होम / रियल एस्टेट / मुंबई में नियोलिव का बड़ा निवेश, 17.5 एकड़ में जमीन पर बनेगा 150 करोड़ का आवासीय प्रोजेक्ट

मुंबई में नियोलिव का बड़ा निवेश, 17.5 एकड़ में जमीन पर बनेगा 150 करोड़ का आवासीय प्रोजेक्ट

मुंबई MMR क्षेत्र में नियोलिव विला और प्रीमियम प्लॉट्स से सजी आधुनिक रिहायशी कम्युनिटी डेवलप करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के प्रमुख फंड-समर्थित रियल एस्टेट डेवलपर नियोलिव (NeoLiv) ने महाराष्ट्र के खोपोली क्षेत्र में 17.5 एकड़ जमीन खरीदने के लिए समझौता किया है. इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में एक अत्याधुनिक और प्रीमियम प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है.

हवाई अड्डे और हाईवे से आसान कनेक्टिविटी

यह ज़मीन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर स्थित है, और इमैजिका़ थीम पार्क के करीब है. इसकी यह लोकेशन प्रोजेक्ट को निवेश और रिहायश दोनों के लिहाज से बेहद आकर्षक बनाती है.

प्रकृति के बीच एक विश्वस्तरीय कम्युनिटी

0.36 मिलियन वर्ग फुट में फैली और करीब ₹150 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना नियोलिव की हाउसिंग विज़न का एक बड़ा उदाहरण होगी. इस प्रोजेक्ट में प्रीमियम प्लॉट्स, विलाज और एक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड क्लबहाउस के अलावा कई आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी. नियोलिव का उद्देश्य है कि यह विकास एक सुरक्षित, टिकाऊ और स्मार्ट जीवनशैली का आदर्श मॉडल बने.

इस अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए नियोलिव के फाउंडर और सीईओ मोहित मल्होत्रा ने कहा “यह अधिग्रहण हमारे लिए एक अहम मील का पत्थर है, क्योंकि हम भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते माइक्रो-मार्केट्स में अपना प्रमुख प्लॉटेड प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं. सेबी-स्वीकृत फंड और हमारे यूएचएनआई निवेशकों के समर्थन से हम एक ऐसा रेजिडेंशियल एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो भारत में आवासीय विकास के नए मानक तय करेगा.”

MMR का नया हॉटस्पॉट

पनवेल-खालापुर-खोपोली कॉरिडोर अब तेजी से मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) का एक उभरता हुआ रियल एस्टेट हब बनता जा रहा है. इस क्षेत्र में हो रहे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, जैसे मुंबई-पुणे और मुंबई-गोवा हाईवे के विस्तार, और नवी मुंबई एयरपोर्ट की नजदीकी के कारण निवेशकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago