वालों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में और भी अधिक आकर्षक बना दिया. डेवलपर्स ने अपनी परियोजनाओं में आधुनिक तकनीक और टिकाऊ डिज़ाइन को शामिल कर रहे हैं जिससे गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाज़ार में अफोर्डेबल हाउसिंग तेज़ी से बढ़ते सेगमेंट के रूप में स्थापित हो गया."

हीरो रियल्टी, सीईओ, मधुर गुप्ता ने कहा, “जैसे-जैसे हम साल के अंत की ओर बढ़ रहे हैं, 2024 में रियल एस्टेट परिदृश्य में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जिसमें खरीदारों की बदलती प्राथमिकताएँ और बाज़ार की गतिशीलता इस क्षेत्र के भविष्य को आकार दे रही हैं. स्थापित शहरों और उभरते स्थानों में प्रीमियम आवासीय संपत्तियों की बढ़ती मांग ने लोगों की आकांक्षाओं में बदलाव को स्पष्ट किया है. लुधियाना, मोहाली और हरिद्वार जैसे शहरों में खरीदारों की रुचि में वृद्धि देखी जा रही है, जो अच्छे तरीके से प्लान किए गए, उच्च गुणवत्ता वाले विकास की तलाश में हैं, जो एक बेहतर जीवन शैली का वादा करते हैं. 

ब्रह्मा ग्रुप के एवीपी ऑपरेशंस आशीष शर्मा कहते हैं, "2024 कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है, जिसमें गुरुग्राम ने ऑफिस स्पेस, रिटेल सेंटर और मिक्स-यूज़ डेवलपमेंट के लिए एक हब के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है. ग्रेड ए ऑफिस स्पेस, सस्टेनेबिलिटी फोकस्ड परियोजनाओं और तकनीक-सक्षम स्मार्ट इमारतों को अपनाने से बाजार में मजबूत लीजिंग गतिविधि देखी गई. इसके अलावा, कुशमैन और वेकफील्ड की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में ग्रोस ऑफिस स्पेस लीजिंग 83-85 मिलियन वर्ग फीट तक पहुंचने की उम्मीद है, जीसीसी द्वारा 2025 में और भी अधिक मात्रा में डिलीवरी करने का अनुमान है, जो कुल लीजिंग गतिविधि का अनुमानित 35% है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में NCR के लग्जरी घरों की बढ़ी मांग, गुरुग्राम बना प्रीमियम हाउसिंग का हब

PropEquity के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में गुरुग्राम में आवासीय प्रॉपर्टी की लॉन्च वैल्यू 1.38 लाख करोड़ रुपये रही.

1 week ago

क्रिसुमी कॉर्पोरेशन गुरुग्राम में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी, द फॉरेस्ट रिजर्व के नए चरणों पर काम शुरू

द फॉरेस्ट रिजर्व को अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसमें 2, 3 और 4 एलडीके (लिविंग, डाइनिंग और किचन) वाले आवास शामिल होंगे. परियोजना का डिजाइन जापान की आर्किटेक्चर फर्म निकेन सेक्केई ने तैयार किया है.

16-October-2026

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

06-October-2026

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

29-September-2026

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

24-September-2026


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

3 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

2 hours ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

5 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

5 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago