होम / रियल एस्टेट / महानगरों में और महंगा हुआ घर खरीदने का सपना, लग्जरी मकानों की बिक्री में इजाफा

महानगरों में और महंगा हुआ घर खरीदने का सपना, लग्जरी मकानों की बिक्री में इजाफा

कोविड के बाद लोगों का एक बार फिर से महानगरों की तरफ रूझान बढ़ गया है, क्योंकि कंपनियों ने भी अब धीरे-धीरे वर्क फ्रॉम होम कल्चर को समाप्त करने का फैसला ले लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली अप्रैल-जून तिमाही में 42 शहरों में घरों के दाम बढ़ गए हैं, जिससे इन शहरों में अपना फ्लैट या घर खरीदने का सपना लोगों के लिए और महंगा हो गया है. वहीं दूसरी तरफ एनसीआर में लग्जरी मकानों की बिक्री में इजाफा देखने को मिला है. यह ऐसे घर हैं जिनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये से शुरू होती है. 

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अहमदाबाद में

कोविड के बाद लोगों का एक बार फिर से महानगरों की तरफ रूझान बढ़ गया है, क्योंकि कंपनियों ने भी अब धीरे-धीरे वर्क फ्रॉम होम कल्चर को समाप्त करने का फैसला ले लिया है, जिसके बाद अब लोग फिर से इन शहरों में आकर के रहने लगे हैं. इससे किराया के घरों की कीमतें भी बढ़ गईं हैं. राष्ट्रीय आवास बैंक (National Housing Bank) के आवास मूल्य सूचकांक से यह जानकारी मिली है. इस दौरान पांच शहरों में घर सस्ते हुए, जबकि तीन में कीमतें स्थिर रहीं. एनएचबी (NHB) ने कहा कि सभी आठ प्रमुख महानगरों ने वार्षिक आधार पर सूचकांक में वृद्धि दर्ज की है. ये शहर अहमदाबाद (13.5 फीसदी), बेंगलुरु (3.4 फीसदी), चेन्नई (12.5 फीसदी), दिल्ली (7.5 फीसदी), हैदराबाद (फीसदी)), कोलकाता (6.1 फीसदी), मुंबई (2.9 फीसदी) और पुणे (3.6 फीसदी) हैं, जहां घरों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

50 शहरों में गिरावट

तिमाही आधार पर 50-शहरों का सूचकांक 1.7 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च) में इसमें 2.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.  आवास मूल्य सूचकांक (HPI) में वार्षिक आधार पर बड़ा अंतर देखने को मिला. कोयम्बटूर में जहां यह 16.1 प्रतिशत बढ़ा, वहीं नवी मुंबई में इसमें 5.1 प्रतिशत की गिरावट आई. एचपीआई (HPI)  में 2017-18 को आधार वर्ष के रूप में लिया जाता है. यह तिमाही आधार पर 50 शहरों में संपत्ति की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नजर रखता है.

लग्जरी मकानों की बिक्री में इजाफा

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एनसीआर में लग्जरी मकानों की मांग में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है. एक साल की बिक्री का हिसाब देखें तो एनसीआर में महंगे लग्जरी घरों की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के सात प्रमुख शहरों में पहली छमाही के दौरान डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की कीमत वाले घरों या फ्लैटों की बिक्री बढ़कर 25,680 यूनिट पर पहुंच गई. यह रिपोर्ट रियल एस्टेट कंसल्टेंट एनारॉक ने दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगे फ्लैटों की बिक्री का आंकड़ा पिछले तीन साल की सालाना बिक्री से अधिक है.

कोविड ने बदला ट्रेंड

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, लग्जरी घरों की बिक्री में उछाल के चार-पांच कारण हैं. पहला यह है कि इस साल कई लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम पूरा हुआ है. पूरी तरह से तैयार घरों की मांग में वृद्धि हुई है, क्योंकि ग्राहक जल्द से जल्द नए घर में जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ऊंची कमाई वाले व्यक्तियों (एचएनआई) ने महामारी के दौरान शेयर बाजार से पैसा कमाया है जिसे वे अब अचल संपत्ति में निवेश कर रहे हैं. पुरी ने कहा, संयुक्त परिवारों ने महामारी के दौरान बड़े घरों की जरूरत को महसूस किया है और यह इस कैटेगरी में बिक्री में वृद्धि का प्रमुख कारणों में से एक है.

VIDEO: बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम, RBI बनाएगा 'Fraud Registry'

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 week ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

31-July-2026

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

27-July-2026

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

27-July-2026

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago