होम / रियल एस्टेट / RBI ने रियल एस्‍टेट बाजार और ग्राहकों को दी बड़ी राहत, घरों की खरीद और बिक्री में आएगी तेजी

RBI ने रियल एस्‍टेट बाजार और ग्राहकों को दी बड़ी राहत, घरों की खरीद और बिक्री में आएगी तेजी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी कमेटी की बैठक में दो महत्‍वपूर्ण फैसले सुनाए हैं. आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर रखने के साथ ही सीआआर रेशियो में कटौती की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी कमेटी की बैठक शुक्रवार यानी 6 दिसंबर, 2024 को समाप्‍त हो गई है. इसके बाद आरबीआई गर्वनर ने दो ऐसे महत्‍वपूर्ण फैसले सुनाए जिनसे रियल एस्‍टेट मार्केट और ग्राहकों ने राहत की सांस ली है. दोनों फैसलों से एक बार फिर साबित हो गया कि मार्केट में बीते दो साल से जारी तेजी जारी रहेगी. लोग अपना सपनों का आशियाना बनाने की ओर अग्रसर हैं और सरकार उनका समर्थन कर रही है. तो आइए जानते हैं आरबीआई के इन दोनों फैसलों के बारे में रियल एस्टेट डेवलपर्स क्या सोचते हैं?

आरबीआई ने लिए ये दो निर्णय 
आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने घोषणा की क‍ि करीब दो साल से जारी रेपो दरें इस बार भी 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रहेंगी. ऐसे में यह निर्णय रियल एस्‍टेट की रफ्तार को उसी स्‍तर पर बनाने में लाभकारी साबित होगा. रियल एस्‍टेट सेक्‍टर ने इसकी प्रशंसा की है. वहीं, कैपिटल रिक्वायरमेंट्स रेगुलाइजेशन (CRR) रेशियो में 50 आधार प्‍वाइंट्स की कटौती की घोषणा भी आरबीआई गवर्नर ने की. इस रेशियो से अभिप्राय ऐसी राशि से ही जिसे बैंक रिजर्व बैंक के पास रखते हैं. ऐसे में अगर इस रेशियो में कटौती का निर्णय लिया गया है तो निश्चित तौर पर मार्केट में कैश फ्लो या लिक्विडिटी बढ़ेगी. इससे लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाने का प्रयास किया गया है. ऐसे में इसका फायदा अन्‍य सेक्‍टरों के साथ रियल एस्‍टेट को भी मिलना तय माना जा रहा है. 

रियल एस्‍टेट ने दी ये प्रतिक्रिया
1. गौड़ ग्रुप के सीएमडी और क्रेडाई नेशनल के चेयरमैन मनोज गौड़ ने कहा कि हम एक बार फिर आरबीआई के रेपो रेट को स्थिर रखने के फैसले की सराहना करते हैं. अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 6.21 प्रतिशत तक बढ़ गई, जो एक साल में पहली बार आरबीआई के लक्ष्य सीमा से ऊपर गई. ऐसे में एमपीसी का रेपो रेट पर स्थिरता बनाए रखने का फैसला स्वागत योग्य है. यह कदम यह दिखाता है कि केंद्रीय बैंक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो अंततः रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. रियल एस्टेट सेक्टर पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और यह फैसला इस क्षेत्र में तेजी बनाए रखने में मदद करेगा.

2. काउंटी ग्रुप के निदेशक अमित मोदी ने कहा है कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट को स्थिर रखने के फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर अपनी नई उंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. कुछ मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के बावजूद यह कदम भारत की मजबूत वृद्धि और पुनर्जीवित अर्थव्यवस्था को दर्शाता है. इसके अलावा आरबीआई द्वारा घोषित 50 बेसिस पॉइंट की सीआरआर कटौती से बैंकों के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये की तरलता मुक्त होगी और धन आपूर्ति बढ़ेगी.

3. मिग्सन ग्रुप के एमडी यश मिगलानी ने कहा है कि रियल्टी सेक्टर का डेवलपमेंट पॉजिटिव बना हुआ है, कंजम्पशन बढ़ रही है, और मेट्रो सिटीज के अलावा टीयर 2 और 3 सिटीज में भी अधिक से अधिक लोग मिड , प्रीमियम और लक्जरी रेजिडेंशियल सेगमेंट में इन्वेस्ट कर रहे हैं. डेवलपर्स ने अपनी ओर से नए लॉन्च की स्पीड बढ़ा दी है, जैसा पिछले कुछ क्वाटर्रस की रिपोर्ट से पता चलता है. भारत दृढ़ता से प्रगति की राह पर है, और आरबीआई द्वारा रेपो रेट को अनचेंज्ड रखकर गति को परेशान न करने का निर्णय इस सेक्टर को मोटीवेट करेगा क्योंकि इससे बोरोवर को कुछ राहत भी मिलेगी क्योंकि उनकी ईएमआई नहीं बढ़ेगी.

4. स्पेक्ट्रम मेट्रो के वाइस प्रेजीडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग अजेंद्र सिंह ने बताया कि आरबीआई ने लगातार 11वीं बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है. केंद्रीय एजेंसी ने मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. हालांकि, हमारी राय में एजेंसी 25 आधार अंकों तक दर को संशोधित करने पर विचार कर सकती थी, क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था को और मदद मिलती. भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 25 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जो इसे ऐसे समय में सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बनाती है, जहां वैश्विक स्तर पर विकास ज्यादातर सुस्त है. सीआरआर में कमी होने से मार्केट में लिक्विडिटी आएगी. इससे बाजार में तेजी आना तय है.

5. अंसल हाउसिंग के निदेशक कुशाग्र अंसल ने कहा कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला रियल एस्टेट सेक्टर के लिए सराहनीय कदम है. मजबूत जीडीपी ग्रोथ और नियंत्रित महंगाई के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर को निरंतर सफलता की ओर बढ़ने का अवसर मिलेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago