होम / रियल एस्टेट / रियल स्‍टेट सेक्‍टर के लिए कैसा रहा नवरात्र का सीजन, अभी बाकी है दिवाली? 

रियल स्‍टेट सेक्‍टर के लिए कैसा रहा नवरात्र का सीजन, अभी बाकी है दिवाली? 

नवरात्र में रियल स्‍टेट की बिक्री के जो आंकड़े निकलकर आए हैं वो बता रहे हैं इस सेक्‍टर के लिए स्थितियां लगातार बेहतर हो रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में त्‍योहारों की शुरुआत केवल लोगों के लिए उत्‍साह और धार्मिक मान्‍यताओं का नहीं होता बल्कि देश के बाजार पर भी इस त्‍योहारी सीजन का बड़ा असर होता है. देश का हर कारोबारी सेक्‍टर इन त्‍योहारों को लेकर अपनी बड़ी तैयारी करता है और उसकी कोशिश होती है कि अगर अब तक बीती दो तिमाही में कंपनी के नतीजे उतने बेहतर नहीं रहे हैं तो इस तिमाही में उसे बेहतर कर लिया जाए.रियल स्‍टेट सेक्‍टर जो बीते कई सालों से मंदी का सामना कर रहा है ये साल उसके लिए ठीक होता हुआ नजर आ रहा है. लगभग सभी बड़ी रियल स्‍टेट कंपनियों को नवरात्रि के इस त्‍योहार में अच्‍छी सेल देखने को मिली है. 

पहले से बेहतर रहा है ये सीजन? 
साया समूह ने इस त्‍योहारी सीजन में अब तक 100 करोड़ रुपये की लागत वाली 70 यूनिट को बेचने में कामयाबी हासिल की है. साया ग्रुप के एमडी विकास भसीन कहते हैं कि बेहतर क्‍वॉलिटी के निर्माण और भविष्‍य की रूपरेखा को देखते हुए हमने जो प्रोजेक्‍ट बनाए हैं उनमें इस त्‍योहारी सीजन में अच्‍छी सेल देखने को मिली है. हम उम्‍मीद कर रहे हैं कि आने दिवाली और उसके बाद न्‍यू ईयर भी हमारे लिए ऐसा ही बेहतर रहेगा. विकास भसीन बताते हैं कि हमें नोएडा इंदिरापुरम की परियोजनाओ को लेकर अच्‍छा रूझान देखने को मिला है. 

साल के अंत तक जारी रहेगा ट्रेंड 
वहीं अगर मिगसन समूह की बात करें तो उसके एमडी यश मिगलानी कहते है कि इस फेस्टिव सीजन में वो अब तक 350 करोड़ की 450 इकाईयां बेचने में कामयाब रहे हैं. इस फेस्टिव सीजन में रियल स्‍टेट को लेकर अच्‍छा रूझान देखने को मिल रहा है. उनका मानना है कि ऐसी ही सकारात्‍मकता आने वाले दिनों में भी देखने को मिलेगी. 

तिमाही आवास बिक्री में हुआ है 4.5 प्रतिशत का इजाफा 
ये त्‍योहारी सीजन लगभग सभी रियल स्‍टेट से जुड़े प्‍लेयरों के लिए बेहतर रहा है. 360 रियलटर्स के प्रबंध निदेशक अंकित कंसल कहते हैं, चालू सीजन में फेस्टिव सीजन के दौरान तिमाही आवास बिक्री में 4.5% Q/Q की वृद्धि हुई और पिछली तिमाही में लगभग 9,500 यूनिट्स से बढ़कर 10,090 यूनिट्स तक पहुंच गई। अगर हम प्रमुख महानगरों की बात करें तो बिक्री लगभग 6 फीसदी से बढ़कर 103,000 तक पहुंच गई है. वहीं एमआरजी ग्रुप के एमडी रजत गोयल का कहना है, उनके पिछले प्रोजेक्‍ट की बेहतर सेल के बाद इस बार भी नवरात्रि फेस्टिव सीजन के दौरान 150+ करोड़ रुपये सेल करने में वो अब तक कामयाब रहे हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago