होम / रियल एस्टेट / अमीरों को नहीं चुभती महंगाई, 4 करोड़ से अधिक कीमत वाले मकानों की जमकर हुई बिक्री

अमीरों को नहीं चुभती महंगाई, 4 करोड़ से अधिक कीमत वाले मकानों की जमकर हुई बिक्री

रियल एस्टेट सेक्टर में फिर से बहार लौट आई है. खासकर, लग्जरी घरों की मांग में पिछले कुछ समय से काफी तेजी देखी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई केवल आम आदमी को ही चुभ रही है. अमीरों के लिए 'ऑल-वेल' है. रियल एस्टेट कंसल्टेंट सीबीआरई की रिपोर्ट बताती है कि देश के अमीर धड़ाधड़ लग्जरी प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. देश के सात प्रमुख शहरों में इस साल की पहली छमाही यानी जनवरी से जून तक चार करोड़ और उससे अधिक कीमत वाले लग्जरी मकानों की बिक्री सालाना आधार पर 27% बढ़ी है. इन शहरों में महज छह महीनों की अवधि में कुल 8,500 लग्जरी मकान बिके हैं. दिल्ली-NCR, मुंबई और हैदराबाद में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है. इन तीन शहरों का कुल बिक्री में 84% योगदान रहा है.  

दिल्ली-NCR सबसे आगे
सीबीआरई की रिपोर्ट के अनुसार, लग्जरी मकानों की बिक्री बढ़ने की प्रमुख वजह यह है कि लोग ऐसा घर खरीदना चाहते हैं, जो उनकी समृद्ध जीवनशैली के हिसाब से हो. इस साल के शेष महीनों में भी आवासीय बाजार में मजबूत गति की उम्मीद है. जनवरी-जून के बीच दिल्ली-NCR में सबसे अधिक 3300 लग्जरी मकान बिके. यह सालाना आधार पर 14 प्रतिशत ज्यादा है. इसी तरह, देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भी बिक्री 14% बढ़कर 2500 यूनिट पहुंच गई.  हैदराबाद में लग्जरी मकानों की बिक्री में 44 फीसदी का ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला. यहां कुल 1300 यूनिट बिकीं. चेन्नई और कोलकाता में क्रमशः 100 और 200 लग्जरी मकान बिके. 

बेंगलुरु ने सबको चौंकाया
वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में बिक्री 450% की तेजी के साथ 1100 यूनिट पहुंच गई. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरान बेंगलुरु में कोई लग्जरी मकान नहीं बिका. पूरे रियल एस्टेट बाजार की बात करें, तो अप्रैल-जून, 2024 में इसमें 1.56 अरब डॉलर के 19 सौदे हुए. यह आंकड़ा पिछली तिमाही के 20 करोड़ डॉलर से आठ गुना अधिक है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की दूसरी तिमाही में भारतीय रियल्टी बाजार में जोरदार गतिविधियां देखने को मिली हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि   मकानों की हाई डिमांड की वजह से बीते चार सालों में टॉप-30 टियर-2 शहरों में मकानों के दाम 94% तक बढ़े हैं.

लगातार बढ़ रही डिमांड
कोरोना काल में रियल एस्टेट सेक्टर सबसे ज्यादा नुकसान वाले क्षेत्रों में शामिल था. घरों की डिमांड में काफी गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन स्थिति सामान्य होने के साथ ही यह सेक्टर तेजी से दौड़ रहा है. खासकर, लग्जरी मकानों की डिमांड में तेजी देखने को मिली है. इसके साथ ही सामान्य प्रॉपर्टी खरीदारों की मांग में भी इजाफा आया है. तकरीबन हर शहर में नए हाउसिंग प्रोजेक्ट चल रहे हैं. पुणे जैसे शहरों में पहाड़ों का सीना चीरकर बिल्डिंग खड़ी करने का काम जारी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago