होम / रियल एस्टेट / ग्रेटर नोएडा में 5 प्लॉट्स के लिए लगी 1500 करोड़ की बोली, इन दिग्गज कंपनियों ने लगाया दांव

ग्रेटर नोएडा में 5 प्लॉट्स के लिए लगी 1500 करोड़ की बोली, इन दिग्गज कंपनियों ने लगाया दांव

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) 5 प्लॉट्स की नीलामी करने जा रही है. इनका रिजर्व प्राइस 738 करोड़ रुपये था, लेकिन इन्हें 1,500 करोड़ रुपये की बोली लगी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) प्लॉट्स की नीलामी करने जा रही है. अथॉरिटी को 5 प्लॉट्स के लिए 1,500 करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं. इनका रिजर्व प्राइस 738 करोड़ रुपये था, ऐसे में अथॉरिटी को रिजर्व प्राइस से दोगुना राशि मिली है. आपको बता दें, इन प्लॉट्स के लिए देश की दिग्गज कंपनियों ने बोली लगाई है. तो आइए जानते हैं ये कौन-सी कंपनियां हैं और उन्होंने कितनी-कितनी बोली लगाई हैं?

इन दो कंपनियों ने लगाई सबसे बड़ी बोली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने दो और बेंगलुरु की शोभा लिमिटेड ने एक प्लॉट के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है. गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने 38,771 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 400 करोड़ रुपये और 32,350 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 442 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा बोली लगाई. सोभा लिमिटेड (Sobha Limited) ने 13,938 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 161 करोड़ रुपये में सबसे बड़ी बोली लगाई है. इसके अलावा प्रसु इंफ्राबिल्ड (Prasu Infrabuild) ने 28,265 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 201 करोड़ रुपये की बोली लगाई है. इसी तरह ऐशटेक इंडस्ट्रीज (Ashtech Industries) ने 22,558 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 294 करोड़ रुपये में बोली जीती है. 

ग्रेटर नोएडा में बढ़ रही निवेशकों और ग्राहकों की संख्या
एक्सपर्ट्स के अनुसार देश के टॉप डेवलपर द्वारा इतनी बड़ी बोली लगाने से पता चलता है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट मार्केट में कितनी संभावनाएं हैं. ये प्रोजेक्ट्स इस रीजन में रियल एस्टेट मार्केट को और बेहतर बनाएंगे. यहां पहले से ही निवेशकों और ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है. 

गोदरेज इस वर्ष कई प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने के लिए तैयार
जुलाई 2023 में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड माइक्रो मार्केट में दो लक्जरी ग्रुप हाउसिंग प्लॉट के लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी. कंपनी ने हाल ही में नोएडा के सेक्टर 146 में स्थित अपने प्रोजेक्ट गोदरेज जार्डिनिया में 650 फ्लैट करीब 2,000 करोड़ रुपये में बेचे थे. मई 2024 में लॉन्च होने वाला यह प्रोजेक्ट नोएडा में बिक्री के मामले में कंपनी का अब तक का सबसे सफल लॉन्च है. हाल ही में कंपनी ने नोएडा के सेक्टर 44 में 6.46 एकड़ के प्लॉट के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई थी. आपको बता दें. गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2024 में गुरुग्राम में बिक्री में पिछले साल की तुलना में 473 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. वहीं, इस वित्त वर्ष में भी कई प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए तैयार है. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago