होम / रियल एस्टेट / महाराष्ट्र रेरा ने डेवलपर्स पर कसी नकेल, 11 हजार हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को भेजा नोटिस

महाराष्ट्र रेरा ने डेवलपर्स पर कसी नकेल, 11 हजार हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को भेजा नोटिस

महाराष्ट्र में होने वाली करीब 11000 परियोजनाओं में से, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन यानी एमएमआर, जिसमें आसपास के उत्तरी कोंकण क्षेत्र में सबसे अधिक 5,231 लैप्स प्रोजेक्ट हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (MAHARERA) ने रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, महाराष्ट्र रेरा ने लैप्स हाउसिंग प्रोजेक्ट की जांच शुरू कर दी है और लगभग 11,000 ऐसी परियोजनाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, जिनमें से अधिकांश मुंबई महानगर क्षेत्र में हैं. महाराष्ट्र रेरा ने रियल एस्टेट डेवलपर्स को चेतावनी दी है कि अगर 30 दिनों के भीतर उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिलता है, तो परियोजनाओं का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड या कैंसल किया जा सकता है. तो आइए आपको इस पूरे मामले की जानकारी देते हैं.  

इन डेवलपर्स को भेजा नोटिस
महाराष्ट्र रेरा की ओर से उन डेवलपर्स को नोटिस जारी किए गए हैं, जो प्रोजेक्ट की कंप्लीशन डेट शुरू में रेगुलेटर को प्रस्तुत करने के बाद भी अपने प्रोजेक्ट का स्टेटस और संबंधित जानकारी को महाराष्ट्र रेरा के साथ अपडेट करने में फेल रहे हैं. महारेरा ने इस अनियमितता पर गंभीरता से संज्ञान लिया है और लगभग 10,773 परियोजनाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. रेगुलेटर ने एक बयान में कहा कि ये लैप्स प्रोजेक्ट्स मई 2017 से उसके पास रजिस्टर्ड थीं. महारेरा ने चेतावनी दी कि यदि 30 दिनों के भीतर कोई को जवाब नहीं मिलता है तो इन परियोजनाओं का रजिस्ट्रेशन कैंसल या सस्पेंड कर किया जा सकता है. साथ ही फ्लैट्स की सेल पर प्रतिबंध और बैंक खाते फ्रीज किए जा सकते हैं.

एमएमआर में लैप्स प्रोलेक्ट्स सबसे ज्यादा
महाराष्ट्र में लैप्स होने वाली 10,773 परियोजनाओं में से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन यानी आसपास के उत्तरी कोंकण क्षेत्र के सबसे अधिक 5,231 लैप्स प्रोजेक्ट हैं. इसके बाद पुणे क्षेत्र में 3,406, नासिक में 815, नागपुर में 548, संभाजी नगर में 511,अमरावती में 201, दादरा और नगर हवेली 43 और दमन एवं दीव 18 परियोजनाएं शामिल हैं. लैप्स प्रोजेक्ट्स के डेवलपर्स को फॉर्म 4 के साथ एक ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट (OC) जमा करने या प्रोजेक्ट्स के एक्सपेंशन की मांग करनी पड़ती है. इस आवेदन को अपेक्षित दस्तावेजों के साथ संलग्न किया जाता है.

महाराष्ट्र रेरा ने शुरू की कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक महाराष्ट्र रेरा ने परियोजना के पंजीकरण को सीधे सस्पेंड या कैंसल करके, दंडात्मक कार्रवाई करके और ज्वाइंट डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार को ऐसी परियोजनाओं में फ्लैटों की किसी भी सेल और परचेज को रजिस्टर्ड नहीं करने का निर्देश जारी करके कार्रवाई शुरू की है. इसमें कहा गया है कि ऐसी परियोजनाओं से जुड़े बैंक अकाउंट्स तक को फ्रीज किए जा सक​ते हैं. रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 11(1)(बी), (सी), (डी) और (ई) के तहत प्रत्येक परियोजना की तिमाही प्रगति रिपोर्ट को अपडेट करना अनिवार्य होता है. अगर प्रोजेक्ट अधूरा रहता है तो बिल्डर को समय सीमा विस्तार आवेदन जमा करना होगा. वैकल्पिक रूप से, यदि परियोजना शुरू करने में कोई समस्या है, तो डी-रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना आवश्यक हो जाता है.

रियल एस्टेट सेक्टर की माइक्रो मॉनेटरिंग भी शुरू
रेगुलेटर प्रावधानों के अनुसार, महाराष्ट्र रेरा ने कंप्लायंस सेल के माध्यम से कई लेवल पर रियल एस्टेट सेक्टर की माइक्रो मॉनेटरिंग शुरू की है. महाराष्ट्र रेरा के साथ रजिस्टर्ड प्रत्येक परियोजना को समय-समय पर वेबसाइट पर तिमाही रिपोर्ट और प्रोजेक्ट स्टेटस सामने रखाना होगा. महाराष्ट्र रेरा के अध्यक्ष मनोज सौनिक ने कहा, वर्तमान में, महाराष्ट्र में 10,773 रियल एस्टेट परियोजनाएं लैप्स हो गई हैं, जिसके कारण कई घर खरीदारों का निवेश फंस गया है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago