होम / रियल एस्टेट / लौट रहे हैं रियल एस्टेट के 'अच्छे दिन', घरों की बिक्री में इतने % का इजाफा 

लौट रहे हैं रियल एस्टेट के 'अच्छे दिन', घरों की बिक्री में इतने % का इजाफा 

कोरोना महामारी के चलते रियल एस्टेट मार्केट बुरी तरह प्रभावित हुआ था, लेकिन अब इसमें सुधार आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रियल एस्टेट के 'अच्छे दिन' लौट रहे हैं. देश के सात प्रमुख शहरों में इस साल जनवरी-सितंबर के दौरान घरों की बिक्री 87 प्रतिशत बढ़कर 2,72,709 यूनिट पहुंच गई है. 'एनारॉक' की एक रिपोर्ट बताती है कि डिमांड मजबूत रहने की वजह से इस साल हुई आवासीय बिक्री कोरोना महामारी की शुरुआत से पहले 2019 में हुई कुल बिक्री से अधिक है. पिछले साल जनवरी-सितंबर तक 1,45,651 यूनिट बिकी थीं.

इन सात शहरों पर नज़र
संपत्ति सलाहकार 'एनारॉक' प्रमुख आवास ब्रोकरेज कंपनियों में से एक है. कंपनी देश के सात प्रमुख शहरों - दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगरीय क्षेत्र, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे की प्राथमिक बिक्री पर नज़र रखती है. रिपोर्ट के अनुसार, इन सात शहरों में आवास बिक्री इस साल जनवरी-सितंबर के दौरान बढ़कर 2,72,709 यूनिट हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,45,651 यूनिट थी.

कोरोना ने किया प्रभावित 
इन आंकड़ों को देखकर एक तरह से कहा जा सकता है कि रियल एस्टेट के अच्छे दिन वापस लौट रहे हैं. इस साल जनवरी-सितंबर तक का आंकड़ा 2019 के दौरान बेची गई 2,61,358 यूनिट से अधिक है. वहीं, कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की वजह से 2020 में घरों की बिक्री घटकर 1,38,344 यूनिट रह गई थी.

इजाफे की ये भी रही वजह
रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल महाराष्ट्र सहित कुछ राज्य सरकारों द्वारा स्टांप शुल्क में दी गई छूट की वजह से भी देश में प्राथमिक आवास बाजार में सुधार आया है. इसके चलते 2021 में घरों की बिक्री बढ़कर 2,36,516 यूनिट हुई और इस साल इसकी स्पीड पिछले साल से भी तेज रही.

दिल्ली-NCR के आंकड़े
एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आवासीय संपत्तियों की बिक्री जनवरी-सितंबर में दोगुने से अधिक होकर 49,138 यूनिट पहुंच गई है. एक साल पहले की इसी अवधि में यह 22,478 यूनिट थी. इसके अलावा मुंबई महानगरीय क्षेत्र में बिक्री 48,716 यूनिट से 67% बढ़कर 81,315 यूनिट हो गई है. रियल एस्टेट से जुड़े लोग इस फिगर से खुश हैं. उनका मानना है कि धीरे-धीरे बाजार पटरी पर लौट रहा है. हालांकि, इसे पूरी तरह रिकवर होने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago