होम / रियल एस्टेट / यहां लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमतों में आई 40% की गिरावट, इस वजह से घर बेच रहे रईस 

यहां लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमतों में आई 40% की गिरावट, इस वजह से घर बेच रहे रईस 

कई कारणों के चलते चीन में लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अमीर कारोबारी देश छोड़कर जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बात चाहे कोरोना महामारी की हो या सीमा विस्तार की चीन पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन गया है. हालांकि, अब वो खुद भी तमाम तरह की परेशानियों से जूझ रहा है. कोरोना महामारी ने उसकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार को सुस्त कर दिया है. अमेरिका लगातार उसके खिलाफ कड़े फैसले ले रहा है और अब उसके लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. ताइवान न्यूज़ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के कई अमीर कारोबारी अपनी प्रॉपर्टी बेचकर देश छोड़ रहे हैं. इसमें ताइवान के वो लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने चीन में अपनी प्रॉपर्टी खड़ी की थी. 

30 से 40 फीसदी गिरावट
रईसों द्वारा प्रॉपर्टी बेचने का आलम ये है कि चीन में चीन में प्रॉपर्टी के दामों में बड़ी गिरावट आई है. यहां कई शहरों में प्रॉपर्टी के रेट 30 से 40 फीसदी तक नीचे चले गए हैं. इसकी कई वजह हैं, लेकिन सबसे प्रमुख है चीनी बाजार से मोहभंग होना. शंघाई में लग्जरी घरों की कीमत में 40 प्रतिशत तक की गिरावट आई है. देश छोड़कर जाने की जल्दबाजी में अरबपति कम कीमत में प्रॉपर्टी बेच रहे हैं. 

कैश में की प्रॉपर्टी डील
रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की हाल ही में संपन्न ऐतिहासिक 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद अमीरों का चीन के बाजार से मोहभंग हो गया है. ये भी एक वजह है कि रईस चीनी और ताइवानी अपनी संपत्ति कम कीमतों पर बेच रहे हैं. ताइवान के कई ऐसे व्यवसायी हैं जिन्होंने अपने रेस्टोरेंट, होटल और अन्य प्रॉपर्टी की डील नकद में की है. शंघाई में लग्जरी घरों की कीमत बीते दिनों के मुकाबले 40 फीसदी तक नीचे गिर गई है. प्रॉपर्टी बेचने वाले देश छोड़कर जाना चाहते हैं.

एक महीने में इतना अंतर
रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई के चेटो पिनेकल स्थित बड़ा पेंटहाउस, जो पिछले महीने 60 मिलियन युआन यानी करीब 8.37 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बिक रहा था, अब इसके दाम घटकर 35.99 मिलियन युआन हो गए हैं. इसी तरह फाइनेंस स्ट्रीट रोंगयु कम्युनिटी में एक लग्जरी पेंटहाउस जो पिछले महीने 55 मिलियन युआन में बिक रहा था, आज इसकी कीमत 30 मिलियन युआन हो गई है. 

विदेशों में ट्रांसफर किया पैसा
खबर ये भी है कि शंघाई के अधिकांश अमीर लोग पहले ही चीन छोड़ चुके हैं या अपना पैसा विदेशों में ट्रांसफर कर चुके हैं. शंघाई, के अलावा, वुहान, बीजिंग, जिआंगसु और झेजियांग में भी कई अमीरों ने अपनी संपत्ति बेच दी है. वहीं, चीन में रहने वाले ताइवान के लोग भी अब वहां से निकल रहे हैं. उन्हें लग रहा है कि ताइवान को लेकर चीन की बदली नीति आगे चलकर उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है. इसलिए वो जल्द से जल्द चीन छोड़ना चाहते हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago