होम / रियल एस्टेट / Century ने ₹1,800 करोड़ की बिक्री का आंकड़ा किया पार , FY25 के लिए 10 से अधिक प्रोजेक्ट्स तैयार

Century ने ₹1,800 करोड़ की बिक्री का आंकड़ा किया पार , FY25 के लिए 10 से अधिक प्रोजेक्ट्स तैयार

FY25 की सफलता के साथ, Century Real Estate FY26 में शहरी जीवन को नया आकार देने के लिए तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बेंगलुरु की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी सेंचुरी रियल एस्टेट (Century Real Estate) ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के कुल ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) वाले 10 से अधिक नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है, जिसमें से लगभग 70% राजस्व लग्जरी सेगमेंट से आया है.

FY25 में 80% की सालाना वृद्धि
कंपनी ने FY25 में 80% की साल-दर-साल वृद्धि हासिल की है, और बीते छह वर्षों से हर दो साल में अपने कारोबार को दोगुना करने में सफलता पाई है. इस साल की बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा है 'Century Regalia' प्रोजेक्ट, जो इंदिरानगर में स्थित है और जिसने अकेले 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया.

लग्जरी अपार्टमेंट्स की कीमत 4 करोड़ से 16 करोड़ रुपये तक थी, जबकि आकांक्षी खरीदारों के लिए 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच यूनिट्स की भी बिक्री हुई. प्रति वर्ग फुट दर में भी 30% की बढ़ोतरी देखी गई — 9,000 रुपये से बढ़कर 11,500 रुपये प्रति वर्ग फुट. 75% बिक्री नई लॉन्चिंग से हुई, जो बाजार में जबरदस्त प्रतिक्रिया का संकेत देती है.

FY26 के लिए बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स
-कंपनी FY26 में आवासीय और प्लॉटेड डेवलपमेंट के लिए 10 से अधिक प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेगी. साथ ही लगभग 1.5 मिलियन वर्ग फुट का कमर्शियल स्पेस भी लॉन्च किया जाएगा. प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं:

-व्हाइटफील्ड में 15 एकड़ का मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट, जिसकी बिक्री योग्य आवासीय क्षेत्रफल लगभग 14 लाख वर्ग फुट और GDV ₹2,200 करोड़ से अधिक है.

-नॉर्थ बेंगलुरु में एक इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रोजेक्ट का पहला चरण, जिसकी GDV ₹1,250 करोड़ है.

-येलहंका में 15 एकड़ का रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट, जिसकी GDV ₹1,200 करोड़ आंकी गई है.

-मैसूरु में एक प्लॉटेड डेवलपमेंट, जो इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा.

सेंचुरी के पास 3,000 एकड़ की जमीन का भंडार है, जो मुख्यतः बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में स्थित है, जिससे यह तेजी से बढ़ती रियल एस्टेट मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

प्रतिक्रिया
सेंचुरी रियल एस्टेट के मैनेजिंग डायरेक्टर, रविंद्र पई ने कहा, "FY25 हमारे लिए परिवर्तनकारी वर्ष रहा है. बेंगलुरु के तेज़ी से विकसित होते रियल एस्टेट बाजार में हमारी रणनीति पर यह सफलता विश्वास जताती है. FY26 में हम पूरे शहर में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और डिज़ाइन, गुणवत्ता व समय पर डिलीवरी में नए मानक स्थापित करने पर केंद्रित हैं."

सेल्स, मार्केटिंग और सीआरएम डायरेक्टर, मनींदर छाबड़ा ने कहा, "FY25 हमारे लिए असाधारण बिक्री प्रदर्शन का साल रहा. ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया, प्रभावी मार्केटिंग अभियानों और हमारी टीम की पेशेवर सोच ने मिलकर इस मुकाम को संभव बनाया. हमारा FY26 में प्रवेश इसी मजबूत ऊर्जा और विजन के साथ हो रहा है."


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago