होम / रियल एस्टेट / देश के 8 प्रमुख शहरों में घर खरीदना हुआ और महंगा, 9 महीनों में इतनी बढ़ गई कीमतें

देश के 8 प्रमुख शहरों में घर खरीदना हुआ और महंगा, 9 महीनों में इतनी बढ़ गई कीमतें

जनवरी से सितंबर के समय में घर खरीदने वालों की मांग भी मजबूत हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश के आठ प्रमुख शहरों में घर खरीदना और महंगा हो गया है. पिछले 9 महीनों में कीमतें में बढ़ोतरी देखने को मिली है, क्योंकि लागत में इजाफा हो गया है. वहीं जनवरी से सितंबर के समय में घर खरीदने वालों की मांग भी मजबूत हुई है. संपत्ति ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है. 

औसत कीमतें बढ़ गईं

जिस हिसाब से देश में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है, वैसे ही भवन निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जैसे कि सीमेंट, बालू, मौरम, गिट्टी, ईंट और सरिया की कीमतों में भी इजाफा हो गया है. इसके साथ ही मजदूरों की मजदूरी भी काफी बढ़ गई है. इस वजह से मकान-दुकान की औसत कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है. 

इन शहरों में बढ़ गई कीमतें 

प्रॉपटाइगर डॉट कॉम, हाउसिंग डॉट कॉम और मकान डॉट कॉम के समूह मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) विकास वधावन ने बताया कि अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई व पुणे में कीमतें 6,600-6,800 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई हैं, जो कि 2021 की दिसंबर तिमाही के अंत में यह 6,300-6,500 रुपये प्रति वर्ग फुट थी. 

यह हो गया है नया रेट

अहमदाबाद में कीमतें जुलाई-सितंबर की अवधि में पांच प्रतिशत बढ़कर 3,600-3,800 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं. बेंगलुरु में दाम छह प्रतिशत बढ़कर 5,900-6,100 रुपये हो गया है. चेन्नई में यह दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 5,500-5,700 रुपये और दिल्ली-एनसीआर में कीमतों में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 4,700-4,900 रुपये हो गई. हैदराबाद में आवास कीमतें चार प्रतिशत बढ़कर 6,100-6,300 प्रति वर्ग फुट व कोलकाता में तीन प्रतिशत बढ़कर 4,400-4,600 प्रति वर्ग फुट मुंबई और पुणे में जुलाई-सितंबर, 2022 के दौरान कीमतें दिसंबर, 2021 की तुलना में क्रमश: तीन और सात प्रतिशत बढ़ी हैं और यह 9,900-10,100 रुपये तथा 5,500-5,700 रुपये प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गईं.

लोन भी हो गया है महंगा

वधावन ने कहा, ‘‘प्राथमिक आवास बाजार में कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है.  मई 2022 के बाद से आवास ऋण पर ब्याज दरों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. प्रमुख निर्माण सामग्री की कीमतें कम हुई हैं लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में यह अब भी अधिक हैं.''  

VIDEO: पति की कर्जदार हैं डिंपल यादव, जानें कितनी दौलत है उनके पास

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago