होम / रियल एस्टेट / नोएडा की इस सोसायटी में NBCC बनाएगी 668 नए फ्लैट, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग?

नोएडा की इस सोसायटी में NBCC बनाएगी 668 नए फ्लैट, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग?

नोएडा सेक्‍टर 76 में आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में खाली जमीन पर आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट का काम अब एनबीसीसी पूरा करा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एनसीआर में कोई नया फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, नोएडा सेक्‍टर 76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में खाली पड़ी जगह में 668 फ्लैट बनाए जाएंगे. यह फ्लैट्स सात टावरों में बनाए जाएंगे. सभी फ्लैट तीन और चार बीएचके होंगे. नेशनल बिल्डिंग कंस्‍ट्रक्‍शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (NBCC) ने फ्लैट्स के नक्‍शा मंजूरी के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण में आवेदन किया है. इसके बाद अब प्राधिकरण की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है. तो आइए आपको इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. 

कोर्ट के आदेश पर एनबीसीसी करेगा प्रोजेक्ट को पूरा

बता दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आम्रपाली की अधूरी परियोजनाओं को पूरा कराने का काम अब एनबीसीसी कर रहा है. आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में जगह खाली पड़ी है. पहले आम्रपाली बिल्‍डर ने इस जमीन पर फ्लैट बनाने का नक्‍शा पास करा लिया था, लेकिन बाद में बिल्‍डर विवादों में फंस गया और यह परियोजना अधूरी रह गई. नक्‍शा पास कराने के लिए बाद तय समय में काम शुरू करना होता है जो नहीं किया गया. ऐसे में अब एनबीसीसी इस प्रोजेक्ट को पूरा कराएगी.

ये है एनबीसीसी की योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनबीसीसी ने नए सिरे से फ्लैट बनाने की योजना तैयार की है. नक्शे के अनुसार खाली पड़ी 36 हजार वर्गमीटर जमीन में 7 टावर बनाए जाएंगे. यह टावर 27-27 मंजिल के होंगे. इनमें 668 फ्लैट बन सकते हैं, जोकि तीन और 4 बीएचके होंगे. एनबीसीसी ने नक्शे के साथ नोएडा प्राधिकरण को आवेदन भेजा है, आवेदन आने के साथ ही उपलब्ध कराए गए कागजातों की जांच शुरू कर दी गई है. इसके बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी, जिसके ही मंजूरी दी जाएगी. मंजूरी देने के बाद एनबीसीसी मौके पर काम शुरू कर सकती है.

10 हजार फ्लैट बनाने की तैयारी में एनबीसीसी
नक्‍शे के अनुसार आम्रपाली की नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित प्रोजेक्ट्स में खाली पड़ी जमीन और पर्चेबल एफएआर के साथ करीब 10 हजार फ्लैट बनाने की तैयारी एनबीसीसी कर रहा है. नोएडा की सिलिकॉन सिटी के अलावा ग्रेनो एरिया में ड्रीम वैली, गोल्‍फ होम्‍स, सेंचुरियन पार्क, लेजर पार्क, लेजर वैली आदि प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें फ्लैट बनाए जा सकते हैं. प्राधिकरण का आम्रपाली पर 4500 करोड़ रुपये से ज्‍यादा बकाया है. इसके तहत इस सोसाइटी की जमीन पर 668 फ्लैट बनवाने की तैयारी है. इसका नक्‍शा पास कराने के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण भेज दिया गया है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago