होम / रियल एस्टेट / रियल एस्टेट के लिए खुशखबरी, फेस्टिव सीजन में बढ़ रही है प्रॉपर्टी की मांग

रियल एस्टेट के लिए खुशखबरी, फेस्टिव सीजन में बढ़ रही है प्रॉपर्टी की मांग

रियल एस्टेट में दिल्ली एनसीआर का मार्केट पहले से ही अच्छा कर रहा है, ऐसे में त्योहारी सीजन में  रियल एस्टेट डेवलपर्स को प्रॉपर्टी की डिमांड में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय लोग नवरात्र और दिवाली पर सोने के जेवर से लेकर घर और गाड़ी लेना शुभ मानते हैं. ऐसे में इन दिनों सुनार से लेकर रियल एस्टेट क्षेत्र में भी बहार आ जाती है. इसे देखते हुए अब रियल एस्टेट डेवलपर्स को हर साल की तरह इस बार भी प्रॉपर्टी की डिमांड में बढ़ोतरी होने की उम्मीदें हैं. रियल एस्टेट में दिल्ली एनसीआर का मार्केट पहले से ही अच्छा कर रहा है, ऐसे में त्योहारी सीजन में डेवलपर्स भी नई हाउसिंग योजनाएं, आकर्षक ऑफर, कीतम में छूट आदि पेश कर सकते हैं, जिससे लोगों की प्रॉपर्टी खरीदने में दिलचस्पी और अधिक बढ़ जाती है. 

घरों में कीमतों में 29 प्रतिशत की वृद्धि 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी की कीमतों में भी भारी उछाल देखा गया है, खासकर कोविड-19 के बाद से लोग अब बड़े एवं बेहतर घरों में निवेश करने की इच्छा रखते हैं. हाल ही में रियल एस्टेट कंसल्टेंट एनारॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार भारी डिमांड, हाई इनपुट कोस्ट और लक्जरी घरों की सप्लाई में वृद्धि के कारण जुलाई-सितंबर तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की औसत कीमतें 29 प्रतिशत बढ़कर 7,200 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गईं, जो एक साल पहले की अवधि में 5,570 रुपये प्रति वर्ग फीट थीं. हालांकि हैदराबाद में कीमतों में सबसे अधिक 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 5,400 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़कर 7,150 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई है. जोकि फेस्टिव सीजन से पहले रियल एस्टेट मार्केट के लिए अच्छे संकेत है और यह उम्मीद जागा रहा है. इस बार फेस्टिव सीजन में घरों की जबर्दस्त बिक्री होने वाली है. 

रियल एस्टेट डेवलपर्स ने कही ये बात
हीरो रियल्टी के सीईओ मधुर गुप्ता ने कहा है कि जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं, गुड़गांव के रियल एस्टेट मार्केट में उत्साह बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ वर्षों में, द्वारका एक्सप्रेसवे, डीएमआईसी और मेट्रो विस्तार जैसे बुनियादी ढांचे के विकास ने गुड़गांव के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे आने वाले महीनों में और भी अधिक गति के लिए मंच तैयार हो गया है. खरीदार तेजी से ऐसी प्रॉपर्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्ता का मिश्रण करती हैं, जो जीवंत समुदायों को बढ़ावा देती हैं. 

व्हाइटलैंड कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज पाल ने कहा है कि मिलेनियल्स गुड़गांव के लक्जरी रेजीडेंशियल मार्केट में मांग की एक नई लहर चला रहे हैं, जो पिछली पीढ़ियों की तुलना में जीवन में बहुत पहले ही उच्च-स्तरीय प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. यह बदलाव बढ़ती डिस्पोजेबल आय, फ्लेग्जिबल फायनेंसिंग तक बढ़ती पहुँच और आधुनिक, सुविधा संपन्न रहने की जगहों के लिए प्राथमिकता जैसे कारकों से प्रेरित है, जो जीवनशैली और निवेश दोनों मूल्य प्रदान करते हैं. 

वहीं, रॉयल ग्रीन रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर यशंक वासन ने कहा है कि नवरात्रि जैसे त्यौहारों को महत्वपूर्ण खरीदारी, विशेष रूप से रियल एस्टेट के लिए शुभ समय माना जाता है, क्योंकि घर खरीदने वाले इस अवधि को सौभाग्य और समृद्धि से जोड़ते हैं. त्यौहारों के दौरान, डेवलपर्स अक्सर विशेष ऑफर, छूट और फायनेंसिंग स्कीम पेश करते हैं, जिससे घर खरीदने वालों के लिए प्रॉपर्टी में निवेश करने का यह एक आकर्षक समय बन जाता है. 

गुरुग्राम के इन इलाकों में प्रॉपर्टी की डिमांड
एनसीआर में प्राइम लोकेशन एवं बेहतरीन इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे, ‘सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर)’ न्यू गुरुग्राम, गोल्फ कोर्स रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, सोहना रोड प्रॉपर्टी के हॉटस्पॉट बने हुए हैं. घर खरीदार भी इन इलाकों में अपनी रुचि दिखा रहे हैं. बता दें, एक्सप्रेसवे होने के साथ-साथ गुरुग्राम में भारतीय रेलवे, रेपिड मेटो, दिल्ली मेट्रो की सुविधा है और आने वाले समय में लोगों को रेपिड रेल की सुविधा भी सुविधा मिलने जा रही है. डेवलपर्स इस शुभ एवं बेहतर अवसर को भुनाने के लिए खास ऑफर्स और विभिन्न योजनाएं पेश कर रहे हैं. गुरुग्राम सहित फरीदाबाद, सोनीपत, नोएडा और दिल्ली में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर, प्राइम लोकेशन, और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स इस मार्केट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं, जिससे निवेशकों और घर खरीदारों के लिए बेहतरीन अवसर पैदा हो रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें-हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही BJP, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago