होम / रियल एस्टेट / Mahindra ने कर डाली बड़ी लैंड डील, एक ही झटके में हो गई 210 करोड़ की कमाई!

Mahindra ने कर डाली बड़ी लैंड डील, एक ही झटके में हो गई 210 करोड़ की कमाई!

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने मुंबई में एक कृषि भूमि रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी को बेची है. ये जमीन कांदिवली इलाके में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra And Mahindra Ltd) ने के बड़ी लैंड डील की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने मुंबई के कांदिवली इलाके में 20.5 एकड़ जमीन 210 करोड़ रुपए में बेची है. महिंद्रा की इस जमीन को ब्लूप्रिंटिफाई प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने खरीदा है, जो पुणे की रियल एस्टेट फर्म 'रुचा ग्रुप' का हिस्सा है.

इतनी भरी स्टांप ड्यूटी  
इस लैंड डील के लिए 13.41 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है. महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा बेची गई जमीन गैर-कृषि भूमि है. कांदिवली क्षेत्र की इस जमीन के पास ही कंपनी की ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटीज है. स्थानीय ब्रोकरों का कहना है कि इस साल पश्चिमी उपनगरों में सबसे बड़ी लैंड डील में से एक है. हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है. 

तिमाही में कम हुईं डील 
वहीं, रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म ANAROCK की रिपोर्ट एक रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल से जून तिमाही के दौरान देश में लैंड ट्रांजैक्शन कम रहा है. इसकी दो प्रमुख वजह रही हैं, ऊंची कीमतें और आम चुनाव. इस अवधि में 325 एकड़ की केवल 25 डील फाइनल हो सकी हैं, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 29 था.

ऐसा है स्टॉक का प्रदर्शन
महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो कल यह करीब तीन प्रतिशत के नुकसान के साथ 2,827 रुपए पर बंद हुआ था. इससे पहले के पांच कारोबारी सत्रों में इसमें 0.48% का उछाल देखने को मिला. इस साल अब तक महिंद्रा के शेयर ने अपने निवेशकों को 65.97% का शानदार रिटर्न दिया है. जबकि पिछले एक साल में यह आंकड़ा 90.33% रहा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 3,013.50 रुपए है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago