✕

होम / रियल एस्टेट / 4 लिस्टिड REITs ने तीसरी तिमाही में यूनिटधारकों को वितरित किए 1,505 करोड़ रुपये

4 लिस्टिड REITs ने तीसरी तिमाही में यूनिटधारकों को वितरित किए 1,505 करोड़ रुपये

भारतीय REIT एसोसिएशन (IRA) के अनुसार, भारत में REIT बाजार की कुल संपत्ति 7 फरवरी 2025 तक लगभग ₹1,52,000 करोड़ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में सूचीबद्ध 4 रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITs) ने मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,60,000 से अधिक निवेशकों को कुल ₹1,505 करोड़ का वितरण किया है. यह पिछले साल की इसी अवधि में वितरित ₹1,289 करोड़ की तुलना में 17% ज्यादा है. ये चार सूचीबद्ध REITs, ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एंबेसी ऑफिस पार्क्स REIT, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स REIT, और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट, भारत के रियल एस्टेट निवेश क्षेत्र को आगे बढ़ा रहे हैं.

भारतीय REIT एसोसिएशन (IRA) के अनुसार, भारत में REIT बाजार की कुल संपत्ति 7 फरवरी 2025 तक लगभग ₹1,52,000 करोड़ है और इसका बाजार पूंजीकरण ₹95,000 करोड़ से अधिक है. ये REITs देशभर में 126 मिलियन वर्गफुट से अधिक ग्रेड-ए ऑफिस और रिटेल स्पेस का प्रबंधन करते हैं.  

IRA रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में इन REITs ने 2,45,000 से अधिक यूनिटधारकों को 1,371 करोड़ रुपये वितरित किए, जबकि दूसरी तिमाही में 2,55,000 से अधिक यूनिटधारकों को 1,383 करोड़ रुपये वितरित किए. अब तक, इन चार REITs ने यूनिटधारकों को मिलाकर 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया है.

भारतीय REITs एसोसिएशन, जिसे 2023 में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) और वित्त मंत्रालय की मार्गदर्शन में स्थापित किया गया था, भारतीय REIT क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इसका लक्ष्य वैश्विक मानकों के अनुसार पारदर्शिता और विकास को बढ़ावा देना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्रिसुमी कॉर्पोरेशन गुरुग्राम में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी, द फॉरेस्ट रिजर्व के नए चरणों पर काम शुरू

द फॉरेस्ट रिजर्व को अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसमें 2, 3 और 4 एलडीके (लिविंग, डाइनिंग और किचन) वाले आवास शामिल होंगे. परियोजना का डिजाइन जापान की आर्किटेक्चर फर्म निकेन सेक्केई ने तैयार किया है.

4 days ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

06-October-2026

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

29-September-2026

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

24-September-2026

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

15-September-2026


बड़ी खबरें

भारत-जापान वैश्विक साझेदारी 2.0: द्विपक्षीय व्यापार से वैश्विक सशक्तीकरण तक

इस लेख में विभव कांत उपाध्याय बताते हैं कि इस साझेदारी के अगले अध्याय में बाजारों और परियोजनाओं से आगे बढ़कर संस्थानों, प्रणालियों और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना क्यों जरूरी है.

7 hours ago

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

12 hours ago

क्रिस्टियन अमनपोर जून 2027 में छोड़ेंगी CNN, 43 साल का सफर होगा खत्म

इंटरनेशनल जर्नलिज्म की प्रमुख हस्तियों में शामिल क्रिस्टियन अमनपोर ने CNN से अलग होने का फैसला किया है. महीनों तक विचार करने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है.

9 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, 15 साल में आएगा 20 अरब डॉलर का निवेश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू हो गया है. इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 फीसदी शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

12 hours ago

NH पर हादसों में मौत हुई तो ठेकेदारों पर लगेगा ₹50 लाख तक जुर्माना, सरकार ने कड़े किए नियम

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों के लिए अब निर्माण ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नए नियमों के तहत दूसरी दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के लिए ₹25 लाख और तीसरी दुर्घटना में ₹50 लाख तक का जुर्माना देना होगा.

12 hours ago