होम / रियल एस्टेट / सीमेंट के दाम चढ़े, हर बैग पर इतने बढ़ गए भाव, घर बनाने वालों को जानकर लगेगा झटका

सीमेंट के दाम चढ़े, हर बैग पर इतने बढ़ गए भाव, घर बनाने वालों को जानकर लगेगा झटका

सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी का बड़ा असर हाउसिंग सेक्टर पर देखने को मिलेगा जो पहले से ही कंस्ट्रक्शन लागत के बढ़ने से परेशान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

घर बनाना अब और महंगा हो गया है. इसकी वजह गै सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी. देशभर में सीमेंट की 50 किलो वाले बैग की कीमतों में 5 से 20 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी देखी जा रही है. मानसून खत्म होने के बाद सीमेंट की डिमांड बढ़ जाती है. इस डिमांड को भूनाने के लिए देशभर में सीमेंट डीलर्स ने कीमतें बढ़ा दिए है. पिछले 4-5 महीने से सीमेंट के दाम फ्लैट रहे थे. इससे सीमेंट डीलर्स के मार्जिन में कमी आ गई थी तो सीमेंट कंपनियों के मुनाफे पर भी असर देखा जा रहा था. 

सीमेंट की डिमांड में जोरदार उछाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर की शुरुआत से देशभर में सीमेंट डीलर्स ने कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. रियल एस्टेट सेक्टर में कंट्रक्शन के जोर पकड़ने के बाद सीमेंट की डिमांड में जोरदार उछाल देखा जा रहा है. फेस्टिव सीजन के खत्म होने के बाद लेबर उपलब्धता बढ़ गई है. ऐसे में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर रियल एस्टेट सेक्टर में कंट्रक्शन ने जोर पकड़ लिया है. इसके चलते सीमेंट की मांग में तेजी आई है.  

5-10 रुपये प्रति बैग सीमेंट के दाम बढ़े

देश के पश्चिमी क्षेत्र में डीलर्स ने 5-10 रुपये प्रति बैग सीमेंट के दाम बढ़ा दिए हैं. इस रीजन में सीमेंट की कीमतें 350-400 रुपये प्रति बैग हो गई है. पूर्वी राज्यों में सबसे ज्यादा सीमेंट की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है. इस रीजन में 30 रुपये प्रति बैग तक सीमेंट महंगा हो गया है. दिल्ली में सीमेंट डीलर्स ने 20 रुपये प्रति बैग तक सीमेंट के दाम बढ़ा दिए हैं. दक्षिण राज्यों में 40 रुपये प्रति बैग तक कीमतें बढ़ गई है. 

इनक्रेड इक्विटीज रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में सभी रीजन में 10-15 रुपये प्रति बैग तक सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी होगी. चुनावों और मानसून के कारण कंट्रक्शन में डिसरप्शन देखने के बाद आधारभूत ढांचे पर काम में तेजी आने की उम्मीद है. सरकार की ओर से मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कैपिटल एक्सपेंडिटर में तेजी आएगी. इसे भूनाने के लिए सीमेंट के दाम बढ़ा दिए गए हैं.  

कंस्ट्रक्शन लागत का बढ़ना तय

बहरहाल सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी के बाद हाउसिंग सेक्टर में कंस्ट्रक्शन लागत का बढ़ना तय है जिसका खामियाजा यूजर्स को उठाना होगा. हाल ही में रियल एस्टेट कंसलटेंट कोलियर्स इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बिल्डिंग मटेरियल्स और लेबर कॉस्ट के महंगे होने के चलते हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के औसत कंस्ट्रक्शन लागत में बीते चार सालों में 39 फीसदी का उछाल आया है. कोलियर्स इंडिया के डेटा के मुताबिक अक्टूबर 2020 में प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स (Premium Housing Projects) में औसत कंस्ट्रक्शन लागत 2000 रुपये प्रति वर्ग फुट था जो मौजूदा वर्ष 2024 के अक्टूबर महीने में बढ़कर 2780 रुपये प्रति वर्ग फुट पर जा पहुंचा है. यानि पिछले चार सालों में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में 780 रुपये प्रति वर्ग फुट बढ़ा है. 

घरों का निर्माण करना हुआ महंगा

डेटा के मुताबिक पिछले एक साल में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के कंस्ट्रक्शन की औसत लागत में 11 फीसदी की बढ़ोतरी आई है. लेबर कॉस्ट में बड़ी बढ़ोतरी के साथ रेत, ईंट, कांच, लकड़ी जैसी कंस्ट्रक्शन सामग्री की कीमतों में इजाफा के चलते घरों का निर्माण करना महंगा हुआ है. सीमेंट, स्टील, कॉपर और एल्युमीनियम की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी. लेकिन लेबर कॉस्ट में एक साल में 25 फीसदी की बढ़ोतरी के चलते कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में बड़ा इजाफा देखने को मिला है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago