होम / रियल एस्टेट / DDA ने की 3 हाउसिंग स्कीमों की घोषणा, जानें कितने फ्लैट्स बनेंगे और क्या होगी कीमत?

DDA ने की 3 हाउसिंग स्कीमों की घोषणा, जानें कितने फ्लैट्स बनेंगे और क्या होगी कीमत?

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पहली बार एक साथ 3-3 हाउसिंग स्कीमों की घोषणा की है. इस स्कीम के तहत डीडीए ने लगभग 40 हजार फ्लैट्स बनाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राजधानी दिल्ली में अपना घर लेना आज भी कई लोगों का सपना होगा. अगर आप यहां अपना घर खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पहली बार एक साथ 3-3 हाउसिंग स्कीमों की घोषणा की है. डीडीए की सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024, जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 और द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 को एलजी वीके सक्सेना ( LG VK Saxena) की मंजूरी भी मिल गई है. इस स्कीम के तहत डीडीए की ओर से दिल्ली में अलग अलग जगहों पर लगभग 40 हजार फ्लैट्स बनाए जाएंगे. तो आइए जानते हैं डीडीए ये फ्लैट्स कहां बनाएगा और इतनी कीमत क्या होगी?

यहां बनाए जाएंगे 34 हजार फ्लैट्स
DDA सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत रामगढ़ कॉलोनी, सिरासपुर, लोकनायकपुरम, रोहिणी और नरेला में फ्लैट्स बनाए जाएंगे. इस योजना के तहत करीब 34,000 फ्लैट्स बिक्री के लिए तैयार होंगे. इस स्कीम के तहत डीडीए के इन फ्लैट्स की कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये से शुरू होगी. डीडीए ये फ्लैट्स कम आय वर्ग (LIG), मध्यम आय वर्ग (MIG) और उच्च आय वर्ग (HIG) के लोगों के लिए 3 हाउसिंग प्रोजेक्‍टों के तहत तैयार करेगा.

यहां 29 लाख रुपये में मिलेंगे डीडीए फ्लैट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीडीए की जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला सहित अलग-अलग स्थानों पर HIG, MIG, LIG और EWS जैसी सभी श्रेणियों के फ्लैट्स पेश किए जाएंगे. ये फ्लैट्स 2023 की ही कीमतों पर बिना किसी मूल्य वृद्धि के उपलब्ध होंगे. इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत लगभग 29 लाख रुपये है. इस योजना के तहत डीडीए कुल 5400 फ्लैट्स पेश करेगी. 

द्वारका में 173 फ्लैट्स बनाएगा डीडीए
द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत डीडीए ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से द्वारका के सेक्टर 14, 16बी और 19बी में एमआइजी, एचआइजी और उच्च श्रेणी के फ्लैटों की पेशकश करेगी. इससे लोगों को द्वारका के पाश इलाके में घर खरीदने का अवसर मिलेग. योजना के तहत करीब 173 फ्लैट की पेशकश की जा रही है, जिनकी शुरुआती कीमत 1.28 करोड़ रुपये होगी.

इसे भी पढ़ें-UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब पेमेंट करने के साथ मिलेगी लोन की भी सुविधा, जानिए कैसे?

पहले आओ पहले आओ के आधार पर मिलेंगे फ्लैट्स
योजना के तह तैयार इन फ्लैट्स को डीडीए पहले आओ पहले पाओ (FCFS) के आधार पर बेचा जाएगा. डीडीए के अनुसार कम आय वर्ग की किफायती आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह योजना रामगढ़ कॉलोनी, सिरासपुर, लोकनायकपुरम, रोहिणी और नरेला में रियायती दरों पर LIG और EWS फ्लैट्स प्रदान करती है. पहले आओ पहले पाओ मोड के जरिये आवास को और अधिक सुलभ बनाया जाएगा. एक आम आदमी को दिल्ली में अपना घर बनाने का मौका दिया जा रहा है.

 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago