होम / रियल एस्टेट / NCR में फ्यूचर रेडी प्रोजेक्ट लॉन्च, ईको-फ्रेंडली डिजाइन और स्मार्ट फैसिलिटीज का अनोखा मिश्रण

NCR में फ्यूचर रेडी प्रोजेक्ट लॉन्च, ईको-फ्रेंडली डिजाइन और स्मार्ट फैसिलिटीज का अनोखा मिश्रण

यह परियोजना न सिर्फ आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन से लैस है, बल्कि इसमें हर आयु वर्ग और जरूरत को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में एक लग्जरी फ्लैट की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, हीरो एंटरप्राइज की रियल एस्टेट शाखा हीरो रियल्टी (Hero Realty) ने आज अपने प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘द पलेशियल बाय हीरो होम्स’ के लॉन्च की घोषणा की है. यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर 104 में, तेजी से उभरते द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित है. लगभग 11 एकड़ में फैली यह परियोजना ऊंची इमारतों के साथ एक स्मार्ट, टिकाऊ और लग्जरी जीवनशैली का अनुभव प्रदान करने का दावा करती है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

680 से अधिक आलीशान फ्लैट

‘द पलेशियल’ में कुल 680 से अधिक फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं, जो 3.5 और 4.5 बीएचके जैसे बड़े, खुले और वेल-वेंटिलेटेड फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे. इनकी कीमत 4.68 करोड़ रुपये से शुरू होकर 6.15 करोड़ रुपये तक जाएगी. इन घरों में डिजिटल ऑटोमेशन, स्मार्ट सिक्योरिटी, और 13 प्रकार के इंटीरियर विकल्प दिए गए हैं, जो इसे तकनीक और सौंदर्य का बेहतरीन मेल बनाते हैं.

रिटेल, एंटरटेनमेंट और स्मार्ट डिजाइन का संगम

परियोजना में 3 लाख वर्ग फीट से अधिक का हाई-स्ट्रीट रिटेल, फैशन और एंटरटेनमेंट ज़ोन भी विकसित किया जा रहा है. साथ ही, ईवी चार्जिंग स्टेशन, वाई-फाई से युक्त साझा स्थान और इको-फ्रेंडली ओपन डिजाइन के जरिए यह प्रोजेक्ट एक आधुनिक, टिकाऊ और जिम्मेदार जीवनशैली को बढ़ावा देता है.

भव्य क्लब हाउस और वेलनेस सुविधाएं

इस प्रोजेक्ट का केंद्र है 57,000 वर्ग फुट में फैला एक भव्य क्लब हाउस, जिसमें डबल-हाइट एंट्रेंस, बैंक्वेट हॉल, फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट, तापमान नियंत्रित स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, स्पा, सैलून और वेलनेस जोन जैसी लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसके अतिरिक्त, बैडमिंटन और स्क्वैश कोर्ट, म्यूज़िक, डांस, एरोबिक्स स्टूडियो और वर्क-फ्रॉम-होम के लिए विशेष बिजनेस सेंटर भी बनाए गए हैं.

बेहतर  कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर

‘द पलेशियल’ की लोकेशन इसकी सबसे बड़ी यूएसपी में से एक है. द्वारका एक्सप्रेसवे से सटी इस साइट से आईजीआई एयरपोर्ट, एरोसिटी, साइबर हब और फ्यूचर स्मार्ट सिटी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक आसान पहुंच है. दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख हब्स से जुड़ाव को बेहतर बनाने के लिए मल्टी-लेवल इंटरचेंज, अंडरपास और एलिवेटेड रोड्स जैसे ढांचागत विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. हीरो रियल्टी के सीईओ रोहित किशोर ने कहा, "द पलेशियल एक ऐसी जगह है जहाँ सुंदर डिजाइन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और खुली हरी-भरी जगहें मिलकर एक शानदार शहरी जिंदगी का अनुभव देती हैं. यह सिर्फ एक घर नहीं है, बल्कि आराम, जुड़ाव और सुविधा से भरपूर एक सुरक्षित और आरामदायक जगह है."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago