होम / रियल एस्टेट / सिर्फ 3 दिन और इस हाउसिंग स्कीम में 18,000 लोगों ने किया रजिस्टर!

सिर्फ 3 दिन और इस हाउसिंग स्कीम में 18,000 लोगों ने किया रजिस्टर!

स्कीम से जुड़े लोगों ने बताया कि स्कीम को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और 18,000 लोगों ने स्कीम में खुद को रजिस्टर किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर की चाहत रखते हैं लेकिन घर लेना इतना भी आसान नहीं है. खासकर जब बात दिल्ली-NCR की आती है तो घर का सपना और मुश्किल लगने लगता है. हाल ही में जेवर एयरपोर्ट के साथ मौजूद 1184 प्लॉट्स को बेचने के लिए YEIDA रेसिडेंशियल प्लॉट स्कीम (YEIDA Residential Plot Scheme) को लॉन्च किया गया था. 

क्या है स्कीम?
YEIDA के सेक्टर्स 16, 17 और 20 में लगभग 1184 रेसिडेंशियल प्लॉट मौजूद हैं और यह प्लॉट्स निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट के आस-पास मौजूद हैं. YEIDA प्लॉट स्कीम से जुड़े लोगों ने बताया है कि इस स्कीम को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और 10 अगस्त तक 18,000 लोगों ने इस स्कीम में खुद को रजिस्टर किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत बिकने वाले प्लॉट्स के लिए आवेदनों को 8 अगस्त 2023 को खोला गया था और आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2023 है.

स्कीम को मिला अच्छा रिस्पांस
YEIDA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि 10 अगस्त तक लगभग 6000 एप्लीकेशन फॉर्म बेचे जा चुके हैं. मीडिया के साथ बातचीत करते हुए YEIDA के अधिकारी ने बताया कि इस स्कीम को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 10 अगस्त तक लगभग 17,888 लोगों ने खुद को रजिस्टर किया है और 6002 फॉर्म्स को भरा जा चुका है. इतना ही नहीं 3000 से ज्यादा आवेदनों को सफलतापूर्वक जमा भी किया जा चुका है. इसके साथ ही अधिकारी ने मीडिया को यह भी बताया कि लगभग 819 लोग प्लॉट्स खरीदने के लिए पैसे भी जमा कर चुके हैं. 

क्या है YEIDA?
YEIDA का विस्तृत रूप, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी है और यह उत्तर प्रदेश में मौजूद यमुना एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट और इससे संबंधित अन्य प्रोजेक्टों के विकास पर प्रमुख रूप से ध्यान देती है. इसे अप्रैल 2021 में स्थापित किया गया था और हाल ही में YEIDA द्वारा यह नई रेसिडेंशियल प्लॉट स्कीम शुरू की गई है. आपको बता दें कि इस स्कीम के तहत रजिस्टर किए गए लोगों को प्लॉट्स का आवंटन लॉटरी के आधार पर 18 अक्टूबर को किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अब ये कंपनी परेशान है एक ऐसी समस्‍या से, सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago