होम / रियल एस्टेट / घर खरीददारों के लिए मेगा ऑफर! स्‍टाम्‍प ड्यूटी पर पूरी छूट, इतने सारे बेनिफिट्स भी मिलेंगे

घर खरीददारों के लिए मेगा ऑफर! स्‍टाम्‍प ड्यूटी पर पूरी छूट, इतने सारे बेनिफिट्स भी मिलेंगे

कंपनी को इसमें 300 से ज्‍यादा डेवलपर्स और 2000 से ज्‍यादा चैनल पार्टनर्स के भाग लेने की उम्‍मीद है. HSBC इंडिया इस इवेंट की टाइटल स्‍पॉन्‍सर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत के प्रमुख डिजिटल रियल एस्‍टेट प्‍लेटफॉर्म Housing.com ने अपने वार्षिक ऑनलाइन रियल एस्‍टेट सेल्‍स गाला इवेंट मेगा होम उत्‍सव- 2022 के लॉन्‍च की घोषणा की है. इस इवेंट में खरीददार वर्चुअल मेगा होम सेल के दौरान टेक्‍नोलॉजी की मदद से अपने घर पर आराम से छूट के आकर्षक ऑफर्स का फायदा ले सकेंगे.

एक महीने चलेगा यह मेगा इवेंट
यह इवेंट 20 सितंबर से 20 अक्‍टूबर, 2022 के बीच चलेगा और इसमें देश के 22 शहरों की प्रमुख प्रॉपर्टीज पेश की जाएंगी. वार्षिक इवेंट के इस छठे संस्‍करण में भारत के घर खरीदने वालों को उन डेवलपर्स की एक व्‍यापक सीरीज से अपनी पसंद की प्रॉपर्टी मिल सकेगी, जिन्‍होंने मेगा होम उत्‍सव- 2022 के लिए Housing.com के साथ साझेदारी की है.

कई बड़े डेवलपर्स इस इवेंट में लेंगे हिस्सा
इस इवेंट के लिए REA इंडिया के स्‍वामित्‍व वाले Housing.com ने देश के बड़े डेवलपर्स के साथ गठजोड़ किया है, जो इवेंट के दौरान अपनी प्रॉपर्टीज दिखाएंगे. एक महीने के इवेंट में भाग लेने वाले बड़े डेवलपर्स में जी स्क्वायर हाउसिंग, मर्लिन ग्रुप, कल्‍पतरू ग्रुप, कासाग्राण्‍डे बिल्‍डर, रेमंड लिमिटेड, सालारपुरिया सत्‍वा, टीवीएस एमेराल्‍ड हैवेन रियल्‍टी और पुराणिक्‍स बिल्‍डर्स आदि शामिल हैं.

घर खरीददारों को क्या-क्या दिया जाएगा ऑफर
कंपनी को इसमें 300 से ज्‍यादा डेवलपर्स और 2000 से ज्‍यादा चैनल पार्टनर्स के भाग लेने की उम्‍मीद है. HSBC इंडिया इस इवेंट की टाइटल स्‍पॉन्‍सर है. गाला इवेंट के दौरान डेवलपर्स जिन मेगा डील्‍स की पेशकश कर रहे हैं, उनमें स्‍टाम्‍प ड्यूटी से पूरी छूट, न्‍यूनतम 21000 रुपये में बुकिंग, लागत का बोझ कम करने के लिए भुगतान की विभिन्‍न स्‍कीमें, मुफ्त कार पार्किंग, हर बुकिंग के साथ मुफ्त ओला इलेक्ट्रिक बाइक और बुकिंग्‍स पर 2 लाख रुपये तक का डिस्‍काउंट शामिल है.

अपने बिलकुल नए फॉर्मेट में मेगा होम उत्‍सव घर की वर्चुअल खरीदी को 3डी वर्चुअल बूथों से और भी ज्‍यादा सुविधाजनक और जीवंत बना देगा. विजुअलाइजेशन के प्रोडक्‍ट्स और कंटेन्‍ट-बेस्‍ड पेशकशों के साथ इसका ज्‍यादा कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन चैनल पार्टनर्स, डेवलपर्स और एडवर्टाइजर्स के लिए भी ज्‍यादा विजिबिलिटी सुनिश्चित करेगा.

इवेंट के बारे में बिजनेस हेड ने क्या कहा
Housing.com ने एक वक्‍तव्‍य में कहा है कि मेगा होम उत्‍सव का प्रचार टीवी, ओटीटी और डिजिटल मीडिया में एक तेज प्रभाव वाले, मल्‍टी-चैनल प्रमोशनल कैम्‍पेन के जरिए किया जा रहा है. Housing.com के बिजनेस हेड श्री अमित मसालदान ने कहा, "पिछले इवेंट्स की सफलता को देखते हुए, हम इस साल के मेगा होम उत्‍सव को लेकर बहुत उत्‍साहित और रोमांचित हैं. Housing.com में हमारे सभी प्रयास खरीददार के सफर को ज्‍यादा आसान बनाने और उस सफर के परिणाम को ज्‍यादा संतोषजनक और आनंददायक बनाने पर केन्द्रित है. वार्षिक मेगा होम उत्‍सव इस उद्देश्‍य की प्राप्ति के लिए एक बड़ी कोशिश है."

Housing.com, PropTiger.com और Makaan.com के चीफ ग्रोथ एवं मार्केटिंग ऑफिसर श्री स्‍नेहिल गौतम ने कहा, "इस साल का मेगा इवेंट संयोग से हमारे नए विज्ञापन कैम्‍पेन के लॉन्‍च के साथ हो रहा है, जिसकी बाजार में काफी चर्चा है और जिसे बहुत अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला है. मेगा होम उत्‍सव 2022 में उपभोक्‍ताओं को कई वि‍कल्‍प और अपने सपनों का घर खरीदने का मौका मिलेगा, साथ ही बाजार में उपलब्‍ध बेस्‍ट डील का आश्‍वासन भी प्राप्‍त होगा."

HSBC क्या देगा ऑफर
HSBC इंडिया में वेल्‍थ और पर्सनल बैंकिंग के हेड संदीप बत्रा ने कहा, "हम अपने ग्राहकों को श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ उत्‍पाद और सेवाएं देने के लिये प्रतिबद्ध हैं. Housing.com के साथ हमारी भागीदारी इसी दिशा में एक कदम है, जिसका लक्ष्‍य है हमारे ग्राहकों को प्रतिस्‍पर्धी दामों वाले होम लोन देना."

VIDEO : SBI अकाउंट होल्डर्स के लिए सबसे जरूरी खबर, यह सर्विस हुई FREE


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago