होम / रियल एस्टेट / 2032 तक सर्विस्ड रेजिडेंसेज में 3 गुना तक बढ़ सकती हैं कीमतें : Colliers

2032 तक सर्विस्ड रेजिडेंसेज में 3 गुना तक बढ़ सकती हैं कीमतें : Colliers

2019 से अब तक गोवा में कीमतों में 2.6 गुना उछाल, 2032 तक और तेज बढ़त की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में सर्विस्ड रेजिडेंसेज अब केवल एक सीमित रियल एस्टेट अवधारणा नहीं रह गई हैं, बल्कि ये एक मुख्यधारा निवेश विकल्प के रूप में उभर रही हैं. Colliers India की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस रुझान के पीछे बढ़ता घरेलू पर्यटन, रिमोट वर्क कल्चर और उपभोक्ता प्राथमिकताओं में बदलाव प्रमुख वजहें हैं.

टियर-1 शहरों से परे पर्यटक स्थलों में निवेश की लहर

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे पारंपरिक टियर-1 शहरों के अलावा अब गोवा, ऋषिकेश और कसौली जैसे पर्यटन-प्रधान क्षेत्रों में ब्रांडेड सर्विस्ड रेजिडेंसेज की मांग तेजी से बढ़ रही है. गोवा इस सूची में सबसे आगे है, जिसे Traveller Review Awards 2025 में दुनिया का तीसरा सबसे "वेलकमिंग" स्थान घोषित किया गया है.

गोवा में दाम 2.6 गुना बढ़े, 2032 तक 3 गुना तक पहुंचने की संभावना

2019 में जहां गोवा में औसत दर ₹4,000 प्रति वर्ग फुट थी, वहीं 2025 तक यह बढ़कर ₹10,300 प्रति वर्ग फुट तक पहुंच चुकी है. Colliers का अनुमान है कि 2032 तक यह दर 2.5–3 गुना और बढ़ सकती है, खासकर जब निवेशकों को 8–12% तक के रेंटल रिटर्न मिल रहे हों.

नॉर्थ गोवा का अंदरूनी इलाका (hinterland) भी एक रणनीतिक विकास गलियारे के रूप में उभर रहा है, जहां मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नए हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाएं जैसे एयरोसिटी और DMIC कॉरिडोर योगदान दे रहे हैं.

पर्यटक स्थलों में कम लागत पर निवेश का अवसर

जहां दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में सर्विस्ड रेजिडेंसेज़ की कीमतें क्रमशः ₹22,000, ₹25,000 और ₹19,500 प्रति वर्ग फुट तक हैं, वहीं पर्यटन स्थलों में निवेश की एंट्री कॉस्ट अपेक्षाकृत कम है.

- गोवा: ₹11,500 प्रति वर्ग फुट से शुरू
- कसौली: ₹9,500 प्रति वर्ग फुट
- ऋषिकेश: ₹8,500 प्रति वर्ग फुट

निवेश और जीवनशैली का बेहतरीन संयोजन

Colliers India के एडवाइजरी सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वप्निल अनिल के अनुसार, “सर्विस्ड रेजिडेंसेज़ अब एक हाई-परफॉर्मिंग असेट क्लास के रूप में विकसित हो रही हैं, जो जीवनशैली के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी दे रही हैं.”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago