✕

होम / रियल एस्टेट / अब रियल एस्टेट कारोबार में हाथ अजमाएंगे MS धोनी, इस कंपनी में किया बड़ा निवेश

अब रियल एस्टेट कारोबार में हाथ अजमाएंगे MS धोनी, इस कंपनी में किया बड़ा निवेश

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फैमिली ऑफिस ने अब रियल एस्टेट कारोबार में कदम बढ़ाया है. इसके लिए फैमिली ऑफिस ने मोटा निवेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महेंद्र सिंह धोनी के परिवार की निवेश कंपनी ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की और बड़े रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म SILA में निवेश किया. SILA, जो पहले से ही Norwest Venture Partners द्वारा समर्थित है, ने भारत में अपनी सुविधा प्रबंधन (Facility Management) और रियल एस्टेट सलाहकार सेवाओं को बढ़ाया है. SILA भारत के 125 शहरों में 200 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा रियल एस्टेट का प्रबंधन करता है.

निवेश पर धोनी के परिवार की कंपनी ने कहा, "SILA एक ऐसा मजबूत रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म है, जिसने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई है. वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और उनकी टीम का काम करने का तरीका और अनुशासन उन्हें खास बनाता है." हालांकि, निवेश की रकम का खुलासा नहीं किया गया.

धोनी के परिवार की निवेश कंपनी ने SILA में निवेश किया  

धोनी के परिवार की कंपनी ने कहा, "जो चीज हमें और ज्यादा आकर्षित कर रही थी, वह थी साहिल और ऋषभ की यात्रा. वे भारत के लिए स्क्वैश खेल चुके हैं, और एक एथलीट होने की वजह से उनमें अनुशासन, मेहनत और लंबी सोच रखने की खासियत है. वे जिस तरह से अपनी टीम को मजबूत बनाते हैं, वह काबिले-तारीफ है. हमें विश्वास है कि SILA लगातार नए मुकाम हासिल करेगा, और हम उनके इस सफर का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं."  

SILA की शुरुआत 2010 में दो भाइयों, ऋषभ और साहिल वोरा ने की थी. यह एक बड़ा रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म है, जो भारत में 200 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा प्रॉपर्टी का प्रबंधन करता है. अब तक, यह कंपनी भारत में घरेलू और विदेशी निवेशकों के लिए ₹16,000 करोड़ से ज्यादा की रियल एस्टेट डील्स पर सलाह दे चुकी है.

फंडिंग पर साहिल वोरा का बयान  

SILA के संस्थापक साहिल वोरा ने फंडिंग पर कहा, "माही भाई हमारे लिए सिर्फ क्रिकेट में उनकी सफलता की वजह से ही प्रेरणा नहीं हैं, बल्कि उनकी लीडरशिप और व्यक्तित्व भी हमें बहुत कुछ सिखाते हैं. एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. हम बेहद खुश हैं कि वे हमारे सफर में हमारा साथ दे रहे हैं." SILA पिछले दस सालों में 40% की सालाना ग्रोथ (CAGR) के साथ तेजी से आगे बढ़ा है और अगले तीन सालों में IPO लाने की योजना बना रहा है.

SILA के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक ऋषभ वोरा ने इस साझेदारी और भविष्य की योजनाओं पर कहा, "हम SILA को आगे बढ़ाते हुए अपनी टीम, ग्राहकों और निवेशकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा देने के लिए काम करते रहेंगे. हमें खुशी है कि महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें हम सालों से प्रेरणा मानते आए हैं, हमारे विज़न पर भरोसा कर रहे हैं. उनका समर्थन हमारे हौसले को और बढ़ा रहा है और हमें आने वाले वर्षों में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहा है."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में NCR के लग्जरी घरों की बढ़ी मांग, गुरुग्राम बना प्रीमियम हाउसिंग का हब

PropEquity के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में गुरुग्राम में आवासीय प्रॉपर्टी की लॉन्च वैल्यू 1.38 लाख करोड़ रुपये रही.

1 week ago

क्रिसुमी कॉर्पोरेशन गुरुग्राम में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी, द फॉरेस्ट रिजर्व के नए चरणों पर काम शुरू

द फॉरेस्ट रिजर्व को अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसमें 2, 3 और 4 एलडीके (लिविंग, डाइनिंग और किचन) वाले आवास शामिल होंगे. परियोजना का डिजाइन जापान की आर्किटेक्चर फर्म निकेन सेक्केई ने तैयार किया है.

16-October-2026

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

06-October-2026

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

29-September-2026

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

24-September-2026


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

3 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

2 hours ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

5 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

5 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago