होम / रियल एस्टेट / Real Estate में Boom, घर खरीदने की सोच रहे तो पढ़ लें ये लेटेस्ट रिपोर्ट

Real Estate में Boom, घर खरीदने की सोच रहे तो पढ़ लें ये लेटेस्ट रिपोर्ट

मजबूत मांग के दम पर आवासीय बिक्री में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. जुलाई-सितंबर 2022 के बीच 83,220 इकाइयों की बिक्री हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन अब पूरे जोरों पर है. ऐसे में भारत के रियल एस्टेट डेवलपर्स रिकवरी में तेजी आने की उम्‍मीद कर रहे हैं. उनकी ये उम्मीद पूरी होती भी दिख रही है, क्योंकि 2021 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) की तुलना में 2022 में सालाना आधार पर 61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.

खूब बिक रही प्रॉपर्टी
डिजिटल रियल एस्‍टेट ट्रांजैक्‍शन एवं एडवायजरी सर्विसेज प्‍लेटफॉर्म PropTiger.com की 'रियल इनसाइट रेजिडेंशियल - जुलाई-सितंबर 2022' रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत मांग के दम पर आवासीय बिक्री में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. जुलाई-सितंबर 2022 के बीच 83,220 इकाइयों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 55,910 इकाइयों की तुलना में 49% की अधिक है.

रियल एस्टेट की डिमांड लौट रही
Housing.com, PropTiger.com और Makaan.com के ग्रुप CFO विकास वधावन ने कहा, "रियल एस्टेट उद्योग महामारी और उसके बाद की रुकावटों से बाहर निकलकर वापस पुरानी स्थिति में पहुंच रहा है. हमारी रिपोर्ट में भी यह बात साबित हो रही है. त्योहारी सीजन तो अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन हम संपत्ति निवेश के प्रति उपभोक्ताओं की सकारात्मक भावनाओं में निरंतर वृद्धि देख रहे हैं. इस साल तीसरी तिमाही में आवास की मांग में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है और इससे अगली तिमाही के लिए भी पॉजिटिविटी आएगी."

मुंबई और पुणे फिर से चार्ट में टॉप पर
रिपोर्ट में मुंबई और पुणे टॉप पर हैं. इन दो शहरों ने 2022 की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में कुल बिक्री का 53% योगदान दिया. इन शहरों में बेची गई संपत्तियों में अधिकांश 45-75 लाख रुपये के कीमत वर्ग में आती हैं. इनमें 19% रेडी-टू-मूव-इन इन्वेंट्री थीं, जबकि शेष 81% निर्माणाधीन या नई लॉन्च की गई थीं. हमारे नवीनतम कंज्यूमर सेंटीमेंट आउटलुक (जुलाई-दिसंबर 2022) के अनुसार, संभावित घर खरीदारों में से 58% रेडी-टू-मूव-इन संपत्तियों की तलाश में हैं.

घर खरीददारी के लिए बढ़ा रुझान
Housing.com, PropTiger.com और Makaan.com की रिसर्च हेड अंकिता सूद ने कहा, "महामारी की नरमी के बाद, अब रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी बाजार के फेवर में हलचल हो रही है. मांग में बढ़ोतरी लगातार जारी है और प्रॉपर्टी की बिक्री में वार्षिक आधार पर दहाई अंकों में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है. आवासीय रियल्‍टी को लेकर घर खरीदारों एवं निवेश के रुझानों के सकारात्‍मक होने के अलावा त्योहारी सीजन में भी सेंटीमेंट बढ़िया है और इससे डेवलपर्स नई परियोजनाएं लॉन्‍च करने के लिए प्रोत्‍साहित हुए हैं.

61% की वृद्धि
नए घरेलू बाजार के लिए PropTiger.com के तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) के विश्लेषण से पता चलता है कि 2022 की तीसरी तिमाही में कुल 1,04,820 इकाइयां लॉन्च की गईं, जिसमें नए लॉन्च 2015 में 1,00,000 इकाइयों के औसत तिमाही स्तर के बराबर हैं. कुल मिलाकर नई आपूर्ति ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में वर्ष-दर-वर्ष 61% की वृद्धि दर्ज की.

फ्लैट्स की कीमत
कीमतों की बात करें तो 2022 की तीसरी तिमाही में अधिकांश नई आपूर्ति 1 से 3 करोड़ रुपये के बीच रही है. कुल नई संपत्ति लॉन्च में इसकी हिस्‍सेदारी 32% पहुंच गई, इसके बाद 45-75 रुपये लाख रुपय की मूल्य सीमा थी. इसका हिस्सा 31% रहा.

8 शहरों की प्रॉपर्टी पर विश्लेषण
PropTiger.com के इस विश्लेषण में शीर्ष 8 शहर अहमदाबाद, दिल्ली एनसीआर (दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद), चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई एमएमआर (बोइसर, डोंबिवली, मुंबई, मझगांव, पनवेल, ठाणे, पश्चिम और पुणे) के प्रॉपर्टीज को शामिल किया गया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago