होम / रियल एस्टेट / माधुरी दीक्षित ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, इतने करोड़ है कीमत  

माधुरी दीक्षित ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, इतने करोड़ है कीमत  

माधुरी के इस लग्जरी अपार्टमेंट की रजिस्ट्री 28 सितंबर को हुई थी. उन्होंने इस पर 2.4 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मुंबई के वर्ली इलाके में 48 करोड़ रुपए का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. माधुरी का यह अपार्टमेंट वर्ली की Dr E Moses Road पर सुपर प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट इंडियाबुल्स ब्लू (Indiabulls Blu) में है. यह डील लगभग 90,000 रुपए पर स्क्वायर फुट के हिसाब हुई है. इस तरह यह साल की सबसे महंगी डील्स में शामिल हो गई है. 

2.4 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी
माधुरी का अपार्टमेंट टावर सी में 53वीं मंजिल पर है और 5,384 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। बता दें कि इंडियाबुल्स ब्लू में कई बिजनेसमैन ने भी अपार्टमेंट्स खरीदे हैं. करीब 10 एकड़ में फैले इस लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में 100 करोड़ रुपए तक की डील हुई है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि माधुरी के इस लग्जरी अपार्टमेंट की रजिस्ट्री 28 सितंबर को हुई थी. उन्होंने इस पर 2.4 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार के नए नियमों के मुताबिक महिलाओं को स्टांप ड्यूटी पर एक फीसदी की छूट मिलती है. 

सात कारों की पार्किंग मिली
रिपोर्ट में रजिस्ट्रेशन डेटा पर नजर रखने वाली वेबसाइट zepkey के हवाले से बताया गया है कि इस अपार्टमेंट के साथ माधुरी को सात कारों की पार्किंग का स्लॉट दिया गया है. एक्ट्रेस ने पिछले साल भी इसी प्रोजेक्ट में 29वीं मंजिल पर 5,500 स्क्वायर फुट में फैले अपार्टमेंट को 36 महीने की लीज पर लिया था. उन्होंने अपार्टमेंट के इंटीरियर पर काम भी शुरू कर दिया था. ऐसे में अभी ये स्पष्ट नहीं है कि वो अपार्टमेंट की लीज जारी रखेंगी या नहीं.  

नोरोन्हा भी रहे थे चर्चा में
कुछ वक्त, डीमार्ट के सीईओ नेविल नोरोन्हा (Navil Noronha) भी एक रियल एस्टेट डील को लेकर चर्चा में आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि नोरोन्हा ने बांद्रा (ईस्ट) में 66 करोड़ रुपए का एक आलीशान घर खरीदा है. इसके लिए उन्होंने करीब 3.30 करोड़ रुपए की स्टैम्प ड्यूटी का भुगतान किया है. उन्होंने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट रुस्तमजी सीजंस में दो यूनिट्स बुक कराई हैं. दोनों यूनिट्स का कुल रेरा कारपेट एरिया 8,640 वर्ग फुट है. इसके अलावा, 912 वर्ग फुट के डेक और टेरेस एरिया को मिलाकर नोरोन्हा के अपार्टमेंट का कुल एरिया 9,552 वर्ग फुट हो गया है. यहां उन्हें 10 कारों की पार्किंग की जगह भी मिलेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago