होम / रियल एस्टेट / Neoliv ने रेजिडेंशियल टाउनशिप डेवलप करने के लिए इस कंपनी के साथ किया समझौता, नॉर्थ इंडिया मार्केट में की एंट्री 

Neoliv ने रेजिडेंशियल टाउनशिप डेवलप करने के लिए इस कंपनी के साथ किया समझौता, नॉर्थ इंडिया मार्केट में की एंट्री 

NeoLiv और Royal Green Realty की साझेदारी में तैयार होने वाले इस परियोजना का उद्देश्य एक वर्ल्ड क्लास कम्यूनिटी का निर्माण करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के अग्रणी फंड संचालित डेवलपर नियोलिव (NeoLiv) ने रॉयल ग्रीन रियल्टी (Royal Green Realty) के साथ एक डेवलपमेंट एग्रीमेंट के जरिए उत्तर भारत (North India) की मार्केट में अपनी रणनीतिक एंट्री की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट के तहत सोनीपत में दोनों कंपनियों की साझेदारी में वर्ल्ड क्लास रेजिडेंशियल टाउनशिप डेवलप की जाएगी, जिसमें लोगों के लिए लग्जीरियस विला का निर्माण किया जाएगा.

600 करोड़ रुपये से अधिक का प्रोजेक्ट 
इस 600 करोड़ रुपये से अधिक के ग्रोस डेवलपमेंट वैल्यू वाले 20 एकड़ के प्रोजेक्ट में प्रीमियम विला, इंडिपेंडेंट फ्लोर, कस्टम-डिजाइन किए गए प्लॉट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिजाइन किया गया क्लब हाउस होगा. रेजिडेंट्स 18 मीटर चौड़ी आंतरिक पहुंच सड़कों और क्षेत्र के सबसे बड़े केंद्रीय पार्कों में से एक की उम्मीद कर सकते हैं, जो एक सुरक्षित, संरक्षित और टिकाऊ रहने वाले वातावरण का वादा करते हैं. ये प्रोजेक्ट कुंडली-सोनीपत मास्टर प्लान और आगामी 900 एकड़ में फैले मारुति सुजुकी के एशिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के पास डेवलप किया जाएगा.  

ग्राहकों को मिलेगा एक्शेप्शनल लिविंग एक्सपीरियंस
इस समझौते की घोषणा करते हुए नियोलिव के फाउंडर और सीईओ मोहित मल्होत्रा ने कहा है कि यह अधिग्रहण नियोलिव के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि हम एनसीआर क्षेत्र में अपनी पहली परियोजना की घोषणा कर रहे हैं. हमारे सेबी-अनुमोदित फंड के माध्यम से यूएचएनआई निवेशकों द्वारा समर्थित और 100 से अधिक वर्षों की संयुक्त विशेषज्ञता वाली एक अत्यधिक अनुभवी टीम के नेतृत्व में, हम अपने ग्राहकों को एक्शेप्शनल जीवन जीने का अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित हैं. 

इसे भी पढ़ें-ITR में पेनल्टी से सरकार ने की खूब कमाई, 22 दिन में कमाए इतने करोड़...

रेजिडेंट्स और बिजनेस के लिए बेहतरीन डेस्टिनी
मोहित मल्होत्रा के अनुसार सोनीपत शहरीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास और मजबूत औद्योगिक विकास के साथ शहर सड़कों और राजमार्गों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जो इसे रेजिडेंट्स और बिजनेस के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनी है. इसके अलावा मारुति सुजुकी का महत्वपूर्ण निवेश भी इस क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 

रॉयल ग्रीन रियल्टी के MD ने कहा 
वहीं, रॉयल ग्रीन रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर यशांक वासन ने कहा है कि इस प्रमुख भूमि का अधिग्रहण हरियाणा के रियल एस्टेट परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. हम एक साथ मिलकर लग्जीरियस टाउनशिप डेवलप करेंगे. यह साझेदारी कुंडली- सोनीपत क्षेत्र में रेजिडेंशियल डेवलपमेंट के लिए मानक बढ़ाने की दिशा में प्रयासों को बनाए रखते हुए गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देगी.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago